Home » Blog » गुलाब की खेती से हर महीने लाखों रुपए कमा रहा सूरजपुर का किसान, पढि़ए सक्सेस स्टोरी

गुलाब की खेती से हर महीने लाखों रुपए कमा रहा सूरजपुर का किसान, पढि़ए सक्सेस स्टोरी

नियंत्रित वातावरण के कारण फूलों की गुणवत्ता बेहतर रहती है और बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@सूरजपुर. सूरजपुर जिले के ग्राम डुमरिया निवासी किसान भोला प्रसाद अग्रवाल ने आधुनिक खेती के माध्यम से सफलता की एक नई मिसाल कायम कर दी है। पॉली हाउस में गुलाब की खेती करके हर महीनों लाखों रुपए कमा रहे हैं। किसान भोला ने बताया कि पारंपरिक खेती से आधुनिक पॉलीहाउस तक वर्ष 2023 में उन्होंने परंपरागत खेती से हटकर उन्नत तकनीक अपनाने का निर्णय लिया। 2 एकड़ भूमि में 2 पॉलीहाउस स्थापित किए।

डच किस्म के लगाए गुलाब

करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से तैयार इस परियोजना में लगभग 90 लाख रुपये बैंक ऋण, 30 लाख रुपये स्वयं की पूंजी तथा राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से 50फीसदी अनुदान प्राप्त हुआ। पॉलीहाउस में डच किस्म के लगभग 80 हजार गुलाब पौधे लगाए गए, जो नियंत्रित तापमान और उन्नत पोषण प्रबंधन के कारण सालभर उत्पादन देते हैं।

cg prime news

गुलाब के खेती से हर महीने लाखों रुपए कमा रहा सूरजपुर का किसान, पढि़ए सक्सेस स्टोरी

मासिक दो से तीन लाख रुपए की आमदनी

आज के समय में इस फार्म से प्रतिदिन औसतन 3 से 4 हजार गुलाब स्टिक का उत्पादन हो रहा है। तैयार फूलों की आपूर्ति बनारस, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न बाजारों में की जाती है। जिससे औसत मासिक आय 2 से 3 लाख रुपये तक होती है। इसमें श्रमिक खर्च, खाद, उर्वरक व रखरखाव खर्चों के बाद भी यह खेती बेहद लाभकारी बनी हुई है। नियमित आमदनी का मजबूत स्रोत बन चुकी है।

पॉलीहाउस से जोखिम हुआ कम

किसान भोला प्रसाद अग्रवाल बताते हैं कि पारंपरिक खेती में मौसम पर निर्भरता अधिक रहती है, लेकिन इस पॉलीहाउस के आधुनिक तकनीक ने जोखिम कम कर दिया। नियंत्रित वातावरण के कारण फूलों की गुणवत्ता बेहतर रहती है और बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं।

नई तकनीक से बनिए सफल

किसान भोला प्रसाद अग्रवाल जिले के अन्य किसानों के लिए संदेश देते हुए कहते हैं कि यदि किसान नई तकनीक अपनाए और शासन की योजनाओं का लाभ ले, तो खेती को भी उद्योग की तरह सफल बनाया जा सकता है। आज उनकी खेती न केवल परिवार की आय बढ़ा रही है, बल्कि आसपास के लोगों को रोजगार भी दे रही है। आधुनिक खेती का यह मॉडल क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बन गया है। निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि सही योजना, तकनीक और मेहनत हो तो खेत भी उद्योग बन सकता है और फूल भी भविष्य बदल सकते हैं।

You may also like