Saturday, February 21, 2026
Home » Blog » 7160 जनजातीय घरों तक बिजली, छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

7160 जनजातीय घरों तक बिजली, छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

PM जनमन योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल, दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंची ग्रिड बिजली

by cgprimenews.com
0 comments
छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन योजना के तहत जनजातीय घरों तक बिजली कनेक्शन पहुंचाते विद्युत कर्मचारी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत 7160 अत्यंत पिछड़े जनजातीय परिवारों तक ग्रिड बिजली पहुंचाने का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ राज्य ने दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की है।

विशेष जनजातीय परिवारों को मिला बिजली कनेक्शन

दो वर्ष पूर्व जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (PM JANMAN) योजना के तहत छत्तीसगढ़ की सात विशेष पिछड़ी जनजातियों — अबुझमाड़िया, बैगा, भारिया, पहाड़ी कोरबा, कमार, अगरिया और बिरहोर समुदायों के घरों का सर्वे किया गया।

सर्वे में 7160 ऐसे घर चिन्हित हुए जहां अब तक ग्रिड बिजली नहीं पहुंची थी। योजना के तहत लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से बिजली अधोसंरचना विकसित की गई, जिसमें टॉवर, लाइन, फीडर और ट्रांसफार्मर स्थापित कर कनेक्शन चालू किए गए।

सरकार और ऊर्जा विभाग ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि को राज्य के सबसे कमजोर तबकों तक विकास पहुंचाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। वहीं ऊर्जा सचिव एवं कंपनी अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने विद्युत कर्मियों और अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे टीमवर्क का परिणाम बताया।

अब 28 जिलों में जारी विद्युतीकरण अभियान

राज्य में जनजातीय बसाहटों के शेष घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” भी संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत 28 जिलों की 6863 बसाहटों में 65,711 घर चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से अब तक 11,720 घरों में ग्रिड बिजली पहुंच चुकी है। शेष कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

You may also like