Friday, February 13, 2026
Home » Blog » रिसाली निगम क्षेत्र के लोगों को 4 महीने से नहीं मिला पेंशन, मेयर ने लिखा पत्र

रिसाली निगम क्षेत्र के लोगों को 4 महीने से नहीं मिला पेंशन, मेयर ने लिखा पत्र

हर महीने 500-500 रुपए पेंशन का प्रावधान

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. पेंशन धारियों के खातें में राशि नहीं आने से महापौर परिषद ने समाज एवं कल्याण विभाग को पत्र लिखा है। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने कहा पेंशन हितग्राहियों को पेंशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। परिषद के सदस्यों ने बैठक में 305 नए आवेदनों को अनुमोदन भी किया।

नवंबर 2025 से नहीं मिल रही पेंशन

दरअसल परिषद के सदस्यों का कहना था कि नवम्बर 2025 से पेंशन हितग्राहियों के खाते में राशि नहीं आई है। चर्चा के दौरान खुलासा हुआ कि विभाग से ही राशि का आवंटन नहीं हुआ है। इसे महापौर परिषद के सदस्यों ने गंभीरता से लिया और समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखने का निर्णय लिया।

हर महीने 500-500 रुपए पेंशन का प्रावधान

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय पेंशन एवं राज्य शासन की पेंशन योजना के तहत वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन के तहत 500-500 और समाजिक सुरक्षा के तहत 49 वर्ष से कम आयु में विधवा होने पर 20 हजार की सहायता दी जाती है। योजना का लाभ लेने बी.पी.एल. होना अनिवार्य है। महापौर परिषद की बैठक में महापौर शशि सिन्हा, एमआईसी संजू नेताम, जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, रोहित धनकर, आयुक्त मोनिका वर्मा, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे समेत विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

305 आवेदनों का अनुमोदन

महापौर परिषद के सदस्यों ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक प्राप्त 305 पात्र आवेदनों का अनुमोदन किया। पात्र में केन्द्रीय पेंशन योजना के 247 एवं राज्य पेंशन योजना के 58 लोग शामिल है।

You may also like