Home » Blog » लॉकडाउन पर केंद्र सरकार ने किया रूख साफ, केंद्रीय मंत्रियों की कमेटी गठित

लॉकडाउन पर केंद्र सरकार ने किया रूख साफ, केंद्रीय मंत्रियों की कमेटी गठित

पीएम ले रहे मुख्यमंत्रियों की बैठक

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दिल्ली. The government stated: There will be no lockdown in the Indiaयूएस-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच देश में तेजी से लॉकडाउन की खबर आग की तरह फैल रही है। इसे लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार ने अपना रूख साफ कर दिया है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत तीन मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को गलत बताया है।

पीएम ले रहे मुख्यमंत्रियों की बैठक

इधर, केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर नजर रखने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रियों की कमेटी का गठन किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया संकट को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसमें राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की जा रही है।

प्रोडक्शन 40 फीसदी बढ़ा

पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि सभी रिफाइनरी 100 फीसदी कैपेसिटी से काम कर रही हैं। देश में एलपीजी (LPG) प्रोडक्शन 40 फीसदी बढ़ा है।

सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन पर कहा

लॉकडाउन की अफवाहें प्रधानमंत्री मोदी के 4 दिन पहले संसद में दिए गए बयान के बाद शुरू हुईं। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। शुक्रवार को सरकार के तीन मंत्रियों ने इसे नकारा…

  • संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू: लॉकडाउन की अफवाह कौन उड़ा रहा है। पीएम ने साफ तौर पर कहा था कि पैनिक नहीं होना है। आम लोगों को तकलीफ न हो इसके लिए टॉप लेवल से लेकर नीचे लेवल तक, यहां तक कि पीएम खुद मॉनीटर कर रहे हैं।
  • पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी: लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण: मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मुझे हैरानी है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा और फ्यूल की कमी होगी। ये बेबुनियाद बातें हैं।

You may also like