Home » Blog » समाधान सेल की कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

समाधान सेल की कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम मुडपार में रंगे हाथों दबोचे गए आरोपी, जप्त हुई 40 पाव देशी मसाला शराब

by cgprimenews.com
0 comments
समाधान सेल पुलिस टीम अवैध शराब बरामद

समाधान सेल की सक्रियता

दुर्ग. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में प्रारंभ किया गया महत्वाकांक्षी “समाधान सेल” आमजन की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। इस हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 के माध्यम से नागरिक किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना व्हाट्सएप या कॉल के जरिए दे सकते हैं।

समाधान सेल की मदद से पुलिस लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में सफल रही है और कई मामलों में आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए हैं।

ग्राम मुडपार में कार्रवाई

आज दिनांक 02.02.2026 को समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पलारी पुलिस टीम ने ग्राम मुडपार में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो आरोपी शराब कोचियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹4000 कीमत मूल्य की 40 पाव देशी मसाला शराब और बिक्री से प्राप्त ₹1025 नगद बरामद किया।

अभियोजन में आरोपीयों के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  1. गनेशु राम गायकवाड़, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम मुडपार, थाना पलारी

  2. सुमीत मनहरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मुडपार, थाना पलारी

पुलिस ने बताया कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति की सूचना नागरिक तुरंत समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 पर दें। इससे अवैध शराब कारोबार और अन्य आपराधिक घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है।

You may also like