Thursday, March 5, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में राज्यसभा नामांकन, BJP से लक्ष्मी, कांग्रेस से फूलो देवी ने भरा फॉर्म

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा नामांकन, BJP से लक्ष्मी, कांग्रेस से फूलो देवी ने भरा फॉर्म

9 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकते हैं 16 मार्च को वोटिंग होगी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. Rajya Sabha nominations in Chhattisgarh: BJP’s Laxmi, Congress’s Phulo Devi file forms छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस से फूलो देवी नेताम ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दोबारा मौका मिलने पर कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया। वहीं भाजपा से लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन भरा है। उन्होंने महिलाओं की आवाज मजबूती से उठाने की बात कही।

CG PRIME NEWS

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा नामांकन, BJP से लक्ष्मी, कांग्रेस से फूलो देवी ने भरा फॉर्म

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष है फूलो देवी

कांगे्रस पार्टी हाईकमान ने संभावित नामों पर भी मंथन किया था। इनमें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव के नाम चर्चा में थे। इन चर्चाओं के बीच पार्टी ने फूलो देवी नेताम को ही उम्मीदवार बनाने का फैसला किया। बता दें कि फूलो देवी वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। जिन उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें उनका नाम भी शामिल है, लेकिन पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए फिर से टिकट दिया है।

16 मार्च को होगी वोटिंग

राज्यसभा चुनाव के लिए 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकते हैं। 16 मार्च को वोटिंग होगी। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

अभी ये हैं राज्यसभा सांसद

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए वर्तमान में 5 सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें 2 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जबकि 2 सदस्यों का कार्यकाल 2028 और 2030 तक जारी रहेगा।

9 अप्रैल 2026 तक कार्यकाल वाले सांसदों में फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल हैं। यह दोनों कांग्रेस पार्टी से हैं। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है। वहीं भाजपा से देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक निर्धारित है।

 

You may also like