Home » Blog » चारामा में सट्टा खिलाने वाला खाईवाल गिरफ्तार

चारामा में सट्टा खिलाने वाला खाईवाल गिरफ्तार

चारामा पुलिस की कार्रवाई; कृषि फार्म में सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

by cgprimenews.com
0 comments
चारामा पुलिस द्वारा जब्त आईफोन, सट्टा पट्टी पर्चियां और नगद रकम।

चारामा. पुलिस ने जुआ-सट्टा खिलाने वाले एक खाईवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक आईफोन, हजारों रुपये की सट्टा पट्टी पर्चियां और 5,350 रुपये नगद रकम जब्त की गई है। कार्रवाई अपराध मुक्त समाज अभियान के तहत की गई।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

15 फरवरी 2026 को पुलिस पेट्रोलिंग टीम ग्राम चारभाठा की ओर रवाना थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टक्कू साहू नामक व्यक्ति अपने कृषि फार्म में सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेलवा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

मौके पर एक व्यक्ति मकान के अंदर विभिन्न अंकों पर पैसे का दांव लगवाते हुए सट्टा पट्टी लिखते मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम टक्कू उर्फ मुकेश साहू (35 वर्ष), निवासी बंगला पारा चारामा बताया।

यह सामग्री हुई जब्त

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पेन, हजारों रुपये की सट्टा पट्टी पर्चियां, एक आईफोन और 5,350 रुपये नगद बरामद किए गए। सभी सामग्री को गवाहों के समक्ष जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 29/2026 दर्ज किया गया। साथ ही लोगों को संगठित कर दांव लगवाने पर धारा 112 बीएनएस भी जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पूर्व में भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।

You may also like