Tuesday, February 17, 2026
Home » Blog » KBC में CRPF इंस्पेक्टर ने जीता 1 करोड़, बीजापुर में है तैनात

KBC में CRPF इंस्पेक्टर ने जीता 1 करोड़, बीजापुर में है तैनात

मूल रूप से रांची के रहने वाले विप्लव

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ (CRPF) के एक निरीक्षक ने मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ जीतकर इतिहास रच दिया। CRPF निरीक्षक विप्लव विश्वास बीजापुर जिले में तैनात है। केबीसी के 17 वीं सीजन में उन्होंने 1 करोड़ रुपए का सवाल कुछ सेकेंड में ही हल कर दिया।

अमिताभ बच्चन ने लगाया गले

शो की शुरुआत में इंस्पेक्टर विप्लव ने बिग बी अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) से गले मिलने की इच्छा जताई, जिसे बच्चन से स्वीकार भी किया। बच्चन से बातचीत में विप्लव ने जंगलों में तैनाती, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और अपने साथी जवानों के बलिदान का जिक्र किया। जिसे बताते वे भावुक हो गए। उन्होंने 5 लाख रुपए तक के सवाल बिना किसी लाइफलाइन के पार कर लिए।

मूल रूप से रांची के रहने वाले विप्लव

उनकी तेज समझ और आत्मविश्वास को देख शो के संचालक अमिताभ बच्चन और स्टूडियो में मौजूद दर्शक भी दंग रह गए। मूल रूप से रांची के रहने वाले विप्लव ने फास्टेस्ट फिंगर फस्र्ट जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया। 12.50 लाख के सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल की मदद ली और 25 लाख के सवाल पर उन्होंने संकेत-सूचक लाइफलाइन ली।

ये था 1 करोड़ का सवाल

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था ? विप्लव ने बताया कि जहाज का नाम इसेयर था। उन्होंने जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद होने की बात कही। विप्लव की असाधारण जानकारी से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया। विप्लव को 1 करोड़ की राशि के साथ एक कार भी मिली है।

आत्मविश्वास से दिया जवाब

50 लाख के सवाल पर उन्होंने 50-50 का उपयोग किया और 1 करोड़ के सवाल पर उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से जवाब दिया। एक करोड़ का सवाल सुनते ही विप्लव ने कहा कि वे किसी का समय बर्बाद नहीं करेंगे और सीधे विकल्प चुना और 1 करोड़ रुपए जीत गए। यह पल इतना चौंकाने वाला था कि अमिताभ बच्चन भी अपनी हैरानी छिपा नहीं सके।

15 सालों से कर रहे थे प्रयास

विप्लव ने हॉटसीट तक पहुंचने के लिए 15 सालों का लंबा इंतजार किया। उनका चयन कौन बनेगा करोड़पति की मानक चयन प्रक्रिया के अनुसार रहा। पहले उन्होंने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। इसके बाद उन्हें सामान्य ज्ञान परीक्षण से गुजरना पड़ा। फिर व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद उनका चयन कौन बनेगा करोड़पति में फास्टेस्ट फिंगर फस्र्ट राउंड के लिए किया गया।

You may also like