Home » Blog » शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 19 वाहन जप्त

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 19 वाहन जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में विशेष चेकिंग अभियान, ब्रेथ एनलाइजर से पकड़े गए नशे में वाहन चालक

by cgprimenews.com
0 comments

सड़क सुरक्षा के लिए विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15 दिसंबर 2025 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अलग-अलग टीमों ने की व्यापक जांच

इस अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ भारी वाहन, चारपहिया एवं दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनलाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों का परीक्षण किया गया, जिसमें 19 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए

19 वाहन जप्त, न्यायालय में होंगे पेश

शराब पीकर वाहन चलाने वाले सभी 19 चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनके वाहन जप्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा जप्त सभी वाहनों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

लाइसेंस निलंबन की भी होगी कार्यवाही

पकड़े गए सभी वाहन चालकों के विरुद्ध उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस की आमजन से अपील

बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी परिस्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

You may also like