Home » Blog » आदतन वाहन चोर गिरफ्तार, 5 दुपहिया बरामद

आदतन वाहन चोर गिरफ्तार, 5 दुपहिया बरामद

आरोपी के कब्जे से 4 स्कूटी और 1 मोटरसाइकिल बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

by cgprimenews.com
0 comments
पुलगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार वाहन चोर और बरामद स्कूटी व मोटरसाइकिल

सशक्त एप बना पुलिस का मजबूत हथियार

भिलाई | पुलगांव थाना क्षेत्र में दुपहिया वाहन चोरी के एक मामले में पुलिस ने सशक्त एप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आदतन वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

चोरी की शिकायत से खुला मामला

प्रार्थी ने 11 जनवरी 2026 की रात थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 LR 6067), जिसे उसने मकान निर्माण स्थल के बाहर लॉक कर खड़ा किया था, सुबह गायब मिली। आसपास खोजबीन के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 42/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

CCTV और मुखबिरों से मिली अहम कड़ी

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सशक्त एप के माध्यम से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्म विश्लेषण किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। संदेह के आधार पर तलपुरी निवासी 24 वर्षीय खिलेश्वर ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपी ने किया जुर्म स्वीकार

पूछताछ में आरोपी ने नगपुरा, नेहरू नगर, सुपेला मार्केट, बस स्टैंड और इंदिरा मार्केट क्षेत्र से वाहन चोरी की घटनाएं स्वीकार कीं। उसकी निशानदेही पर चार स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिन्हें जप्ती पत्रक के माध्यम से जब्त किया गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अदानी, चौकी प्रभारी राजकुमार देशमुख सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

You may also like