Home » Blog » मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार

मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार

दुलदुला थाना क्षेत्र की घटना, 55 वर्षीय आरोपी पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

by cgprimenews.com
0 comments
कुम्हारी फ्लाईओवर में मरम्मत कार्य के कारण मार्ग बंद

जशपुर. जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 65(1) और Protection of Children from Sexual Offences Act की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी मां के मजदूरी पर जाने के दौरान हुई घटना

मामले में पीड़ित बालिका की बड़ी मां ने थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी 13 वर्षीय भतीजी मानसिक रूप से कमजोर है और उनके साथ ही रहती है। 7 मार्च 2026 को वह मजदूरी करने बाहर गई हुई थीं और बालिका घर में अकेली थी। शाम को जब वह काम से वापस लौटीं तो बालिका ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी, जिसे वह ‘नाना’ कहकर संबोधित करती थी, उसे अपने घर के पास स्थित गौशाला में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मेडिकल परीक्षण कराया गया

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित बालिका का मेडिकल और स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही है।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like