Monday, April 27, 2026
Home » Blog » सुसाइडल नोट में लिखा है कि बस मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरे मरने के बाद परिवार के किसी भी सदस्य को कोई परेशान न करें…

सुसाइडल नोट में लिखा है कि बस मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरे मरने के बाद परिवार के किसी भी सदस्य को कोई परेशान न करें…

by cgprimenews.com
0 comments

उपसेनानी ने अपने पति से अनैतिक संबंध का आरोप लगाते हुए घरवालों के सामने जड़ा थप्पड़, क्षुब्ध होकर महिला ने लगाई फांसी

cgprimenews.com@भिलाई. आदर्श नगर में शुक्रवार आधी रात को एक महिला ने घर में फांंसी लगाकर खुदखुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के सुखविंदर किचन में पंखे के हुक में चुनरी का फंदा बनाकर झूल गई थी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। सुसाइडल नोट बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
भिलाई तीन टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि वार्ड-23 चरोदा आदर्श नगर निवासी के सुखविंदर (40 वर्ष) पति केवी अरुण ने रसोई घर में फांसी लगा ली। टीआई ने बताया कि मृतक महिला के पति अरुण ने आरोप है कि शुक्रवार को रात 8 बजे अमलेश्वर बटालियन में पदस्थ उप सेनाननी अनामिका जैन उनके घर में आई थी। घर पहुंचते ही पत्नी के सुखविंदर को दो थप्पड़ जड़ दिया। 17 वर्ष बेटी ने बीच बचाव किया तो उसे भी धमकाया और कहा कि तेरी मां मेरे पति कमल श्रीवास्तव से गंदा-गंदा बात करती है। अपनी वर्दी की धौंस दिखाकर चली गई। जिससे सुखविंदर ने क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने कहा कि सुसाइडल नोट में मृतक महिला ने अनामिक जैन के संबंध में कुछ नहीं लिखा है। उसके पति ने आरोप लगाया है। पुलिस उसकी जांच करेगी।

रात में बेटी के साथ सोई थी, सुबह फंदे पर लटकी मिली
टीाई ने बताया कि सुखविंदर का पति केवी अरूण कल्प तरू ट्रांसमिशन में सुपरवाइजर है। उसकी एक बेटी है। पूछताछ के दौरान बयान में अरुण ने बताया कि उप सेनानी अनामिका जैन रात में उसके घर पर आई थी। आते ही सुखविंदर से लड़ाई करने लगी। वर्दी का धौस दिखाते हुए अपने पति के साथ अनैतिक संबंध का आरोप लगाया। चिल्लाते हुए परिवार को सामने दो थप्पड़ मारा दिया। तभी से वह डिप्रेशन में थी। रात में वह बेटी के साथ सोई थी। अरुण दूसरे कमरे में सोया था। सुबह 5.30 बजे सोकर उठा और किचन में देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। उसका आरोप है कि अनामिका की मारपीट और धमकी की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
सुसाइडल नोट में यह लिखा है…
मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। क्योंकि मैं और जीना नहीं चाहती हूं…
बस मेरी आखिरी इच्छा यही है कि मेरे मरने के बाद मेरे परिवार वालों को किसी भी सदस्य को परेशान न करें। इसमें मेरी आत्मा को शांति मिलेगी। बड़े भैय्या, हरि भैय्या और भाभी आप लोग सोमा और उसके पापा का ख्याल रखना। सोमा की देखभाल करना। भाभी मेरी बेटी को एक मां की तरह सभांल लेना।…
प्लीज यहीं मेरी आखिरी इच्छा है। किसी से कोई शिकायत नहीं है। बस मैं मरना चाहती हूं। मेरे परिवार वालों को प्लीज कोई भी परेशान न करे…
मुझे माफ कर देना जी…माफ करना बेटी..।
के सुखविंदर …।
एक ही मोहल्ले की वजह से बनी पहचान
पुलिस ने बताया कि अनामिका जैन का पति कमल श्रीवास्तव चरोदा का निवासी है। पत्नी अनामिका के साथ सेक्टर-1 में रहता है। आदर्श नगर में कमल की मां रहती है। अनामिका के परिवार में भी विवाद है। उसकी सास थाना में उसके खिलाफ शिकायत करा चुकी है। एक ही मोहल्ले की वजह से अरुण के परिवार से पहचान हुई थी.

You may also like

Leave a Comment