Home » Blog » सरकण्डा में धर्मशाला से चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार

सरकण्डा में धर्मशाला से चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार

आर्य समाज धर्मशाला से 40 हजार के तांबे के बर्तन और पूजा सामग्री चोरी, मुख्य आरोपी समेत 3 नाबालिग पकड़े

by cgprimenews.com
0 comments
सरकण्डा पुलिस द्वारा चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. सरकण्डा थाना क्षेत्र में आर्य समाज धर्मशाला में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तांबे के बर्तन, पूजा सामग्री, साउंड बॉक्स और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

धर्मशाला का ताला तोड़कर की थी चोरी

प्रार्थी वेद आर्य (25 वर्ष) निवासी केरीबंधा जिला सक्ती, जो वर्तमान में सरकण्डा स्थित आर्य समाज धर्मशाला न्यास दयानंद सेवाधाम में रहते हैं, ने 7 मार्च 2026 को थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि होली पर्व के कारण धर्मशाला में ताला लगाकर अपने गांव गए थे। इसी दौरान सुदर्शन जायसवाल ने फोन कर बताया कि धर्मशाला का ताला टूटा हुआ है। वापस आकर देखने पर धर्मशाला के स्टोर रूम से तांबे के बर्तन, प्लेट, ग्लास, चम्मच, लोटा, पूजा सामग्री, साउंड बॉक्स, कपड़े और सफाई का सामान चोरी हो चुका था। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई।

पुलिस टीम ने संदेही को पकड़कर किया खुलासा

मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने चोरी के मामले को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर निखिल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर आर्य समाज धर्मशाला में चोरी करना स्वीकार किया।

चोरी का पूरा सामान बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए तांबे के बर्तन, पूजा सामग्री, कपड़े और साउंड बॉक्स सहित करीब 40 हजार रुपये का सामान बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी निखिल साहू (19 वर्ष) निवासी डीएलएस कॉलेज अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके तीन नाबालिग साथियों को भी पकड़ा गया है। सभी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

You may also like