Sunday, March 22, 2026
Home » Blog » सट्टा और असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कसा नकेल

सट्टा और असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कसा नकेल

बैंक चेकिंग और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के माध्यम से कानून-व्यवस्था सुदृढ़

by cgprimenews.com
0 comments
नेवई थाना अंतर्गत 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंग रेप की वारदात

रायपुर। पुलिस कमिश्नर महोदय, रायपुर के निर्देशानुसार DCP (WEST) संदीप पटेल के नेतृत्व में ADCP राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में सट्टेबाजों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान की रूपरेखा और निगरानी

अभियान में ACP आज़ाद चौक ईशु अग्रवाल, ACP पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर, ACP न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान विजिबल पुलिसिंग, बैंक चेकिंग और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही को एक साथ प्रभावी रूप से अंजाम दिया गया।

मुख्य कार्यवाहियां

  • कुल 06 सट्टा प्रकरणों में कार्रवाई

  • असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 05 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही (धारा 126, 135 एवं 170 BNSS)

  • बैंक शाखाओं और एटीएम की सघन चेकिंग

  • अड्डेबाजी संभावित स्थानों पर सघन पेट्रोलिंग एवं निगरानी

उद्देश्य और संदेश

अभियान का स्पष्ट संदेश है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता बरती जाएगी। पुलिस की यह कार्रवाई निरंतर और और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और नागरिकों का विश्वास मजबूत करना है।

You may also like