Tuesday, March 17, 2026
Home » Blog » पलारी में स्कूल सुरक्षा को लेकर प्राचार्यों की बैठक

पलारी में स्कूल सुरक्षा को लेकर प्राचार्यों की बैठक

एसडीएम, तहसीलदार और शिक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन पर चर्चा

by cgprimenews.com
0 comments
पलारी में पुलिस और प्रशासन द्वारा स्कूल प्राचार्यों की बैठक

बलौदाबाजार. बैठक में एसडीएम पलारी, तहसीलदार तथा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था, छात्रों के व्यवहार और अनुशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने प्राचार्यों से कहा कि शिक्षक छात्रों की गतिविधियों, व्यवहार और आदतों पर लगातार निगरानी रखें और उन्हें सही-गलत की जानकारी देते हुए उचित मार्गदर्शन दें।

नाबालिग छात्रों को दोपहिया वाहन लाने से रोकने के निर्देश

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी नाबालिग छात्र को मोटरसाइकिल या अन्य दोपहिया वाहन चलाकर स्कूल आने की अनुमति न दी जाए। साथ ही शिक्षकों को छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देने और उनका पालन कराने के लिए भी कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि पहले शाला प्रवेश या विदाई कार्यक्रमों के दौरान कुछ छात्रों द्वारा वाहनों पर खतरनाक स्टंट करने की घटनाएं सामने आई थीं, इसलिए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

शिक्षा के साथ भविष्य निर्माण पर भी जोर

बैठक में प्राचार्यों और शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य, करियर और रोजगार के अवसरों के बारे में भी मार्गदर्शन दें। इस बैठक में थाना पलारी क्षेत्र के कुल 37 प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।

You may also like