CG Prime News@भिलाई. भिलाई में एनकाउंटर में ढेर अमित जोश के जीजा का पुलिस ने गुरुवार को जुलूस निकाला। आरोपी लक्की जॉर्ज उर्फ सोनू के खिलाफ शादीशुदा महिला ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच में आरोपी सही पाए जाने पर छावनी थाना पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन गुंडा, बदमाश है।
मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाया
पुलिस ने बताया कि एक महिला को मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। महिला के विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड मांगा है।

एनकाउंटर में ढेर अमित जोश के जीजा का पुलिस ने निकाला जुलूस, लॉज में महिला से की छेड़छाड़
पीडि़ता को जान से मारने की धमकी
पीडि़ता पिछले कुछ समय से अकाउंट से जुड़ा काम कर रही थी। वी. लक्की जार्ज उर्फ सोनू व्यापार से जुड़ी बातों को लेकर उससे हफ्ते में एक-दो बार होटल में मीटिंग करता था। इसी सिलसिले में 5 मार्च को आरोपी ने उसे पावर हाउस इलाके के एक लॉज में मीटिंग के लिए बुलाया।
पीडि़ता ने अनुसार, वह शाम करीब 4 बजे होटल पहुंची। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि कमरे के अंदर आरोपी अकेले बैठकर शराब पी रहा है। इसके बाद वो बाहर जाने लगी। इसी बची आरोपी लक्की ने उसे जबरदस्ती कमरे में बंद कर लिया। आरोपी ने युवती के साथ अश्लील हरकतें की। पीडि़ता किसी तरह धक्का देकर बाहर निकलने में कामयाब रही। इसके बाद आरोपी लगातार पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
कोर्ट में किया पेश
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस 74 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को जुलूस घटना स्थल के पास निकाला। उसे 12 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की है।
