Thursday, February 5, 2026
Home » Blog » गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व से आई अच्छी खबर, यहां बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म, वन विभाग ने सुरक्षा बढ़ाई

गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व से आई अच्छी खबर, यहां बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म, वन विभाग ने सुरक्षा बढ़ाई

by CG Prime News
0 comments

बैकुंठपुर। The tigress gave birth to two cubs गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व से कई दिनों बाद बडी खुशखबरी मिली है। यहां बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। शावकों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने पुरजोर तैयारियां की है। मामले में उस एरिया को जाने वाले रास्तों को सुरक्षित कर दिया गया है। साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर चौकसी बढ़ाई गई है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास निगरानी बढ़ा दी है। टीम शावकों पर नजर रख रही है। वहां गश्ती के साथ-साथ सुरक्षा बढा दी गई है।

पिछले साल हुई थी बाघों मौत

डायरेक्टर सौरभ सिंह ठाकुर ने बताया कि टाइगर रिजर्व में दो शावकों का जन्म हुआ है। दोपहर बाद जानकारी मिली। जिससे आसपास एरिया में टीम पहुँची थी। गौरतलब है कि पिछले तीन साल में दो बाघ की मौत हुई थी। अब कई साल बाद शावकों के जन्म की अच्छी खबर मिली है।

चलाया गया विशेष ऑपरेशन

टाइगर रिजर्व के अफसरों का कहना है कि कुछ दिन पहले हमारे गश्ती दल को कुछ शावक नजर आए थे। पहले तो हम लोगों को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन गश्ती दल से अच्छे से जानकारी लेने पर हमने एक रेंजर के नेतृत्व में एक सर्च की टीम को गठित किया। हमारी सर्च टीम हाथियों के साथ रवाना हुआ और फोटो ग्राफी किया गया। इसके बाद शावकों की सुरक्षा और मादा बाघिन की सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

You may also like