CG Prime News@भिलाई. Sanjay Rungta Group of Institutions carnival 2026 संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भिलाई में 5 फरवरी से तीन दिवसीय कार्निवल का आगाज़ हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव, महापौर दुर्ग अलका बाघमार, जिला अध्यक्ष बीजेपी पुरषोत्तम देवांगन उपस्थित थे ।
शरीर को जैसा चाहे हम वैसा बना सकते
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा इस शरीर में भगवान ने इतनी ताकत और क्षमता दी है कि शरीर को हम जैसा चाहे वैसा बना सकते हैं। यही वह शरीर जो अभ्यास के द्वारा मोम कि तरह मुड़ जाता और फौलाद कि तरह मजबूत हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमें असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। तनाव नहीं लेना चाहिए।
हमें डॉ. अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेनी चाहिए की कैसे एक छोटी नौकरी नहीं मिलने पर भी वे निराश नहीं हुए और उन्होंने बहुत मेहनत की और बाद में उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जाना गया और फिर वे भारत के राष्ट्रपति बने। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा के दुनिया में वही आदमी सफल हो सकता हैं जिसके चेहरे पर उत्साह, प्रसन्ता, हौसला और ऊर्जा हो। कोई दु:खी, निराश व्यक्ति जीवन में सफलता नहीं पा सकता।
विजेताओं को दिया ट्रॉफी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्निवाल 2026 के विभिन प्रतियोगिताओं के विजेता स्टूडेंट्स को ट्रॉफी, मेडल्स, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सिंगर ताबिश पाशा और उनके बैंड ने अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस से माहौल को यादगार बना दिया। हजारों की संख्या में जुटे छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में ताबिश पाशा ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने पेश किए। स्टूडेंट्स मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर गानों का लुत्फ उठाते नजर आए। फैकल्टी मेंबर्स और स्टाफ भी इस रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लेते दिखे। रुंगटा कॉलेज का यह आयोजन युवाओं के लिए यादगार बन गया है।
अतिथियों को दिया गया स्मृति चिन्ह
संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन संजय रूंगटा, संतोष रूंगटा, चांसलर, रूंगटा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, डायरेक्टर डॉ. साकेत रूंगटा, रजनी रूंगटा, हर्षा रूंगटा सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे। चेयरमैन संजय रूंगटा ने मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। कार्निवाल 2026 में आकर स्टूडेंट्स, स्टाफ का मनोबल और हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। डायरेक्टर डॉ. साकेत रूंगटा ने महापौर दुर्ग अलका बाघमार, जिला अध्यक्ष बीजेपी पुरषोत्तम देवांगन का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
