Home » Blog » जिला शिक्षा अधिकारी ने दुर्ग-पाटन के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया

जिला शिक्षा अधिकारी ने दुर्ग-पाटन के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया

मध्यान्ह भोजन, शिक्षक उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता पर सख्त दिशा-निर्देश

by cgprimenews.com
0 comments
जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग विद्यालय निरीक्षण

विद्यालयों में औचक निरीक्षण

दुर्ग. जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा द्वारा विकासखंड दुर्ग और पाटन के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बालाजी नगर खुर्सीपार में छात्र-छात्राओं को गंदे स्थान पर मध्यान्ह भोजन परोसते पाया गया। किसी शिक्षक की निगरानी नहीं होने पर प्रधानपाठक मीनूलाल को नोटिस जारी किया गया।

शिक्षक उपस्थिति पर कड़ी कार्रवाई

शास.उ.मा.वि. सेक्टर-11, जोन-02, खुर्सीपार में कई शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए। इसमें हेमन्त कुमार बघेल, नाजनी, रिकी शर्मा सहित अन्य शिक्षक शामिल थे। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया।

मध्यान्ह भोजन और पाठ्यक्रम पर निर्देश

पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई-03 में छात्र-छात्राओं को मीनू अनुसार भोजन देने और परिसर की सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक शाला जरवाय में बारहखड़ी, पहाड़ा और पुस्तक वाचन के नियमित अभ्यास, शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने और नियत समय पर उपस्थिति लेने का निर्देश जारी किया गया।

हायर/हाई स्कूल पर विशेष ध्यान

हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों को प्रायोगिक कार्य नियमित करने, 5 वर्षों के प्रश्नपत्र हल कराने और बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु सीमित पाठ्यक्रम लागू करने के निर्देश दिए गए। कमजोर बच्चों की पहचान कर विशेष कार्य योजना बनाना भी अनिवार्य किया गया।

अनुपस्थित शिक्षकों पर नोटिस

शासकीय हाईस्कूल सोमनी में अनुपस्थित शिक्षक पूनम बघेल, प्राथमिक/माध्यमिक स्कूल सोमनी में कक्षा 08 के छात्रों में कक्षा अनुरूप योग्यता और वाचन कौशल की कमी पाई गई। संबंधित प्रधानपाठकों को नोटिस जारी किया गया।

You may also like