Thursday, April 23, 2026
Home » Blog » UP के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो सवार 9 सहित 11 लोगों की मौत

UP के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो सवार 9 सहित 11 लोगों की मौत

मैहर से 8 साल के बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार 

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली. Road accident in Mirzapur, UP 11 dead उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जिसमें नौ लोगों की जिंदा जलकर मौत हुई है। घटना मिर्जापुर में बुधवार देर रात की है। पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाडिय़ां आगे चल रहे एक ट्रॉले से जा टकरा गईं। हादसा रात 9.30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ है।

9 लोगों की जिंदा जलकर मौत

रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर के बाद बोलेरो उछलकर अलग हो गई। तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। जबकि, स्विफ्ट कार ट्रक और ट्राले के बीच में फंस गई। आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इसमें एक ही परिवार के 8 लोग और एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

cg prime news

यूपी के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो सवार 9 सहित 11 लोगों की मौत

बेटे का मुंडन कराने गया था परिवार

हादसे के बाद करीब ढाई घंटे तक बोलेरो धू-धू कर जलती रही। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए आए, लेकिन आग तेज होने की वजह से कोई पास नहीं जा पाया। मिली जानकारी के अनुसार जिगना थाने नरैना निवासी अरुण सिंह को शादी के 7 साल बाद बेटा हुआ था। बुधवार को पत्नी बेटे शिवा को लेकर मुंडन कराने गई थीं। अरुण घर पर ही रुक गए थे। मुंडन कराकर लौटते वक्त यह भीषण हादसा हुआ है।

मैहर से 8 साल के बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार

पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। शव इतनी बुरी तरह से जल गए थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। परिवार मैहर से 8 साल के बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था। इसके अलावा स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्रॉले के क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया-बोलेरो सवार सभी लोग जिगना थाना के नरैना गांव (मिर्जापुर) के रहने वाले थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया।

You may also like