Home » Blog » राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित

राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित

जोधपुर एम्स से MBBS पूरी की

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दिल्ली.UPSC Civil Services 2025 Final Result Released  UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। पूरा रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्‍ध है । जारी रिजल्‍ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं।

डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। डॉ. अनुज पहले भी UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। अनुज को 2023 में पहले प्रयास में एसडीएम (SDM) दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश सेवा आवंटित हुई थी। उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी। उन्होंने दिसंबर 2024 में जॉइन किया था।

यह उनका तीसरा अटेम्प्ट है

दूसरे प्रयास में यूपीएससी (UPSC) मेंस परीक्षा पास की, लेकिन इंटरव्यू में चयन नहीं हुआ। यह उनका तीसरा अटेम्प्ट है। अनुज बोले- सफल हो गया तो बहुत आसान लग रहा है डॉ. अनुज ने कहा- मुझे अगर अभी सफलता नहीं मिलती तो मैं अगले प्रयास की तैयारी कर रहा होता। ये एक प्रोसेस है और उसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आज मैं सफल हो गया तो बहुत आसान लग रहा है।

जोधपुर एम्स से MBBS पूरी की

अनुज ने जोधपुर एम्स से पूरी की MBBS डॉ. अनुज ने 2023 में जोधपुर एम्स से MBBS पूरी की है। उन्होंने साल 2017 में एम्स की ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में 215वीं रैंक हासिल की थी। डॉ. अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 1,2 इकाई में कार्यरत हैं। मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। डॉ. अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से स्कूल शिक्षा पूरी की। 12वीं में उनके 94 प्रतिशत अंक आए थे। अनुज को टेबल टेनिस खेलना पसंद है।

You may also like