Thursday, February 5, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा! तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, मौके पर ही 2 की मौत, अन्य गंभीर

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा! तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, मौके पर ही 2 की मौत, अन्य गंभीर

by CG Prime News
0 comments

सूरजपुर। Breaking News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। यह मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर तीराहे का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बोलेरो वाहन बहुत तेज गति से जा रही थी। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा! तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, मौके पर ही 2 की मौत, अन्य गंभीर

आरक्षक की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार रात भूपेंद्र कंवर अपने गृहग्राम कटघोरा से खाना खाने के बाद नाइट ड्युटी के निकले थे तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बच्चों के सिर से उठा पिता का हाथ

बताया जा रहा है कि आरक्षक भूपेंद्र कंवर (Constable Bhupendra Kanwar died in road accident) दीपका थाना में पदस्थ था। शुक्रवार की दिन रात वह खाना खाने के बाद नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने अपने गृह ग्राम कटघोरा से दीपका थाना बाइक से जा रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक आरक्षक की शादी हो चुकी है। पत्नी और दो बच्चे का पालन पोषण कर रहा था। इस घटना के बाद परिजन जब मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनका बुरा हाल था।

You may also like