Friday, February 13, 2026
Home » Blog » CM साय ने गंभीर बीमारी से जूझ रही पूनम के सपनों को दी उड़ान, आर्थिक सहायता पाकर दिव्यांग खिलाड़ी पिंटू का खिला चेहरा

CM साय ने गंभीर बीमारी से जूझ रही पूनम के सपनों को दी उड़ान, आर्थिक सहायता पाकर दिव्यांग खिलाड़ी पिंटू का खिला चेहरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चेक के माध्यम से प्रदान की सहायता राशि

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. CM Jan Darshan in Raipur मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu dev sai) ने गुरुवार को जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुंचे लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया। आज जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय पूनम से भेंट की। पूनम की माता ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है।

उन्होंने बताया कि इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत आत्मीयता से पूनम से बात की और उसे स्नेहपूर्वक दुलार किया। सीएम ने पूनम की माता को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं, आपको बिटिया के लिए किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने पूनम की पढ़ाई की उचित व्यवस्था के लिए उसे विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश दिए।

cg prime news

CM साय ने गंभीर बीमारी से जूझ रही पूनम के सपनों को दी उड़ान, आर्थिक सहायता पाकर दिव्यांग खिलाड़ी पिंटू का खिला चेहरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चेक के माध्यम से प्रदान की सहायता राशि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर उसे त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। दिव्यांग खिलाड़ी ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए सीएम ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की।

आवेदक पिंटू राम साहू ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार रग्बी खेलने के लिए ग्वालियर का दौरा किया था। दिव्यांग खिलाड़ी वर्तमान में बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र हैं और दिव्यांगता के बावजूद लगातार खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दिव्यांग खिलाड़ी का खिला चेहरा

मुख्यमंत्री द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर खिलाड़ी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने सीएम साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब वे खेल में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार मेहनत करेंगे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

You may also like