भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

मजार में रंगाई को लेकर हुए विवाद में युवक पर कटर से हमला, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस

भिलाई। Bloody dispute over painting work at a shrine; youth attacked with a cutter. भिलाई नगर थाना अंतर्गत टाउनशिप के सेक्टर-6ए मार्केट सड़क 35-36  के पास स्थित मजार में रंगाई-पुताई के दौरान कलर को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर कटरनुमा धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को फरार बता रही है। जबकि आरोपी अपने टेट कर्मचारियों से संपर्क में है।

मजार में रंगाई को लेकर हुए विवाद में युवक पर कटर से हमला, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

रंगाई के दौरान शुरू हुआ विवाद

भिलाई नगर थाना पुलिस ने बताया कि 14 जून 2026 की सुबह लगभग 9 बजे सड़क नंबर 35/36 स्थित एक मजार में रंगाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान आरोपी वसीम परवेज उर्फ राजा और मोहम्मद अजहर उर्फ सुल्तान (क्रिकेटर) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ेः Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

आवेश में किया हमला, 17 टांके लगे

पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान वसीम परवेज उर्फ राजा ने आवेश में आकर कटर से सुल्तान पर ताबड़तोड़  हमला कर दिया। हमले में सुल्तान के पेट और कान के पास गंभीर चोटें आईं। चाकू से चिराया चेरा और पेट से अत्यधिक खून बहने लगा।  घायल अवस्था में उसे तत्काल सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान करीब 17 टांके लगाए गए। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दुर्ग के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

मजार में रंगाई को लेकर हुए विवाद में  आरोपी ने युवक पर कटर से हमला किया, पुलिस बता रही आरोपी को फरार

हत्या के प्रयास का केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। लेकिन एक दिन बीत गया। पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। जबकि बताया जा रहा है कि वसीम टेंट संचालक है। अपने टेंट कर्मचारियों से लगाता बातचीत कर रही है।

टेंट हाउस को लेकर भी उठे सवाल

घटना के बाद सड़क नंबर 35/36 स्थित राजा गुडविल टेंट हाउस भी चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह प्रतिष्ठान बीएसपी की भूमि पर कथित अतिक्रमण कर संचालित किया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में प्रशासन या बीएसपी प्रबंधन की कोई ध्यान नहीं है। ऐसे ही टाउनिशप के कई क्षेत्र है, जिसे लोग कब्जा कर व्यापार संचालत कर लाभ कमा रहे है। प्रबंधन हमेशा कहता है कि यदि शिकायतें मिलती हैं तो संबंधित विभाग जांच कर सकता है।

Related posts

Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

कोरबा में ASI के बेटे को बोलेरो सवार ने कुचला, मौत

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के 7 करोड़ चोरी, मंदिर के कर्मचारी के घर से मिले 10 लाख, गोबर में छिपाकर रखे थे पैसे