Home » Blog » अवैध हथियार पर पुलिस की कार्रवाई

अवैध हथियार पर पुलिस की कार्रवाई

त्योहार के मद्देनज़र जिलेभर में सघन जांच, सार्वजनिक स्थलों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की कड़ी निगरानी

by cgprimenews.com
0 comments
दुर्ग जिले में होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान

 दुर्ग. होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दुर्ग जिला में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। 22 फरवरी 2026 को संचालित इस अभियान के दौरान अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई।

पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, संवेदनशील इलाकों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की व्यापक जांच करते हुए अवैध गतिविधियों पर नजर रखी। अभियान के दौरान अवैध शराब से जुड़े मामलों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

39 आबकारी प्रकरण दर्ज

विशेष अभियान के तहत जिलेभर में कुल 39 आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए। थाना-वार कार्रवाई इस प्रकार रही —

पाटन – 6,  पुलगांव – 6,  पुरानी भिलाई – 4,  उतई – 4,  नेवई – 3, वैशाली नगर – 3,  मोहन नगर – 3,  पद्मनाभपुर – 2,  सुपेला – 2,  खुर्सीपार – 2,  धमधा – 2,  दुर्ग – 1,  जामुल – 1

पुलिस अधिकारियों के अनुसार त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पुलिस टीमों की सक्रिय भूमिका

अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों और पेट्रोलिंग स्टाफ ने समन्वित एवं सतर्क भूमिका निभाई। त्वरित कार्रवाई के चलते अवैध मदिरा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया।

नागरिकों से पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के विक्रय या परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी को तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like