Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » दंतेवाड़ा में DSP पर जानलेवा हमला, रिटायर्ड आर्मी जवान ने कटर से किया वार

दंतेवाड़ा में DSP पर जानलेवा हमला, रिटायर्ड आर्मी जवान ने कटर से किया वार

सुकमा में पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा पर कोर्ट जाते समय हमला, होटल से मिले हथियार, साजिश की आशंका

by cgprimenews.com
0 comments
दंतेवाड़ा में डीएसपी पर चाकू से हमला, पुलिस जांच करती हुई

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुकमा जिले के जगरगुंडा में पदस्थ एसडीओपी (डीएसपी) तोमेश वर्मा पर बीच सड़क जानलेवा हमला कर दिया गया। एचडीएफसी बैंक के सामने रिटायर्ड आर्मी जवान रामशंकर साहू ने डीएसपी पर कटर से कई वार किए। (Deadly attack on DSP in Dantewada, retired army soldier attacked with a cutter)

यह भी पढ़ेः जघन्य अपराधों के आरोपियों को आजीवन कारावास, उत्कृष्ट विवेचक सम्मानित

हमले की पूरी घटना

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि डीएसपी तोमेश वर्मा सुकमा से दंतेवाड़ा कोर्ट में नक्सल मामलों की रिमांड पेशी के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही वे दंतेवाड़ा पहुंचे, आरोपी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू में लिया और डीएसपी की जान बचाई।

महिला की भूमिका पर सवाल

घटनास्थल पर एक महिला भी मौजूद थी, जिसकी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला डीएसपी की मुंहबोली भाभी है, जिसने वर्ष 2024 में उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। हालांकि 2025 में कोर्ट ने डीएसपी को बरी कर दिया था। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

होटल से हथियार बरामद

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और महिला दुर्ग से सुकमा पहुंचे। करीब 80 किलोमीटर तक पीछा किया। दोनों दंतेवाड़ा के अनुराग होटल में ठहरे थे। होटल के कमरे से नायलॉन की रस्सी, टेप, खुखरी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिससे हत्या की साजिश की पुष्टि होती है।

डीएसपी की हालत स्थिर

पुलिस ने बताया कि रणनीति के तहत आरोपी महिला गाड़ी में डीएसपी से बात कर रही थी। उसी समय आरोपी कटर लेकर आया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद महिला भी कटर चलाई। जिससे उनके चेहरे, गले और सिर में चोटें आई हैं। घायल डीएसपी वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार वे खतरे से बाहर हैं।

You may also like