Home » Blog » राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: भाटापारा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: भाटापारा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

यातायात, साइबर जागरूकता व नशा मुक्ति संदेश के साथ दो दिवसीय आयोजन

by cgprimenews.com
0 comments
भाटापारा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि एवं पुलिस अधिकारी।

जागरूकता के उद्देश्य से खेल आयोजन

बलौदाबाजार। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में यातायात जागरूकता, साइबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान के क्रम में ग्राम खपराडीह स्थित क्रिकेट ग्राउंड में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के माध्यम से आम जनों तक सामाजिक जागरूकता के महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाना है।

दीप प्रज्वलन कर किया गया उद्घाटन

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टी.पी. बघमार, सेवानिवृत्त कैप्टन भारतीय सेना, डॉ. विकास आडिल वरिष्ठ चिकित्सक भाटापारा एवं हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, साइबर ठगी से सतर्क रहने तथा नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने की अपील की।

10 टीमों की सहभागिता

संपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस, प्रशासन, शिक्षक संघ, पत्रकार संघ, अधिवक्ता संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं आम नागरिकों की कुल 10 टीमों ने सहभागिता की है। उद्घाटन के पश्चात पहला मैच पुलिस टीम एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स भाटापारा के मध्य खेला गया।

दिनभर खेले गए 8 मुकाबले

प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 8 रोमांचक मैच आयोजित किए गए, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस टीम बलौदाबाजार ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, शिक्षक संघ बलौदाबाजार एवं प्रशासन 11 बलौदाबाजार के मध्य सेमीफाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर फाइनल व पुरस्कार वितरण

क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना की।

You may also like