218
CG Prime News@दिल्ली. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में अजित पवार सहित सभी 5 लोगों की मौत हो गई है। इस विमान में डिप्टी सीएम अजित पवार सवार थे। घटना महाराष्ट्र के बारामती में हुई है। विमान क्रैश की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें विमान से धुआं उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। विमान पूरी तरह जलकर राख हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम अजित पवार मुंबई से बारामती में राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को निजी कंपनी के विमान से निकले थे। प्लेन में कुल 5 लोग सवार थे। लैंडिंग से पहले ही बारामती में उनका विमान क्रैश हो गया। विमान जलता हुआ देखकर स्थानीय लोग जान बचाने के लिए पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस और प्रशासन जांच में जुट गई है।
