Home » Blog » युवाओं के लिए अच्छी खबर: अग्निवीर भर्ती आवेदन की बढ़ी तारीख

युवाओं के लिए अच्छी खबर: अग्निवीर भर्ती आवेदन की बढ़ी तारीख

8 वीं से 10 वीं पास कर सकते हैं एप्लाई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Agniveer Recruitment Application Deadline Extended बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर है। भारतीय थल सेना ने अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। जिसे संशोधित कर 10 अप्रैल 2026 किया गया है। जिले के योग्य एवं इच्छुक आवेदक अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु शीघ्र ऑनलाईन आवेदन जमा करें।

8 वीं से 10 वीं पास कर सकते हैं एप्लाई

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जा कर अग्निवीर की भर्ती हेतु जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं – 10 वीं पास ) महिला सैन्य पुलिस नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार 10 अप्रैल 2026 रात्रि 11.59 तक ऑनलाईन आवदेन कर सकतें हैं।

ऑनलाइन होगी परीक्षा

इस बार के अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकतें है। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के समय टाइपिंग टेस्ट देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा जून 2026 में निर्धारित है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क करें। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।

You may also like