Monday, February 23, 2026
Home » Blog » भिलाई और नंदिनी में जुआ के फड़ पर छापा, 12 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई और नंदिनी में जुआ के फड़ पर छापा, 12 आरोपी गिरफ्तार

दाव लगाकर खेल रहे थे जुआ

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. Police raided gambling dens in Bhilai and Nandini, and arrested 12 suspects दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई और नंदिनी थाना क्षेत्र में जुआ के फड़ पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। दोनों थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जुआरियों के कब्जे से दो लाख का सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बाइक, फड़ का कैश और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

दाव लगाकर खेल रहे थे जुआ

पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि एकता नगर श्मशान घाट के पीछे मैदान में कुछ व्यक्तियों द्वारा पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना में उपस्थित स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की गई। इस रेड के उपरांत 52 पत्ती ताश आरोपी सनी सिंहानिया, हर्ष यादव, अनिकेत, हरीश तारक, राजेश यादव, इशू उर्फ विक्की, रजत साव, राहुल राय और ओमकार सोनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 19,500 रुपए कैश, 5 बाइक, 7 मोबाइल जब्त किया गया है।

9750 रुपए कैश जब्त

नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना मिली कि बड़े गांव शासकीय स्कूल के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नमक जुआ खेला जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना में उपस्थित स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की गई। इस रेड के उपरांत आरोपी मनोहर निषाद, वेद प्रकाश देवांगन और सुरेश कुमार सिन्हा से 52 पत्ती ताश और 9750 रुपए कैश जब्त किया गया।

आरोपियों को जेल भेजा

दोनों प्रकरण में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 513/2025 और थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 342/2025 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई, नंदिनी नगर के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. सनी सिंघानिया, उम्र 24 साल, शांतिपारा भिलाई 3
2. हर्ष यादव, 20 साल, नूतन चौक भिलाई 3
3. अनिकेत देवार, 26 साल, मछली मार्केट खुर्सीपार
4. हरीश तारक, 22 साल, शांति नगर भिलाई 3
5. राजेश यादव, 22 साल, शांति नगर भिलाई 3
6. यीशु उर्फ विक्की, 24साल, नूतन चौक भिलाई 3
7. रजत साव, 18 साल, गत्वा तालाब भिलाई 3
8. राहुल राय, 28 साल, शांतिपारा भिलाई 3
9. ओमकार सोनी 30 साल शीतलापारा भिलाई 3
10. मनोहर निषाद 36 साल नंदिनी नगर
11. वेद प्रकाश देवांगन 33 साल नंदिनी नगर
12. सुरेश कुमार सिन्हा, 42 साल, नंदिनी नगर

You may also like