CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Thursday, July 2, 2026
Breaking
मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख को सामाजिक सेवा के लिए...
भिलाई: वाट्सअप पर लिंक भेजकर लाखों की ठगी, दो आरोपी गुजरात...
नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र,...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के घर रेड, मिला मंदिर का...
Breaking: BSP में लोहा चोरी करते युवक गिरफ्तार, स्कूटी में मिला...
बालोद में पहली पत्नी ने काटा सौतन का गला, 6 महीने...
भिलाई की बसाहट बचाने MLA देवेंद्र यादव ने शुरू किया जनसंपर्क...
बिस्तर में सो रहे पिता और 4 साल की बेटी को...
खुर्सीपार में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को...
सरगुजा में आम बीनने गए मासूमों पर गिरी बिजली, दो बच्चों...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
CG कैबिनेट ने वीबी-जी राम जी योजना को दी मंजूरी, 125 दिन काम की गारंटी
छत्तीसगढ़प्रशासनफीचरराजनीतिरायपुरलेटेस्ट

CG कैबिनेट ने वीबी-जी राम जी योजना को दी मंजूरी, 125 दिन काम की गारंटी

by Dakshi Sahu Rao June 23, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Chhattisgarh cabinet meeting मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कैबिनेट बैठक में ग्रामीण विकास, रोजगार और स्वच्छ ऊर्जा को लेकर तीन बड़े फैसले लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

गांवों में रोजगार के अवसर बनेंगे

सरकार ने इसके तहत नई रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने वाली हाट योजना और स्वच्छ ईंधन से जुड़ी बायोगैस नीति को मंजूरी दी है। इन फैसलों के जरिए गांवों में काम के नए अवसर बनेंगे, लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलेगा और पर्यावरण के अनुकूल विकास को गति मिलेगी।

CG कैबिनेट ने वीबी-जी राम जी योजना को दी मंजूरी, 125 दिन काम की गारंटी

CG कैबिनेट ने वीबी-जी राम जी योजना को दी मंजूरी, 125 दिन काम की गारंटी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

1.    मंत्रिपरिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, सशक्तीकरण, विभागीय योजनाओं के अभिसरण और डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के लिए आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ’’विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना छत्तीसगढ़’’ के प्रारूप का अनुमोदन किया है। भारत सरकार के अधिनियम, 2025 के अनुरूप लागू की जा रही इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस अकुशल श्रम आधारित रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी।

इस योजना के क्रियान्वयन में केंद्र एवं राज्य के व्यय का अनुपात 60:40 रहेगा तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य बजट में 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

2.    मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से ’’अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सृजन केंद्र (हथकरघा, बुनाई-सिलाई, हस्तशिल्प आदि), प्रसंस्करण इकाइयां (दलहन, तिलहन, राइस मिल, डेयरी आदि), सेवा केंद्र (कोल्ड स्टोरेज, सोलर ड्रायर, कृषि उपकरण मरम्मत, अटल डिजिटल केंद्र आदि), विपणन केंद्र तथा आपूर्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

’’अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ के माध्यम से कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सेवा व्यवसाय, डिजिटल तकनीक, हरित ऊर्जा तथा ग्रामीण बाजारों को नई गति मिलेगी और प्रदेश की ग्रामीण आजीविका को मजबूत आधार प्राप्त होगा।

3.    मंत्रिपरिषद ने आज “छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति (CG-CBG Policy), 2026” के प्रारूप का भी अनुमोदन किया है। इस नीति के माध्यम से राज्य में उपलब्ध कृषि अवशेष, नगरीय ठोस अपशिष्ट, पशुधन अपशिष्ट एवं अन्य जैविक संसाधनों का वैज्ञानिक प्रबंधन कर उन्हें स्वच्छ गैसीय ईंधन कम्प्रेस्ड बायोगैस में परिवर्तित किया जाएगा।

इस नीति से अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी, जैव उर्वरक उत्पादन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के अनुसार राज्य में लगभग 5 लाख टन प्रतिवर्ष CBG उत्पादन की संभावना है। इस नीति के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को राज्य नोडल एजेंसी तथा ऊर्जा विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश और प्रशासनिक आदेश जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

June 23, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ में साइको किलर गिरफ्तार, 3 महीने में गांव के 8 लोगों की हत्या की
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबलौदाबाजारलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ में साइको किलर गिरफ्तार, 3 महीने में गांव के 8 लोगों की हत्या की

by Dakshi Sahu Rao June 23, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बलौदाबाजार. Eight people murdered in Balodabazar accused arrested बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में पिछले 3 महीनों में हुई 8 लोगों की संदिग्ध मौतों का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारा वहीं निकला जिस पर ग्रामीणों को पहले से शक था। गांव के ही किराना दुकान चलाने वाले साइको किलर रामसहाय जायसवाल (46) ने पुरानी रंजिश, गाली-गलौज, विवाद, पत्नी पर गलत नजर रखने के शक, कर्ज और टोना-टोटका की शंका के चलते एक-एक करके 8 लोगों को शराब में जहर मिलाकर मौत के घाट उतार दिया।

बलौदाबाजार एसपी ओपी शर्मा ने बताया कि आरोपी रामसहाय के खिलाफ आठ लोगों की हत्या का केस और एक हत्या का प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोपी लोगों को बुलाकर शराब में सुहागा जहर मिलाकर देता था।

छत्तीसगढ़ में साइको किलर गिरफ्तार, 3 महीने में गांव के 8 लोगों की हत्या की

छत्तीसगढ़ में साइको किलर गिरफ्तार, 3 महीने में गांव के 8 लोगों की हत्या की

पहले कुत्ते को जहर देकर मारा

तकनीकी साक्ष्यों और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रामसहाय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने आरोपों से इनकार किया, लेकिन बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पहले कुत्ते को जहर दिया था, ताकि ये देख सके कि जहर काम कर रहा है या नहीं। इसके बाद उसने अलग-अलग तारीखों में गांव के लोगों को यही जहर शराब में मिलाकर पिलाई।

दुकान से मिला जहरीला पदार्थ

मंगलवार को पुलिस रामसहाय को उसके घर, दुकान और घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां से शराब में मिलाया जाने वाला जहरीला पदार्थ जब्त किया गया। इस दौरान आरोपी को देखकर गांव के लोग आक्रोशित हो गए और उसे देखकर गालियां देने लगे।

6 फरवरी को शुरू हुआ था संदिग्ध मौतों का सिलसिला

रामसहाय खर्वे गांव में किराना दुकान चलाता था। संदिग्ध मौतों का सिलसिला 6 फरवरी 2026 को बद्री पटेल की मौत से शुरू हुआ। इसके बाद 20 फरवरी को बुढालू साहू की जान चली गई। 12 मार्च को बुधराम जायसवाल, 20 मार्च को छत्तूराम साहू और 31 मार्च को विनोद साहू की मौत हो गई।

इसके बाद 28 अप्रैल को गजानंद मांझी और 29 अप्रैल को चैतूराम साहू की मौत हो गई। आखिरी मौत 14 मई को महेतरू साहू की हुई। महज 3 महीने के अंदर एक ही गांव में 8 लोगों की मौत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण कसडोल थाने पहुंचे थे।

एक ही पैटर्न में मौत से हुई शंका

गांव में अचानक एक के बाद एक मौतें होने लगीं। 8 मौतें हो गईं। सिर्फ एक आदमी की जान बची। सभी में एक ही पैटर्न था। सभी को शराब पिलाई गई थी। शराब में जहर मिलाया गया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 6 जून को ग्रामीणों ने कसडोल थाने में आवेदन देकर 8 मौतों की जांच की मांग की। ग्रामीणों ने रामसहाय जायसवाल पर संदेह जताया था।

चूहा मारने की दवा खरीदा था आरोपी ने

पुलिस ने 7 मृतकों के शवों को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजा था। एक मृतक बुधराम का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ने चूहा मारने के नाम पर सुहागा (जहर) खरीदा था।

 

June 23, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्टसूरजपुर

सूरजपुर में बड़ा हादसा, डैम में नाव पलटी, 3 ग्रामीण लापता

by Dakshi Sahu Rao June 23, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@सूरजपुर.surajpur batra dam boat accident three missing छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित बतरा डैम में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए ग्रामीणों से भरी नाव अचानक पलट गई, जिससे तीन ग्रामीण लापता हो गए। जबकि छह अन्य लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना करंजी चौकी क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा लापता ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी गई।

रात में मछली पकड़ने गए थे नौ ग्रामीण

जानकारी के अनुसार ग्राम राई के नौ ग्रामीण देर रात नाव से बतरा डैम में मछली पकड़ने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध होने के बावजूद सभी लोग रात करीब दो बजे चोरी-छिपे जाल डालने गए थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

छह लोग तैरकर निकले, तीन का अब तक नहीं मिला सुराग

हादसे के बाद छह ग्रामीण किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गए। वहीं तीन ग्रामीण डैम के गहरे पानी में लापता हो गए। घटना के कई घंटे बाद तक उनका कोई पता नहीं चल सका। बचकर निकले ग्रामीणों ने बताया कि उनके साथ समय लाल, जगपाल और एक अन्य युवक भी नाव में सवार था, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस और बचाव दल चला रहे सर्च अभियान

घटना की सूचना मिलते ही करंजी पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य के लिए DDRF की टीम को बुलाया गया। टीम डैम में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। अधिकारियों के अनुसार डैम में पानी का स्तर अधिक होने और नाव गहरे हिस्से में पलटने के कारण तलाश अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

प्रशासन की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित जलाशयों में मछली पकड़ने या अन्य गतिविधियों के लिए प्रवेश न करें। प्रशासन ने कहा कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी इस तरह की गंभीर घटनाओं का कारण बन सकती है। फिलहाल लापता ग्रामीणों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

June 23, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
महाराष्ट्र में उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे शिवसेना में शामिल, दूसरी बार टूट
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरमुंबईराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट

महाराष्ट्र में उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे शिवसेना में शामिल, दूसरी बार टूट

by Dakshi Sahu Rao June 22, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@मुंबई. Six of Uddhav’s MPs join Shinde’s Shiv Sena महाराष्ट्र में सोमवार को बड़ा राजनीतिक उठा पटक दिखने को मिला। उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के 6 बागी सांसद एकनाथ शिंदे शिवसेना में शामिल हो गए। बागी सांसदों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनके नंदनवन बंगले पर बैठक की। इसके बाद बागी सांसदों ने शिंदे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पाला बदलने का ऐलान किया।

महाराष्ट्र में उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे शिवसेना में शामिल, दूसरी बार टूट

महाराष्ट्र में उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे शिवसेना में शामिल, दूसरी बार टूट

वफादारी बिकाऊ है

सांसदों के दल-बदल पर उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे ने एक्स (X) पर लिखा- पार्टी छोडऩे वाले सांसदों ने साबित कर दिया है कि उनकी वफादारी बिकाऊ है। कम से कम यह मान लीजिए कि लालच की वजह से आपने रातोंरात बिना किसी शर्म के यह सब छोड़ दिया।

बैठक में नहीं पहुंचे कई विधायक

इससे पहले उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (MLC) के साथ बैठक की। जिसमें मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में उद्धव गुट के 3 से 4 विधायक नहीं पहुंचे। इससे पार्टी में नई टूट की अटकलें तेज हैं। पार्टी ने 2024 के विधानसभा चुनाव में 288 में 20 सीटें जीती थीं। वहीं 9 लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था।

शिंदे बोले-चौंके नहीं छक्के लग रहे

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा-जब हमने विद्रोह किया था, तब शुरुआत में 40 विधायक थे और अब चौके नहीं, छक्के लग चुके हैं। 2022 में शिवसेना ने पार्टी को बचाने के लिए धनुष-बाण को बचाने के लिए विद्रोह किया था। अब दूसरा चरण शुरू हो गया है। हमारी लड़ाई बालासाहेब के विचारों के लिए है, इन विचारों को संरक्षित करने के लिए है, इसीलिए आज इन 6 सांसदों ने बालासाहेब की असली शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है।

शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए

उद्धव ने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा- उन्हें (बागी सांसदों को) अपना पक्ष रखने दीजिए। सही समय आने पर हम अपना पक्ष रखेंगे। वहीं पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए हैं। हालात संभालने के लिए अब सर्जरी करनी पड़ेगी।

इससे पहले संजय राउत ने X पर बताया था कि उद्धव 27 जून से महाराष्ट्र में जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान वे बागी सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे। जारी शेड्यल के अनुसार, उद्धव 27 जून को यवतमाल, वाशिम और हिंगोली जाएंगे। 28 जून को परभणी और धाराशिव का दौरा करेंगे। 29 जून को शिर्डी पहुंचेंगे।

 

June 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
BSP में लोहा चोरी, मुख्य संजय की 3 करोड़ की संपत्ति, ज्वेलरी, दस्तावेज जब्त
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

BSP में लोहा चोरी, मुख्य अरोपी संजय की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त

by Dakshi Sahu Rao June 22, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Steel theft at Bhilai steel plant  भिलाई स्टील प्लांट में 90 लाख के लोहा चोरी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय सिंह, अमित और आकाश की करोड़ों की संपत्ति, ज्वेलरी और दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी से अर्जित धनराशि को अचल संपत्ति, आभूषणों में निवेश किए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई। जिसके आधार पर जब्ती की कार्रवाई की गई है। भिलाई स्टील प्लांट से चोरी किए गए स्क्रैप के संगठित अवैध परिवहन और बिक्री प्रकरण में तीन आरोपियों से विस्तृत पूछताछ फिलहाल जारी है।

BSP में लोहा चोरी, मुख्य संजय की 3 करोड़ की संपत्ति, ज्वेलरी, दस्तावेज जब्त

BSP में लोहा चोरी, मुख्य संजय की 3 करोड़ की संपत्ति, ज्वेलरी, दस्तावेज जब्त

50 लाख के गहने जब्त

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय सिंह के लॉकर से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। घटनास्थल का पुनर्निर्माण कर साक्ष्य संग्रहण किया गया। स्क्रैप परिवहन में प्रयुक्त वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त किए गए हैं।

एके ट्रेडर्स पर पुलिस ने मारा छापा

26 मई को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित एके ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एचआईए हथखोज भिलाई में जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न हाईवा एवं ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ भिलाई स्टील प्लांट से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग लोड होना पाया गया।

मौके पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री का बड़े पैमाने पर भंडारण पाया गया। साथ ही स्क्रैप की लोडिंग एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी भी मौके पर मौजूद थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

BSP में लोहा चोरी, मुख्य संजय की 3 करोड़ की संपत्ति, ज्वेलरी, दस्तावेज जब्त

BSP में लोहा चोरी, मुख्य संजय की 3 करोड़ की संपत्ति, ज्वेलरी, दस्तावेज जब्त

250 टन लोहे के प्लेट, बीम कटिंग मिले

कार्यवाही के दौरान लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है। जप्त की गई। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।

प्रकरण में पूर्व में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर विशेष पुलिस टीम उत्तरप्रदेश रवाना की गई, जहां आरोपी को देवरिया क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 16.06.2026 को गिरफ्तार कर 7 दिवस की पुलिस रिमांड प्राप्त की गई थी।

रिमांड में दी संपत्ति की जानकारी

पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी संजय सिंह से गहन पूछताछ करने पर अमित शर्मा एवं आकाश कुमार सिंह की संलिप्तता सामने आई। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संगठित रूप से बीएसपी से चोरी किए गए लोहे को अवैध रूप से बेचने तथा प्राप्त धनराशि को विभिन्न संपत्तियों एवं आभूषणों में निवेश किए जाने संबंधी जानकारी दी।

3 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जबत्

मुख्य आरोपी संजय सिंह के लॉकर से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण एवं लगभग 03 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जप्त किए गए हैं। आरोपी अक्षय कुमार से भी संपत्ति संबंधी दस्तावेज जप्त किए गए हैं। जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है। आरोपियों द्वारा अर्जित चल एवं अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्यवाही भी पृथक रूप से की जाएगी।

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आरोपियों को खुर्सीपार गेट से एसएमएस-3 तक मुख्य घटनास्थल ले जाकर घटनास्थल का पुनर्निर्माण कराया गया। महत्वपूर्ण साक्ष्य संग्रहित किए गए। साथ ही चोरी के लोहे के परिवहन में प्रयुक्त वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट भी जप्त किए गए हैं। पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। विवेचना जारी है।

इन आरोपियों को किया था गिरफ्तार

1. संजय सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
2. अमित शर्मा उर्फ कैलाश शर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी सेक्टर-02 भिलाई, जिला दुर्ग।
3. आकाश कुमार सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल, जिला दुर्ग।

यह सामग्री किया जब्त

1. लगभग 250 टन लोहे की प्लेट, बीम एवं स्क्रैप।
2. परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी।
3. लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण।
4. लगभग 03 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज।
5. संपत्ति संबंधी अन्य दस्तावेज।
6. फर्जी नंबर प्लेट।

 

June 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 13 छात्रों की मौत, कई बिल्डिंग से नीचे कूदे
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरलेटेस्ट

Breaking: लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 15 छात्रों की मौत

by Dakshi Sahu Rao June 22, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@लखनऊ. Fire at a coaching centre in Lucknow; 13 students dead उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कोचिंग सेंटर में भयंकर आग लगने से 15 छात्रों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना लखनऊ के अलीगंज इलाके में दोपहर की है। जहां तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्र आग में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाडिय़ां मौके पर हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग के पीछे की दीवार को तोड़ा है।

लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 6 छात्रों की मौत, कई बिल्डिंग से नीचे कूदे

लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 13 छात्रों की मौत, कई बिल्डिंग से नीचे कूदे

6 शवों को बाहर निकाला गया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। करीब 14 एम्बुलेंस मंगवाई गई हैं। फायरकर्मी दीवार तोड़कर बिल्डिंग के अंदर दाखिल हुए हैं। अंदर से 13 शवों को बाहर निकाला गया है। बिल्डिंग में बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है। जिसमें 3डी आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।

लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 6 छात्रों की मौत, कई बिल्डिंग से नीचे कूदे

लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 13 छात्रों की मौत, कई बिल्डिंग से नीचे कूदे

कोचिंग की बिल्डिंग से नीचे कूदे बच्चे

बिल्डिंग के दूसरे माले में चल रहे कोचिंग में आग लगने से कुछ स्टूडेंट ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- फस्र्ट फ्लोर पर कोई नहीं है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम अंदर मौजूद है। मौके पर डॉक्टरों को बुलाया गया है, ताकि जरूरत पडऩे पर तुरंत प्राथमिक इलाज दिया जा सके। ज्यादा धुएं के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।

अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर cm योगी लखनऊ लौट रहे

अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने लखनऊ में आग की घटना पर दुख जताया। कहा- अलीगढ़ में रुकना तो चाहते थे, लेकिन एक दुखद घटना की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत ही लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं। जनसभा के बाद सीएम को आज रात अलीगढ़ सर्किट हाउस में रुकना था। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें अलीगढ़ से हाथरस जाना था।

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता बोले- 7 घायल आए, 12-15 और लोगों के आने की सूचना

KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि अस्पताल में भी तक 7 घायल लोगों को लाया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली है कि 12-15 और लोग आ सकते हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे को देखते हुए अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है।

June 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग पुलिस ने म्यू अकाउंट नेटवर्क का किया भंडाफोड़, इंटर स्टेट गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग पुलिस ने म्यू अकाउंट नेटवर्क का किया भंडाफोड़, इंटर स्टेट गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 22, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Durg Police bust ‘mule account’ network दुर्ग जिले की खुर्सीपार थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन जुआ-सट्टा नेटवर्क संचालित करने वाले 3 अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 81 एटीएम कार्ड, 62 बैंक पासबुक, 11 सिम कार्उ, 13 मोबाइल फोन सहित अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किया है। थाना खुर्सीपार और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन जुआ-सट्टा संचालन के लिए उपयोग किए जा रहे म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है।

गरीबों को बनाते थे निशाना

पुलिस ने बताया कि आरोपी गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाकर अवैध वित्तीय लेन-देन करते थे। इन्हीं खातों से ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था। आईपीएल सीजन के दौरान रांची (झारखंड) से नेटवर्क संचालित किया गया था। ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन अन्ना रेड्डी के माध्यम से सट्टा कारोबार का संचालन किया जा रहा था।

दुर्ग पुलिस ने म्यू अकाउंट नेटवर्क का किया भंडाफोड़, इंटर स्टेट गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने म्यू अकाउंट नेटवर्क का किया भंडाफोड़, इंटर स्टेट गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

मैदान में तीन युवक कर रहे थे ऑनलाइन सट्टा का संचालन

21 जून को खुर्सीपार थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक तुलसी बिझेकर को सूचना प्राप्त हुई कि आईटीआई खेल मैदान खुर्सीपार स्थित बिजली पोल के पास तीन युवक लैपटॉप और मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन जुआ-सट्टा का संचालन कर रहे हैं। उनके पास भारी मात्रा में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज मौजूद हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी खुर्सीपार को अवगत कराया। जिसके पश्चात तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। मौके पर आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप एवं हार्ड डिस्क बरामद किए गए।

अवैध वित्तीय लेन-देन में शामिल थे आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा ऑनलाइन जुआ-सट्टा संचालन एवं अवैध वित्तीय लेन-देन में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए “अन्ना रेड्डी” ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन का उपयोग करते थे। आईपीएल सीजन के दौरान आरोपियों द्वारा रांची (झारखंड) में रहकर ऑनलाइन सट्टा संचालन और उससे संबंधित वित्तीय गतिविधियों का संचालन किया जाना प्रारंभिक जांच में पाया गया है।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 318(2), 318(3), 318(4), 319 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 5, 6 एवं 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अपराध करने का तरीका

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को पैसों का प्रलोभन देकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे। खाता खुलने के पश्चात संबंधित व्यक्तियों से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल सिम अपने कब्जे में रख लेते थे। साइबर अपराध और अवैध वित्तीय लेन-देन में ऐसे खातों को सामान्यत: म्यूल अकाउंट कहा जाता है।

अन्ना रेड्डी ऑनलाइन बैटिंग एप का करते थे उपयोग

आरोपी इन खातों का उपयोग अन्ना रेड्डी ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित ऑनलाइन जुआ-सट्टा से प्राप्त धनराशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर करने, अवैध लेन-देन को छिपाने और रकम की निकासी करने के लिए करते थे। इसके लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर, सिम कार्ड, बैंक खाते एवं डिजिटल उपकरणों का उपयोग किया जाता था। ताकि वास्तविक वित्तीय प्रवाह एवं संचालकों की पहचान छिपाई जा सके।

झारखंड से चलाया था आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आईपीएल सीजन के दौरान आरोपियों द्वारा रांची (झारखंड) से नेटवर्क संचालित किया गया था। विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टे से प्राप्त धनराशि के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। बरामद डिजिटल उपकरणों, बैंक खातों एवं वित्तीय ट्रांजेक्शनों का तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण जारी है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. अजय मिश्रा, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेक्टर-01, एवेन्यू सी, भिलाई, जिला दुर्ग।
2. दीपक कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नगदोई, जिला नालंदा, बिहार।
3. करण कुमार सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. लेनोवो कंपनी का लैपटॉप -1
2. हार्ड डिस्क- 1
3. मोबाइल फोन- 13
4. सिम कार्ड- 11
5. बैंक पासबुक- 62
6. ATM कार्ड- 81
7. चेकबुक- 5

June 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल पूरा होने के पहले पद छोड़ा
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिलेटेस्ट

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल पूरा होने के पहले पद छोड़ा

by Dakshi Sahu Rao June 22, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.British Prime Minister Keir Starmer resigns ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपना कार्यकाल पूरा होने के पहले सोमवार को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लेबर पार्टी के नेता पद से भी इस्तीफा दे दिया है। कीर स्टार्मर का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब लेबर पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर लंबे समय से असंतोष बढ़ रहा था। लेबर पार्टी के 400 सांसदों में से 100 से ज्यादा सांसदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

पार्टी के अंदर असंतोष बनी वजह

10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कीर स्टार्मर ने कहा कि लेबर पार्टी को नहीं लगता कि मैं अगले चुनाव में नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हूं। अपने ही पार्टी के अंदर कीर स्टार्मर को लेकर भारी असंतोष था। सांसदों का कहना था कि या तो स्टार्मर तुरंत प्रधानमंत्री का पद छोड़ें, या फिर यह तारीख तय करें कि वे किस दिन इस्तीफा देंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल पूरा होने के पहले पद छोड़ा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल पूरा होने के पहले पद छोड़ा

मंत्रियों ने भी छोड़ दिया पद

पीएम कीर स्टार्मर के साथ ही ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग, रक्षा मंत्री जॉन हीली और एक अन्य मंत्री जेस फिलिप्स ने स्टार्मर के इस्तीफे की मांग को लेकर पद छोड़ दिया था। स्टार्मर पिछले 7 साल में कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोडऩे वाले पांचवें प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सुनक ने पीएम पद से इस्तीफा दिया था।

7 साल में छठा प्रधानमंत्री मिलेगा

2016 में ब्रेक्जिट जनमत संग्रह में हार के बाद डेविड कैमरन ने इस्तीफा दिया था। उनके बाद प्रधानमंत्री बनीं थेरेसा मे संसद से ब्रेक्जिट समझौता पारित नहीं करा सकीं और 2019 में पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद बोरिस जॉनसन ने कोविड लॉकडाउन के दौरान सरकारी आवास पर हुई पार्टियों और कई राजनीतिक विवादों के बीच 2022 में इस्तीफा दिया।

जॉनसन के बाद लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं, लेकिन उनकी आर्थिक नीतियों से बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई। वह सिर्फ 49 दिन ही पद पर रह सकीं और अक्टूबर 2022 में इस्तीफा देना पड़ा। उनके बाद ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बने, लेकिन बढ़ती महंगाई और आर्थिक चुनौतियों की वजह से आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की हार हुई, जिससे वे दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बन सके। अब कीर स्टार्मर के इस्तीफे के साथ ब्रिटेन को सात साल में छठा और 10 साल में सातवां प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है।

17 जुलाई तक नया प्रधानमंत्री मिलेगा

स्टार्मर ने कहा कि लेबर पार्टी जुलाई के मध्य तक अपना नया नेता चुन लेगी। नए नेता और प्रधानमंत्री के चुने जाने तक वह अपने पद पर बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने उत्तराधिकारी को पूरा सहयोग देंगे। स्टार्मर ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III को अपने फैसले की जानकारी दे दी। अब लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (NEC) नए नेता के चुनाव का कार्यक्रम तय करेगी। इसके तहत 9 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 17 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले नए नेता का चुनाव पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

ब्रिटेन में जनता सीधे प्रधानमंत्री नहीं चुनती। लोग अपने-अपने क्षेत्र से सांसद चुनते हैं। जिस पार्टी के पास संसद में बहुमत होता है, उसी पार्टी का नेता प्रधानमंत्री बनता है। अभी लेबर पार्टी की सरकार है। इसलिए जो व्यक्ति पार्टी का नया नेता बनेगा, वही प्रधानमंत्री बनने का सबसे बड़ा दावेदार होगा। इसके लिए पूरे देश में आम चुनाव कराने की जरूरत नहीं होती।

 

June 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे
छत्तीसगढ़फीचरराजनीतिरायपुरलेटेस्ट

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

by Dakshi Sahu Rao June 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर.Rahul Gandhi’s visit to Chhattisgarh  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों के साथ सीधी बातचीत की। कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने सीनियर नेताओं से भी मुलाकात की। करीब 4 घंटे के कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

टपरी पर पी चाय

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान अभनपुर पहुंचे राहुल गांधी ने एयरपोर्ट के पास रुककर एक टपरी पर चाय पी। इस दौरान सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

 राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

प्रदेश की राजनीति को लेकर हुई चर्चा

पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने बताया कि, राहुल गांधी ने कार्यक्रम में सीनियर नेताओं और पूर्व मंत्रियों से करीब 40 मिनट तक मुलाकात की। इसके साथ ही करीब 70 लोगों का डेलिगेशन भी राहुल गांधी से मिला, जिसमें पूर्व विधायक, सांसद और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। प्रदेश की राजनीति को लेकर राहुल गांधी से चर्चा हुई है। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग दी।

नेता प्रतिपक्ष हुए धक्का-मुक्की के शिकार

अभनपुर में चल रहा शिविर पूरी तरह से गोपनीय है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचे हुए थे। यहां कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ रही कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत धक्का-मुक्की के बीच गेट के बाहर ही रह गए थे। इसका वीडियो भी सामने आया है।

जिला-शहर अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर

कांग्रेस का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन में शुरू हो चुका है। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में प्रदेशभर के नवनियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए हैं।

शिविर को केवल भाषणों तक सीमित नहीं रखा गया है। कांग्रेस नेताओं को गांवों में रुककर ग्रामीणों से संवाद करने, मनरेगा की जमीनी स्थिति समझने, नशे की समस्या पर चर्चा करने और स्थानीय सामाजिक-आर्थिक हालात का अध्ययन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशिक्षण में योग, मार्शल आर्ट्स, व्यक्तित्व विकास और संगठन प्रबंधन के सत्र भी रखे गए हैं। अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ मीडिया हैंडलिंग, जनसंपर्क, राजनीतिक रणनीति और बूथ प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया।

 

June 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

by Dakshi Sahu Rao June 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई.19-year-old student commits suicide in Bhilai hostel दुर्ग जिले के भिलाई में बीएससी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना रविवार सुबह भिलाई नगर थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर 7 स्थित महाराणा प्रताप भवन छात्रावास की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान निखिल पौसार्य (19) पिता प्रहलाद पौसार्य के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पंडरिया, जिला कबीरधाम का रहने वाला था। भिलाई में पढ़ाई करने आया था। उसने दोस्तों से कहा था कि मैं अकेला रहना चाहता हूं।

सुबह कमरे से बाहर नहीं आया तो साथियों ने दी सूचना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, निखिल सेक्टर-6 स्थित साईं महाविद्यालय में बीएससी बायो की पढ़ाई कर रहा था। वह करीब एक साल से भिलाई नगर स्टेशन के पास स्थित महाराणा प्रताप भवन छात्रावास में रह रहा था। रविवार सुबह काफी देर तक निखिल अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। इसके बाद छात्रावास में रहने वाले छात्रों को शक हुआ।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी

उन्होंने इसकी जानकारी क्षत्रिय कल्याण सभा के पदाधिकारियों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जहां छात्र फंदे पर झूलता हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस ने छात्र के शव को फंदे से नीचे उतार और घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। छात्रावास में सामान्य तौर पर एक कमरे में दो छात्रों को रखा जाता है, लेकिन दूसरे छात्र के नहीं होने की वजह से निखिल अकेले कमरे में रह रहा था। भिलाई नगर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पहली नजर में मामला फांसी लगाकर खुदकुशी का लग रहा

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, घटना वाली रात छात्रावास में रहने वाले कुछ छात्रों ने निखिल से कहा था कि, वे उसके साथ कमरे में रुक जाएंगे, लेकिन उसने मना कर दिया था। उसने कहा था कि वह अकेले रहना चाहता है। पहली नजर में मामला फांसी लगाकर खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

June 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योगा, सांसद बोले-पीएम ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा
Lifestyleछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा

by Dakshi Sahu Rao June 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Deputy CM Sao performed yoga in Durg 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने सभी को योग दिवस की शुभ-कामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष संपूर्ण देश में योगा फॉर हेल्दी एजिंग के लिए योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। योग का जीवन में बड़ा महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे शारीरिक एवं बौद्धिक विकास संभव है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को योग की शपथ दिलाई।

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योगा, सांसद बोले-पीएम ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योगा, सांसद बोले-पीएम ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा

पीएम ने योग को दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा

सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए कहा कि योग जीवन जीने की प्राचीन परम्परा है। आज योग को देश के प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है। उन्होंने कहा कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज विश्व के अनेक देशों में मनाया जा रहा है।

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योगा, सांसद बोले-पीएम ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योगा, सांसद बोले-पीएम ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा

सांसद बघेल ने लोगों को आह्वान किया कि करें योग और रहें निरोग। योग प्रशिक्षक प्राची भट्टाचार्य एवं डिलिमा मजूमदार ने कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, शिति प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम सहित योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने ओउम् के सुमधुर उच्चारण और शांति पाठ वाचन के साथ योगाभ्यास का समापन किया।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद

विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पद्मश्री उषा बारले, महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक सांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसएसपी विजय अग्रवाल तथा समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया।

June 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
पैसों के लालच में बैंक खाता दिया साइबर ठगों को, भिलाई का युवक गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

पैसों के लालच में बैंक खाता दिया साइबर ठगों को, भिलाई का युवक गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले की पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के म्यूल अकाउंट में 14.16 लाख रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन मिला है। आरोपी पैसों के लालच में बैंक खाता किराए पर देकर साइबर ठगी में सहयोग कर रहा था। आरोपी द्वारा अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया गया था। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसके गिरफ्तार किया गया है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुलवाया था खाता

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खातों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त राशि को प्राप्त करने, स्थानांतरित करने एवं अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से किया गया है।

जांच में मिला लाखों का अवैध लेन देन

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा चिखली में संचालित एक खाते का उपयोग साइबर ठगी से संबंधित रकम के लेन-देन हेतु किया गया। विवेचना में पाया गया कि खाताधारक द्वारा अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्ति को पैसों के लालच में उपलब्ध कराया गया था। उक्त खाते को साइबर अपराध में म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग किया गया, जिसमें लगभग 14,16,645 रुपये का ट्रांजेक्शन होना पाया गया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 258/2026 धारा 318(2), 318(3), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

इस आरोपी को किया गिरफ्तार

1. आकाश भट्ट, उम्र 22 वर्ष, निवासी अहिवारा, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. बैंक खाता संबंधी दस्तावेज।
2. एटीएम कार्ड।
3. मोबाइल सिम कार्ड।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक, इंटरनेट बैंकिंग अथवा सिम कार्ड उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। ऐसे कृत्य साइबर अपराध में संलिप्तता की श्रेणी में आते हैं तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाती है। किसी भी साइबर ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम पुलिस थाना में दें।

June 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLmgweGp2d2xMN0xF छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
दुर्ग शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में दुर्ग पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने लॉज के अलग-अलग कमरों की जांच की। कार्रवाई के दौरान दो पुरुष, तीन महिलाएं और लॉज संचालक मौके पर मिले।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान लगभग 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नीचे रेस्टोरेंट और आइसक्रीम पार्लर संचालित था, जबकि ऊपर के हिस्से में कथित तौर पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
इस मामले में पुलिस ने पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। तीन महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस जब्त मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
वीडियो को पूरा देखें, अपनी राय कमेंट में जरूर दें और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।


#Durg #DurgPolice #IndiraMarket #JalaramLodge #PoliceRaid #PITAAct #CrimeNews #BreakingNews #Chhattisgarh #Bhilai #CGNews #LatestNews #CrimeUpdate #PoliceAction #HindiNews #Exclusive #Raid #DurgCity #CGPrime #ViralNews #LawAndOrder #IndiaNews
दुर्ग के इंदिरा मार्केट में बड़ा खुलासा! जलाराम लॉज पर पुलिस का छापा | 3 गिरफ्तार | PITA Act Action|
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत कचाँदूर गांव में पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1600 किलो तैयार गुटखा, 1600 से 1700 किलो कच्ची सुपारी, लाइम पाउडर, कत्था, केमिकल और कई मिक्सिंग मशीनें जब्त की गईं। कुल मिलाकर 3500 किलो से अधिक सामग्री बरामद हुई।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री लगभग 4 हजार वर्गफुट के हॉल में संचालित हो रही थी, जिसे बाहर से कबाड़ गोदाम का रूप दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने परिसर को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। जमीन मालिक ने गोदाम किराए पर देने की जानकारी दी है, जबकि पुलिस और फूड विभाग अवैध कारोबार के असली मास्टरमाइंड की तलाश में जुटे हैं।
इस वीडियो में देखें कार्रवाई की EXCLUSIVE तस्वीरें, जब्त गुटखा, मशीनें, पुलिस और फूड सेफ्टी अधिकारियों के बयान तथा पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट।
वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और CG Prime News को Subscribe करना न भूलें।


#Durg #GutkhaFactory #GutkhaRaid #GutkhaMafia #Chhattisgarh #BreakingNews #DurgPolice #FoodSafety #Gutkha #IllegalFactory #Raid #CrimeNews #CGNews #CGPrimeNews #PanMasala #FoodDepartment #PoliceAction #LatestNews #IndiaNews #Exclusive #Kachandur #JevraSirsa #ViralNews #Crime #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #FactoryRaid #GutkhaBusiness #UPConnection #BNS #RawMaterial #MixingMachine #FoodSafetyRaid #Investigation #Seized #Police #IllegalBusiness #PanMasalaFactory #HindiNews #YouTubeNews #TodayNews #Breaking #ExclusiveNews #News #CG #DurgNews #RaidOperation #CrimeAlert #FoodSafetyDepartment #Viral
दुर्ग बना गुटखा माफियाओं का गढ़? 3500 KG गुटखा बरामद, फैक्ट्री सील | Durg News |
दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में दुर्ग पुलिस की सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान लॉज से कई लोग मिले और जांच के बाद पीटा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग ₹20 हजार नकद, 4 मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य सामग्री जब्त की। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
इस वीडियो में जानिए पुलिस की पूरी कार्रवाई, क्या-क्या हुआ बरामद, किन धाराओं में मामला दर्ज हुआ और अब जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है।
नोट: इस वीडियो में दी गई जानकारी पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति और उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है। जांच पूरी होने तक सभी आरोप केवल पुलिस के अनुसार हैं।


#Durg #DurgPolice #IndiraMarket #JalaramLodge #PoliceRaid #CrimeNews #Chhattisgarh #CGNews #BreakingNews #CityKotwali #ACC #Raid #LatestNews #HindiNews #CGPrimeNews #PoliceAction #Investigation #CrimeUpdate #DurgNews #ChhattisgarhNews
दुर्ग में लॉज पर पुलिस एक्शन | इंदिरा मार्केट में छापा, 3 आरोपी गिरफ्तार | बड़ी कार्रवाई का पूरा सच|
छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी अपनी युवा टीम के साथ सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का अनूठा वातावरण देखने को मिला। जय श्रीराम के जयकारों और सुंदरकांड के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस वीडियो में देखें सुंदरकांड आयोजन की खास झलकियां, मंत्री ओपी चौधरी की सहभागिता और कार्यक्रम का पूरा माहौल। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और चैनल को Subscribe करना न भूलें।

#OPChaudhary #Chhattisgarh #Sundarkand #JaiShriRam #RamBhakt #HanumanJi #Bhakti #YouthTeam #CGNews #CGPrimeNews #Spiritual #ReligiousEvent #Sanatan #Ramayan #Bajrangbali #Raigarh #ChhattisgarhNews #LatestNews #HindiNews #Devotional #India #Culture #Faith #Trending #Viral #NewsUpdate #Bhajan #SundarkandPath #ShriRam #Youth
मंत्री ओपी चौधरी ने युवा टीम के साथ किया सुंदरकांड | जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा माहौल| CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख को सामाजिक सेवा के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली

    July 2, 2026
  • भिलाई: वाट्सअप पर लिंक भेजकर लाखों की ठगी, दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

    July 1, 2026
  • दुर्ग में स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा गुस्सा: जनदर्शन में मीटर तोड़कर किया प्रदर्शन

    July 1, 2026
  • नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र, नहीं चाहिए जमीन

    July 1, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के घर रेड, मिला मंदिर का रामराज्य कोष लिखा संदूक

    July 1, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट