Saturday, October 17, 2026
Home » Blog » Big Breaking: राजनांदगांव में पत्रकार और व्यापारी की कोरोना से मौत

Big Breaking: राजनांदगांव में पत्रकार और व्यापारी की कोरोना से मौत

by cgprimenews.com
0 comments

राजनांदगांव. CG Prime news. जिले में एक पत्रकार और व्यापारी की कोरोना से सोमवार को मौत हो गई। दोनों संक्रमित जिले के पेंड्री स्थित कोविड हॉस्पिटल में भर्ती थे। मिली जानकारी के अनुसार दोनों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारी की चलते दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी। जिले में कोविड से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर अब 20 पहुंच गया है। मृतक पत्रकार पूरन साहू और व्यापारी के शव को परिजनों को सौंपा जाएगा, जिसके बाद कोविड गाइड लाइन के तहत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस समय जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों की कलेक्टोरेट में एक अहम बैठक भी चल रही है।

You may also like