Home » Blog » IPL 2026: 28 मार्च से होगा आगाज, कप्तानों की मीटिंग में नियमों पर मंथन

IPL 2026: 28 मार्च से होगा आगाज, कप्तानों की मीटिंग में नियमों पर मंथन

इम्पैक्ट प्लेयर, लार के उपयोग और बाउंसर नियमों पर होगी चर्चा, RCB vs SRH से शुरू होगा सीजन

by cgprimenews.com
0 comments
IPL 2026 कप्तानों की मीटिंग और उद्घाटन मैच की झलक

नई दिल्ली | Indian Premier League (IPL) का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा। सीजन शुरू होने से पहले Board of Control for Cricket in India (BCCI) आज सभी टीमों के कप्तानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेगा।

नियमों पर होगी विस्तृत चर्चा

इस बैठक में आचार संहिता, इम्पैक्ट प्लेयर नियम और अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक को पूर्व भारतीय क्रिकेटर Javagal Srinath और अंपायर पैनल के प्रमुख Nitin Menon संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस सीजन में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन नए कप्तानों और कोचिंग स्टाफ को नियमों की जानकारी देना अहम उद्देश्य है।

इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

बैठक में बैट के आकार की जांच, रिटायर्ड आउट के नियम, एक ओवर में दो बाउंसर, गेंद खराब होने या खोने की स्थिति में नियम जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कोविड काल के बाद गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर लगे प्रतिबंध को पिछले सीजन में हटा दिया गया था, जिस पर फिर से स्पष्टता दी जाएगी।

पिछले सीजन के अहम फैसले

पिछले संस्करण में गेंद बदलने का नियम लागू किया गया था, जिसमें दूसरी पारी में 10 ओवर के बाद गेंद बदलने का विकल्प दिया गया। हालांकि अंतिम निर्णय अंपायर के पास ही रहता है।

IPL 2026 के कप्तान

इस सीजन में Ruturaj Gaikwad (CSK), Axar Patel (DC), Shubman Gill (GT), Ajinkya Rahane (KKR), Rishabh Pant (LSG), Hardik Pandya (MI), Shreyas Iyer (PBKS), Riyan Parag (RR), Rajat Patidar (RCB) और Ishan Kishan (SRH) टीमों की कमान संभालेंगे।

You may also like