Home » Blog » ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए जारी किया नया मैप, टैक्स लेने की योजना

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए जारी किया नया मैप, टैक्स लेने की योजना

ईरान बोला- अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ीं

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली. Iran Issues New Map for Ships Passing Through the Strait of Hormuz ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए नया मैप जारी किया है। इसका मकसद जहाजों को समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों से बचाना है। इस मैप में उन खतरनाक इलाकों को दिखाया गया है, जहां जहाजों का जाना मना है।

सुरक्षित रास्ता बताया जाएगा

रिपोर्ट के मुताबिक, पहले जहाज ओमान के किनारे के पास से गुजरते थे, लेकिन अब उन्हें ईरान के किनारे के पास से निकलने की सलाह दी गई है। इससे माइन वाले इलाकों से बचा जा सकता है। ईरान ने जहाजों से कहा है कि वे पहले उसके अधिकारियों से संपर्क करें, तभी उन्हें सुरक्षित रास्ता बताया जाएगा।

1 डॉलर टैक्स लेने की तैयारी

ईरान अब इस रास्ते से गुजरने वाले तेल के जहाजों पर नजर भी रखेगा। हर जहाज को पहले अपने माल यानी कार्गो की पूरी जानकारी देनी होगी। उसके बाद ही आगे जाने की इजाजत मिलेगी। वहीं फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान हर बैरल तेल पर 1 डॉलर टैक्स लेने की तैयारी कर रहा है और यह पैसा क्रिप्टोकरेंसी में लेना चाहता है।

ईरान बोला- अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ीं

ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर की तीन अहम शर्तें तोड़ने का आरोप लगाया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका ने 10-पॉइंट प्रस्ताव की बुनियादी शर्तों का उल्लंघन किया है। ईरान ने साफ कहा है कि जिस आधार पर बातचीत होनी थी, वही पहले ही टूट चुका है। ऐसे में अब बातचीत या सीजफायर तर्कसंगत नहीं रह गया है।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि जब तक ईरान के साथ हुआ समझौता पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक अमेरिकी सेना ईरान के आसपास तैनात रहेगी। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर चेतावनी दी कि अगर समझौते का पालन नहीं हुआ, तो फिर से गोलीबारी शुरू होगी, जो पहले से ज्यादा बड़ी, ताकतवर और विनाशकारी होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि इसकी संभावना बेहद कम है, लेकिन अमेरिका पूरी तरह तैयार है।

You may also like