Home » Blog » 26 फरवरी को पीएम आवास योजना की लाटरी आयोजित

26 फरवरी को पीएम आवास योजना की लाटरी आयोजित

भिलाईनगर में मोर मकान-मोर आस और मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक के आवासों का आबंटन

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाईनगर निगम सभागार में पीएम आवास योजना की लाटरी का आयोजन

भिलाईनगर। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार 26 फरवरी 2026 को निगम सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित ए.एच.पी. किफायती आवास की लाटरी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समय 12:30 बजे निर्धारित किया गया है।

पात्र हितग्राही और शुल्क

लाटरी में वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन और अन्य पात्र आवेदक शामिल होंगे। लाभार्थियों को सक्षम स्वीकृति के बाद कुल अंशदान राशि का 10 प्रतिशत तथा बेदखली प्रबंधन हेतु 75,000 रूपये निगम कोष में जमा कराना होगा।

लाटरी प्रक्रिया

नियमानुसार लाटरी पद्वति के माध्यम से हितग्राहियों को आवास आबंटन का लाभ प्रदान किया जाएगा। लाटरी में भाग लेने के लिए पात्र हितग्राही निर्धारित दिन और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

You may also like