दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति मार्ग जाम कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार आरोपी प्रदीप सिन्हा को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 01 दिसंबर 2025 को पटेल चौक, बीएसएनएल ऑफिस के सामने हुई अवैध प्रदर्शन की घटना के सिलसिले में की गई।
विवेचना में यह सामने आया कि प्रदर्शनकारियों ने जमीन रजिस्ट्री की बढ़ी हुई दरों के विरोध में मार्ग अवरुद्ध किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल से हाथापाई की। इस दौरान प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक तुषार सलामे, आरक्षक अजय साहू एवं आरक्षक हिमांशु जंघेल को चोटें आई थीं।
सतत विवेचना एवं गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान पहले ही 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। सतत पतासाजी के बाद फरार आरोपी प्रदीप सिन्हा, उम्र 36 वर्ष, निवासी सरस्वती नगर, दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
पूर्व गिरफ्तार आरोपी सूची
-
अनिल वासनिक, 43, अंबेडकर नगर 2. विक्की चंद्राकर, 32, शीतला नगर 3. दिनेश पाण्डेय, 35, गयानगर 4. राकेश यादव, 38, गयानगर 5. जितेन्द्र बत्रा, 41, सिंधी कॉलोनी 6. मनोज राजपूत, 50, सिकोला भाठा 7. शुभम सिंह राजपूत, 24, कर्मचारी नगर 8. गीतेश कुमार ठाकुर, 27, कर्मचारी नगर 9. यशवंत सिंह राजपूत, 33, बोरसी 10. ओम प्रकाश कोटवानी, दुर्ग
पुलिस की सराहनीय भूमिका
थाना सिटी कोतवाली के प्रधान आरक्षक और स्टाफ ने त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई कर फरार आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अनुरोध करती है कि किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, धरना या सभा से पहले विधिसम्मत अनुमति प्राप्त करें। शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी।
