Home » Blog » छत्तीसगढ़ में पति-पत्नी की खेत में मिली संदिग्ध लाश, बच्चों को रात में सुलाकर निकले थे, सुबह पसरा मातम

छत्तीसगढ़ में पति-पत्नी की खेत में मिली संदिग्ध लाश, बच्चों को रात में सुलाकर निकले थे, सुबह पसरा मातम

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@बिलासपुर. Suspicious dead bodies of husband and wife found in the field in Bilaspur छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार सुबह एक पति-पत्नी की खेत के मेड़ पर संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पति जहां पेड़ पर फंदे से लटका मिला वहीं पत्नी खेत के मेड़ में मृत अवस्था में मिली। घटना जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस को पत्नी के जहर खाने की भी आशंका है।

बच्चों को घर में सुलाकर बाहर निकले थे

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित इंदुआ (29) और पत्नी अंजू इंदुआ (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार की रात दुर्गा दर्शन के लिए निकले थे। लौटने के बाद बच्चों को सुलाकर घर से बाहर चले गए। सुबह खेत में दोनों की लाश मिली।

दंपती के बीच हुआ था विवाद

इस पूरे मामले पर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 6-7 दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पत्नी ने पति को धक्का दे दिया था। परिजनों के मुताबिक इस बात से युवक व्यथित था। मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

स्थानीय लोगों के अनुसार अमित शराब पीने का आदी था। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। पुलिस को यह भी आशंका है कि अंजू ने जहर खा लिया होगा। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

You may also like