Home » Blog » चारामा पुलिस ने सट्टा खाईवाल को किया गिरफ्तार

चारामा पुलिस ने सट्टा खाईवाल को किया गिरफ्तार

एंड्रॉइड मोबाइल, नकदी व हजारों की सट्टा-पट्टी जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
चारामा पुलिस द्वारा सट्टा खाईवाल की गिरफ्तारी।

चारामा (कांकेर)। अपराध मुक्त समाज अभियान के तहत थाना चारामा पुलिस ने जुआ-सट्टा खिलाने वाले खाईवाल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एंड्रॉइड मोबाइल फोन, नकद राशि एवं हजारों रुपये की सट्टा-पट्टी जब्त की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार की गई।

मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 04 शीतलापारा चारामा में एक व्यक्ति पान ठेला के पास अंकों पर पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिखवा रहा है। सूचना के आधार पर थाना चारामा पुलिस ने स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी।

पहले आरोपी से खुला सट्टा नेटवर्क

कार्रवाई के दौरान परमेश्वर यादव पिता झुमुकलाल यादव, उम्र 57 वर्ष, निवासी शीतलापारा चारामा को मौके से पकड़ा गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन एवं नगद 2330 रुपये बरामद किए गए। मामले में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नरू सेठ उर्फ नरेश बच्छाणी के कहने पर सट्टा लिख रहा था।

खाईवाल नरू सेठ गिरफ्तार

मुख्य आरोपी नरू सेठ उर्फ नरेश बच्छाणी, उम्र 50 वर्ष, निवासी बंगलापारा वार्ड क्रमांक 13, थाना चारामा को दिनांक 03 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एंड्रॉइड मोबाइल, नकदी रकम एवं हजारों रुपये की सट्टा-पट्टी जब्त की गई। प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

आपराधिक रिकॉर्ड पहले से दर्ज

गिरफ्तार आरोपी नरू सेठ के विरुद्ध थाना चारामा में जुआ अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कई पूर्व आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जो वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश राठौर थाना प्रभारी चारामा, उप निरीक्षक दुष्यंत दीवान, आरक्षक तरुण सिन्हा एवं सत्यनारायण सलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

You may also like