CG Prime News@दुर्ग. Narcotics Destroyed at Bhilai steel plant दुर्ग जिले के अलग-अलग थानों से एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त 6 क्विंटल से अधिक गांजा, ब्राउन शुगर, नशीली टेबलेट, कैप्सूल और सिरप को पुलिस ने नष्ट कर दिया। सोमवार को भिलाई इस्पात संयंत्र और नेवई थाना क्षेत्र में नष्टीकरण की कार्रवाई की गई।
जिला स्तर पर गठित टीम रही मौजूद
नारकोटिक्स सेल, पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशानुसार एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु जिला स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल समिति द्वारा सोमवार को जिला दुर्ग के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जप्त मादक पदार्थों का वैधानिक नष्टीकरण किया गया।

BSP में नष्ट किए गए करोड़ों के मादक पदार्थ, गांजा, ब्राउन शुगर, नशीली टेबलेट शामिल
इन मादक पदार्थों को किया गया नष्ट
इस कार्रवाई के तहत 58 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों, नशीली दवाइयों का नष्टीकरण किया गया। जिसमें 612.515 किलोग्राम गांजा, 6.550 ग्राम ब्राउन शुगर, 78,333 नग टेबलेट, 23,200 कैप्सूल, 197 सिरप शामिल हैं। गांजा, ब्राउन शुगर, टेबलेट और कैप्सूल का नष्टीकरण भिलाई इस्पात संयंत्र में तथा सिरप का नष्टीकरण थाना नेवई क्षेत्र में किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में ड्रग्स डिस्पोजल समिति के सदस्यगण, नोडल अधिकारी नष्टीकरण एवं भण्डारण, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, डीसीआरबी शाखा के अधिकारी/कर्मचारी, नगर पालिक निगम भिलाई के सहायक राजस्व अधिकारी बसंत कुमार देवांगन की उपस्थिति में नष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न कराई गई।
