CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Thursday, July 2, 2026
Breaking
मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख को सामाजिक सेवा के लिए...
भिलाई: वाट्सअप पर लिंक भेजकर लाखों की ठगी, दो आरोपी गुजरात...
नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र,...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के घर रेड, मिला मंदिर का...
Breaking: BSP में लोहा चोरी करते युवक गिरफ्तार, स्कूटी में मिला...
बालोद में पहली पत्नी ने काटा सौतन का गला, 6 महीने...
भिलाई की बसाहट बचाने MLA देवेंद्र यादव ने शुरू किया जनसंपर्क...
बिस्तर में सो रहे पिता और 4 साल की बेटी को...
खुर्सीपार में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को...
सरगुजा में आम बीनने गए मासूमों पर गिरी बिजली, दो बच्चों...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
दुर्ग: सोसायटी के चावल का अवैध परिवहन, वाहन समेत आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग: सोसायटी के चावल का अवैध परिवहन, वाहन समेत आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.  PDS rice illegal transport accused arrested in durg दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के चावल के अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मालवाहक वाहन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से 14 कट्टा सोसायटी का चावल बरामद किया है। मामले में खाद्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 24 जून को सूचना मिली थी कि सोसायटी का चावल एक नीले रंग के मालवाहक वाहन से अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस ने राजीव नगर ईमामबाड़ा के पास घेराबंदी कर बजाज मैक्सीमा मालवाहक वाहन (CG 07 CV 2329) को रोककर जांच की।

वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर जब्ती

वाहन की तलाशी के दौरान उसमें प्लास्टिक की बोरियों में भरा 14 कट्टा सोसायटी का चावल मिला। चालक से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन और चावल को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

खाद्य विभाग के साथ जांच जारी

पुलिस ने बताया कि बरामद चावल के स्रोत, उसके परिवहन और संभावित अवैध कारोबार की जांच खाद्य विभाग के साथ मिलकर की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

आरोपी की पहचान

पुलिस ने आरोपी की पहचान सन्नी साव (28 वर्ष), निवासी पांच रास्ता, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में की है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं PDS या सोसायटी के चावल के अवैध भंडारण, परिवहन या बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा खाद्य विभाग को दें। शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

June 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
वेनजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 164 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपाताकाल घोषित
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीफीचरलेटेस्ट

वेनजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 164 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपाताकाल घोषित

by Dakshi Sahu Rao June 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Earthquake devastation in Venezuela: 164 dead दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम महज 39 सेकेंड के अंतराल में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। पहला झटका स्थानीय समयानुसार शाम 6:04 बजे 7.2 तीव्रता का दर्ज किया गया, जबकि दूसरा भूकंप शाम 6:05 बजे 7.5 तीव्रता का आया। भारत में यह घटना गुरुवार तड़के करीब 3:34 और 3:35 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूकंप के बाद लगभग एक मिनट तक धरती कांपती रही और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

वेनजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 164 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपाताकाल घोषित

वेनजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 164 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपाताकाल घोषित

164 मौतों की पुष्टि, सैकड़ों घायल

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार अब तक 164 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 971 लोग घायल बताए गए हैं। राहत एवं बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 20 आफ्टरशॉक भी दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।

कराकस एयरपोर्ट समेत कई इमारतों को नुकसान

भूकंप का केंद्र राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में था। तेज झटकों के कारण कई शहरों में इमारतें ढह गईं या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। कराकस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा भी गिर गया, जिससे परिसर में धूल का गुबार फैल गया। कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

126 वर्षों का सबसे शक्तिशाली भूकंप

विशेषज्ञों के अनुसार यह पिछले 126 वर्षों में वेनेजुएला का सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। हालात की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।

बड़ी जनहानि की आशंका, अंतरराष्ट्रीय मदद का भरोसा

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस आपदा में जनहानि और बढ़ सकती है। संगठन ने बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की आशंका जताई है। वहीं ऑर्गनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट्स (OAS) के महासचिव अलबर्ट रामदीन ने वेनेजुएला को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस कठिन समय में वेनेजुएला के साथ खड़ा है।

June 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस को करता रहा गुमराह
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस को करता रहा गुमराह

by Dakshi Sahu Rao June 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Son kills father over family dispute. पुलिस ने दुर्ग जिले में हुई हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पिछले करीब 6 साल से मानसिक रूप से बीमार था। परिवार के लोगों उसका आए दिन झगड़ा और मारपीट होता था। इससे परेशान होकर पत्नी, बेटा और बेटी करीब घर छोड़कर चले गए थे। वहीं पिता के लगातार ऐसे व्यवहार से परेशान होकर बेटे ने अपने पिता के सिर पर पत्थर पटककर मार डाला। यह घटना बोरी थाना क्षेत्र के नवागांव की है।

यह है पूरा मामला

17 जून को थाना बोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव वार्ड क्रमांक 6 निवासी नीलकमल साहू ने थाना आकर सूचना दी कि उसके पिता कुलेश्वर साहू घर में मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर थाना बोरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई प्रारंभ की गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला हत्या का राज

जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा कार्रवाई, गवाहों के कथन एवं अन्य साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृतक की मृत्यु सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण होना बताया। मृत्यु की प्रकृति हत्या होना अभिमत दिया गया।

चल रहा था बाप-बेटे के बीच पारिवारिक विवाद

मर्ग जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मृतक कुलेश्वर साहू और उसके पुत्र नीलकमल साहू के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान आरोपी नीलकमल साहू द्वारा अपने पिता के साथ मारपीट की गई । जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई। जांच में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर बेटा नीलकमल साहू को ही आरोपी पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

इस आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1. नीलकमल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, ग्राम नवागांव, थाना बोरी, जिला दुर्ग।

 

June 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
घर में 50 से ज्यादा कुत्ते, आतंक से परेशान लोगों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरलेटेस्ट

घर में 50 से ज्यादा कुत्ते, आतंक से परेशान लोगों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार

by Dakshi Sahu Rao June 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Durg collector jan darshan दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बुधवार को कलेक्टर जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अलग-अलग समस्याओं और शिकायतों को लेकर 140 आवेदन मिले। कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई कर आवश्यक पहल करने को कहा।

140 आवेदन मिले

जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 140 आवेदन प्राप्त हुए। भिलाई निवासी विधवा महिला ने अपने नाम से आवंटित पट्टे की जमीन का चिन्हांकन कर कब्जा दिलाने की मांग की।

घर में 50 से ज्यादा कुत्ते, आतंक से परेशान लोगों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार

घर में 50 से ज्यादा कुत्ते, आतंक से परेशान लोगों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार

पट्टे की जमीन दिलाने की मांग

महिला ने बताया कि वर्ष 1998 में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत उनके और उनके दिवंगत पति के संयुक्त नाम पर भू-स्वामित्व पट्टा जारी किया गया था। लेकिन उन्हें आज तक उस जमीन के वास्तविक स्थान की जानकारी नहीं है। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ बीएसपी क्वार्टर में निवास कर रही हैं। जहां जर्जर मकानों को तोडऩे की कार्रवाई चल रही है। ऐसे में परिवार के सामने आवास का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने पट्टे की भूमि का चिन्हांकन कराकर उन्हें कब्जा दिलाने और नियमानुसार मकान निर्माण की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। इस पर कलेक्टर ने तहसील नजूल को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

सड़क निर्माण की चौड़ाई 22 से 20 मीटर करने की मांग

बोरसी निवासियों ने प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण को 22 मीटर से कम कर 20 मीटर किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि महाराजा चौक से बोरसी चौक तक सड़क का चौड़ीकरण अधिकांश हिस्सों में 20 मीटर के मानक के अनुसार किया जा रहा है। वहीं किराना दुकान से होटल तक सड़क को 22 मीटर चौड़ा किए जाने की योजना है। जिससे स्थानीय लोगों की निजी संपत्तियां प्रभावित होंगी।

पूरे मार्ग में एक समान 20 मीटर चौड़ाई के मानक से नापजोख कराने आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने ईई लोक निर्माण विभाग को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पदमनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत धनोरा स्थित शकुंतला नगरवासियों ने एक मकान में बड़ी संख्या में पालतू कुत्ते रखे जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मकान मालिक एवं उनके किराएदारों द्वारा करीब 50 कुत्तों को पाला गया है, जिन्हें अक्सर बिना निगरानी के बाहर छोड़ दिया जाता है।

कुत्तों के झुंड से भय का माहौल

रहवासियों ने बताया कि कुत्तों के झुंड से क्षेत्र में भय का माहौल है। कई बार राहगीरों और मवेशियों पर हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं। आवेदकों ने बताया कि इस संबंध में थाना पदमनाभपुर में लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

June 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
नारायणपुर में ईसाई धर्म मानने वाले 26 परिवारों को गांव से बाहर निकाला, फोर्स तैनात
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबस्तरलेटेस्ट

नारायणपुर में ईसाई धर्म मानने वाले 26 परिवारों को गांव से बाहर निकाला, फोर्स तैनात

by Dakshi Sahu Rao June 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@नारायणपुर. 26 Christian families driven out of the village in Narayanpur छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर बवाल हो गया है। नारायणपुर जिले में ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों का ग्रामीणों ने गांव से निकाल दिया है। इसके बाद सभी परिवार गांव के बाहर पेड़ों की छांव में रहने को मजबूर हैं। मामला भरेंडा थाना क्षेत्र के भरेंडा गांव का है।

एक महीने में मूल धर्म में लौटने का फरमान

इस विवाद के बाद गांव वालों ने ईसाई धर्म को मानने वालों को अल्टीमेटम दिया है कि, वे एक महीने के अंदर मूल धर्म में लौट आएं। नहीं तो गांव से बाहर किया जाएगा। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है। गांव से बाहर निकाले गए ग्रामीण अपने घर लौट गए हैं। हालांकि, इस विवाद को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

 नारायणपुर में ईसाई धर्म मानने वाले 26 परिवारों को गांव से बाहर निकाला, फोर्स तैनात

नारायणपुर में ईसाई धर्म मानने वाले 26 परिवारों को गांव से बाहर निकाला, फोर्स तैनात

गांव छोड़कर नहीं जाना चाहते

आरोप है कि मंगलवार को भरेंडा गांव के कुछ ग्रामीणों ने ईसाई धर्म को मानने वाले परिवारों को गांव छोडऩे का फरमान सुनाया और घरों से बाहर निकाल दिया। उनका कहना है कि वे गांव छोड़कर नहीं जाना चाहते। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गांव में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती कर दी है।

गांव बना पुलिस छावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए नारायणपुर पुलिस ने पूरे गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना और दोनों पक्षों के बीच संभावित टकराव को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आदिवासी परंपरा पर पड़ रहा असर

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बड़ी संख्या में लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है, जिससे उनकी पारंपरिक आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाजों और सामाजिक व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। इसी को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।

प्रताड़ित करने का आरोप

ईसाई धर्म मानने वाले संत राम दुग्गा, चैतू कुमेटी, मनायकु वट्टी समेत अन्य लोगों का कहना है कि वे सालों से गांव में रह रहे हैं, लेकिन अब उन्हें अपने धार्मिक विश्वास के कारण निशाना बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि उनका सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है और उन्हें गांव में रहने नहीं दिया जा रहा है।

2025 से माहौल है तनावपूर्ण

बताया जा रहा है कि, दिसंबर 2025 से गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। बीच-बीच में विवाद की घटनाएं सामने आती रहीं, लेकिन 9 जून 2026 के बाद से स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। उस दिन दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी।

 

June 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत
कोलकाताक्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत

by Dakshi Sahu Rao June 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोलकाता. Shed of under-construction warehouse collapses in Kolkata 5 dead पं. बंगाल के दक्षिण कोलकाता में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 से 55 लोगों के दबे होने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 1.30 बजे के आस-पास की है।

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत

मलबे में दबे 14 लोगों को बाहर निकाला

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। पुलिस के अनुसार रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट गु्रप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना भी जुटी है। मलबे में दबे 14 लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत

मलबा हटाने के लिए मंगाई गई क्रेन

मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है। मलबे में दबे मजदूरों-कर्मचारियों की चीखें भी सुनाई दे रही हैं, उनके जल्द से जल्द रेस्क्यू के प्रयास जारी हैं।

सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री अग्निमित्रा पॉल और कौशिक चौधरी समेत कई मंत्री भी मौजूद रहे। राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक गोदाम की जमीन ओडिशा के व्यवसायी की थी जिन्होंने किसी प्रायवेट फर्म को इसे लीज पर दिया था।

बस मेरी जान बचा लो

हादसे के बाद बचाव कार्य के दौरान एक युवक अंकित सिंह ने मलबे में फंसे एक मजदूर को ढूंढने में अहम भूमिका निभाई। उसने घायल मजदूर का पैर पकड़कर बचाव दल को उसकी सही जगह तक पहुंचने में मदद की, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकालने का प्रयास तेज कर दिया। मलबे में फंसा मजदूर दर्द से कराहते हुए बार-बार कह रहा था- ‘मैंने अपना पैर खो दिया है, अगर जरूरत हो तो बाकी हिस्सा काटकर मुझे बाहर निकालो, बस मेरी जान बचा लो।

June 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई 3 सिरसा अंडर ब्रिज 1 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा बंद
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईरेलवेलेटेस्ट

भिलाई 3 सिरसा अंडर ब्रिज 1 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा बंद

by Dakshi Sahu Rao June 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Bhilai 3-Sirsa underbridge to remain closed from July 1 to August 31 भिलाई तीन स्थित सिरसा अंडर ब्रिज दो महीने तक बंद रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई से 31 अगस्त क अंडर ब्रिज बंद रहेगा। इस दौरान अंडर ब्रिज पर मरम्मत कार्य चलेगा।

31 अगस्त तक रहेगा बंद

रेलवे ने बताया कि सिरसा अंडर ब्रिज (भिलाई- 3) मरम्मत कार्य के लिए 01.07.2026 को सुबह 8 बजे से दिनांक 31.08.2026 को शाम 6 बजे तक अस्थाई रूप से बंद करना निश्चित किया गया हैं। अंडर ब्रिज की मरम्मत करना रेल यातायात और यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना सेक्शन के मध्य ललितपुर स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग का कार्य जायेगा। जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने और गुजरने वाली कुछ एक्सप्रेस गाडिय़ां परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

दिनाँक 16 से 19 जुलाई 2026 तक अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व्हाया मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग होकर बिलासपुर आएगी।

हजरत निजामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस

दिनाँक 20 जुलाई 2026 को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस व्हाया मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग होकर विशाखापटनम जाएगी ।

अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस

दिनाँक 19 जुलाई 2026 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस व्हाया मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मालखेड़ी मार्ग होकर विशाखापटनम जाएगी।भिलाई 3 सिरसा अंडर ब्रिज 1 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा बंद

June 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
BSP में लोहा चोरी, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 13 पहुंचे जेल
क्राइमदुर्गफीचरलेटेस्ट

BSP में लोहा चोरी, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 13 पहुंचे जेल

by Dakshi Sahu Rao June 24, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. bhilai steel plant iron stolen case भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी मामले में खुर्सीपार पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह केस में 13 वीं गिरफ्तारी है। फरार आरोपी तेजराम निषाद उर्फ दद्दू को पुलिस टीम द्वारा चिन्हांकित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस ने मारा था रेड

26 मई को सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एच.आई.ए. हथखोज भिलाई में पुलिस ने रेड मारकर जांच की। जांच के दौरान विभिन्न हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम, कटिंग लोड हुआ मिला।

बड़ी मात्रा में चोरी का स्क्रैप और मशीनरी मिला

मौके पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री का बड़े पैमाने पर भंडारण पाया गया। साथ ही स्क्रैप की लोडिंग और परिवहन में प्रयुक्त वाहन, मशीनरी भी मौके पर मौजूद थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

250 टन चोरी का लोहा जब्त

कार्रवाई के दौरान लगभग 250 टन लोहे की प्लेट और बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है, जब्त की गई। साथ ही परिवहन और लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों, मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।

पूर्व में किए गए 12 आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण में पूर्व में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान फरार आरोपियों की सतत तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में एक अन्य फरार आरोपी तेजराम निषाद उर्फ दद्दू को पुलिस टीम द्वारा चिन्हांकित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस आरोपी को किया गिरफ्तार

1. तेजराम निषाद उर्फ दद्दू, उम्र 35 वर्ष, निवासी जेवरा सिरसा, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. लगभग 250 टन लोहे की प्लेट, बीम एवं स्क्रैप सामग्री।
2. परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी।
3. अन्य प्रकरणानुसार जप्त सामग्री।

June 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

दुर्ग बना अवैध गुटखा कारोबार का हॉटस्पॉट: कचांदुर में फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3500 किलो सामग्री जब्त

by cgprimenews.com June 24, 2026
written by cgprimenews.com

कचांदुर में चल रही थी अवैध गुटखा निर्माण इकाई

दुर्ग। 3500 kilo samagri jabt Durg emerges as a hotspot for illegal Gutkha trade: Factory busted in Kachandur, 3,500 kg of material seized. जिले में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के कचांदुर गांव में संचालित एक अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 3500 किलो तैयार और कच्ची सामग्री के साथ गुटखा निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनें, सुपारी, कत्था, चूना पाउडर एवं अन्य रासायनिक पदार्थ बरामद किए गए।

कबाड़ गोदाम की आड़ में चल रहा था कारोबार

जानकारी के अनुसार सड़क किनारे स्थित लगभग 4000 वर्गफीट के एक बड़े हॉल को बाहर से पॉलीथिन कबाड़ गोदाम का स्वरूप देकर अवैध गतिविधियों को छिपाने का प्रयास किया गया था। गोदाम से आ रही दुर्गंध की शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच की थी। बाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण में अवैध गुटखा निर्माण का खुलासा हुआ।

1600 किलो तैयार गुटखा और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद

अधिकारियों के मुताबिक मौके से लगभग 1600 किलो तैयार गुटखा तथा 1600 से 1700 किलो कच्ची सुपारी सहित बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा मिक्सिंग मशीनें, पैकिंग उपकरण और विभिन्न रसायन भी मिले हैं। कुल मिलाकर 3500 किलो से अधिक सामग्री जब्त कर परिसर को सील कर दिया गया है।

किराए पर दिया गया था गोदाम

जमीन मालिक मोहम्मद मुस्तफा ने अधिकारियों को बताया कि गोदाम करीब एक माह पूर्व उत्तर प्रदेश के अकरमपुर निवासी मो. सानू नामक व्यक्ति को किराए पर दिया गया था। उसके साथ वीरेंद्र तिवारी नाम का व्यक्ति भी आया था। हालांकि कार्रवाई के समय फैक्ट्री में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला, जिससे जांच एजेंसियों को संचालकों की पहचान करने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी जितेंद्र नेले ने बताया कि बिना लाइसेंस संचालित इकाई में बड़ी मात्रा में कच्चा माल मिला है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं CSP हर्षित मेहर ने कहा कि मामले में खाद्य विभाग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग में लगातार सामने आ रहे गुटखा कारोबार के मामले

पिछले कुछ वर्षों में दुर्ग जिले में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई हो चुकी हैं। इसके बावजूद लगातार नए ठिकाने सामने आना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। ताजा कार्रवाई को जिले में अवैध तंबाकू उत्पादों के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा

June 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा, दुर्ग जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरलेटेस्ट

सरकारी जमीन पर भू-माफिया का अवैध कब्जा, दुर्ग जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

by Dakshi Sahu Rao June 23, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Illegal encroachment on government land removed in Durg district दुर्ग जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती करने वाले भू-माफियाओं पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने धमधा तहसील में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को बुलडोजर चला दिया। धमधा तहसील के ग्राम बसनी में शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त कराकर सुरक्षित कर लिया गया है। ग्राम बसनी में लंबे समय से कुछ रसूखदार ग्रामीणों द्वारा शासकीय जमीनों पर झटका तार लगाकर और अवैध रूप से धान की फसल (खरीफ व रबी) बोकर कब्जा किया गया था।

ग्राम बसनी में अवैध कब्जे की मिली थी शिकायत

कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जाधारियों और भू-माफियाओं के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। ग्राम बसनी में अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर के मार्गदर्शन में तहसीलदार धमधा द्वारा हल्का पटवारी से अतिक्रमण प्रतिवेदन मंगाया गया। जिसके बाद दर्ज अतिक्रमण प्रकरण में गहन जांच व सुनवाई करते हुए अनावेदकों के खिलाफ बेदखली आदेश पारित किया गया।

सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा, दुर्ग जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा, दुर्ग जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

सरकारी जमीन पर कर रहे थे खेती

इस आदेश के परिपालन में 22 जून को राजस्व विभाग ने ग्राम पंचायत बसनी के सक्रिय सहयोग से संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। तहसीलदार मीना साहू ने बताया कि प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अनावेदक सेवाराम लोधी द्वारा शासकीय खसरा नंबर 1077 में से 20 डिसमिल और खसरा नंबर 1188 में से 0.34 हेक्टेयर पर किए गए कब्जे को हटाया। साथ ही राजकुमार लोधी के कब्जे से खसरा नंबर 1077 की 7 डिसमिल, राजकपूर लोधी के कब्जे से इसी खसरा नंबर की 13 डिसमिल भूमि को मुक्त कराया।

लगाया था झटका तार

इसके अलावा, एक अन्य अनावेदक शिवकुमार मौर्य द्वारा शासकीय खसरा नंबर 1077 की 8 डिसमिल भूमि (जिस पर आम के पेड़ लगे थे) और खसरा नंबर 1076 के 0.19 हेक्टेयर रकबे पर किए गए अवैध कब्जे व झटका तार को पूरी तरह साफ कर जमीन को शासन के पक्ष में सुरक्षित किया गया। इस पूरी शांतिपूर्ण बेदखली कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक धमधा, राजस्व निरीक्षक पेण्ड्रावन, हल्का पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।

June 23, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग जिले में भीम का मैंगो आईस कैंडी बैन, खाद्य विभाग ने असुरक्षित घोषित किया
Lifestyleछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्टस्वास्थ्य

दुर्ग जिले में भीम का मैंगो आईस कैंडी बैन, खाद्य विभाग ने असुरक्षित घोषित किया

by Dakshi Sahu Rao June 23, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. ‘Bheem’ Mango Ice Candy banned in Durg district दुर्ग जिले में बच्चों की भीम का आईस कैंडी बैन कर दिया गया है। खाद्य विभाग ने इसके विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सूचना जारी करते हुए बताया कि भीम का मैंगो (पैक्ड) ग्रीन कलर (मैंगो आईस कैंडी) के विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देश पर की गई है।

उत्पाद को किया असुरक्षित घोषित

खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त उत्पाद का नमूना मानकता जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया था। खाद्य विश्लेषक द्वारा जारी जांच प्रतिवेदन में संबंधित उत्पाद को असुरक्षित घोषित किया गया है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा विनियम 2011 के तहत उक्त खाद्य पदार्थ/पेय पदार्थ के उक्त बैच नम्बर के विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

की जाएगी दंडात्मक कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी कैंडी विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे उक्त उत्पाद का विक्रय न करें। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित उत्पाद की बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित विक्रेता अथवा फर्म के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित उत्पाद का उपयोग न करे। इसकी बिक्री की जानकारी मिलने पर प्रशासन को सूचित करें।

June 23, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
बिलासपुर सेंट्रल जेल में दुष्कर्म के आरोपी की साइको किलर ने की हत्या
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

बिलासपुर सेंट्रल जेल में दुष्कर्म के आरोपी की साइको किलर ने की हत्या

by Dakshi Sahu Rao June 23, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. Psycho killer commits murder in Bilaspur Central Jail छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे कैदी की जेल में ही बंद साइको किलर ने हत्या कर दी। साइको किलर ने नाली के स्लैब से 4-5 बार सिर कुचलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार साइको किलर ने माफी की अर्जी खारिज होने के बाद मानसिक तनाव के कारण वारदात को अंजाम दिया।

जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह

बिलासपुर जेल अधीक्षक खोमेंद्र मंडावी ने बताया कि फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि, जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

कैदियों ने किया बीच-बचाव

बताया जा रहा है कि, घटना के बाद आस-पास मौजूद कैदियों ने साइको किलर को छुड़ाया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने घायल कैदी को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 12.30 बजे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

17 साल से तिहरे हत्याकांड के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नीलू जगत (27) निवासी कोटा के दबनपुर के रूप में हुई है। उसने नाबालिग लड़की से रेप किया था। जिसके बाद साल 2024 से जेल में बंद था। वहीं, हत्या के आरोपी राजेश राय (40) निवासी चमारी, जिला मुंगेली भी करीब 17 साल से तिहरे हत्याकांड के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

उसने माफी की अर्जी लगाई थी, लेकिन उसकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। उसके भाई सुरेश राय को इसी मामले में माफ करते हुए 2025 में रिहा कर दिया गया है। जिससे वो मानसिक तनाव में चल रहा था। इस बीच मंगलवार सुबह 9.25 बजे उसने नीलू जगत की नाली के स्लैब से सिर पर ताबड़तोड़ 4-5 बार वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

मानसिक रोगी बंदियों की बैरक में वारदात

यह घटना जेल के ई-1 वार्ड में हुई, जो मानसिक रूप से बीमार बंदियों के लिए आरक्षित है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश राय भी मानसिक बीमारी से ग्रसित है। इसी बैरक में दोनों बंदी रखे गए थे। सेंट्रल जेल जैसी हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

 

 

June 23, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLmgweGp2d2xMN0xF छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
दुर्ग शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में दुर्ग पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने लॉज के अलग-अलग कमरों की जांच की। कार्रवाई के दौरान दो पुरुष, तीन महिलाएं और लॉज संचालक मौके पर मिले।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान लगभग 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नीचे रेस्टोरेंट और आइसक्रीम पार्लर संचालित था, जबकि ऊपर के हिस्से में कथित तौर पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
इस मामले में पुलिस ने पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। तीन महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस जब्त मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
वीडियो को पूरा देखें, अपनी राय कमेंट में जरूर दें और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।


#Durg #DurgPolice #IndiraMarket #JalaramLodge #PoliceRaid #PITAAct #CrimeNews #BreakingNews #Chhattisgarh #Bhilai #CGNews #LatestNews #CrimeUpdate #PoliceAction #HindiNews #Exclusive #Raid #DurgCity #CGPrime #ViralNews #LawAndOrder #IndiaNews
दुर्ग के इंदिरा मार्केट में बड़ा खुलासा! जलाराम लॉज पर पुलिस का छापा | 3 गिरफ्तार | PITA Act Action|
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत कचाँदूर गांव में पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1600 किलो तैयार गुटखा, 1600 से 1700 किलो कच्ची सुपारी, लाइम पाउडर, कत्था, केमिकल और कई मिक्सिंग मशीनें जब्त की गईं। कुल मिलाकर 3500 किलो से अधिक सामग्री बरामद हुई।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री लगभग 4 हजार वर्गफुट के हॉल में संचालित हो रही थी, जिसे बाहर से कबाड़ गोदाम का रूप दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने परिसर को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। जमीन मालिक ने गोदाम किराए पर देने की जानकारी दी है, जबकि पुलिस और फूड विभाग अवैध कारोबार के असली मास्टरमाइंड की तलाश में जुटे हैं।
इस वीडियो में देखें कार्रवाई की EXCLUSIVE तस्वीरें, जब्त गुटखा, मशीनें, पुलिस और फूड सेफ्टी अधिकारियों के बयान तथा पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट।
वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और CG Prime News को Subscribe करना न भूलें।


#Durg #GutkhaFactory #GutkhaRaid #GutkhaMafia #Chhattisgarh #BreakingNews #DurgPolice #FoodSafety #Gutkha #IllegalFactory #Raid #CrimeNews #CGNews #CGPrimeNews #PanMasala #FoodDepartment #PoliceAction #LatestNews #IndiaNews #Exclusive #Kachandur #JevraSirsa #ViralNews #Crime #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #FactoryRaid #GutkhaBusiness #UPConnection #BNS #RawMaterial #MixingMachine #FoodSafetyRaid #Investigation #Seized #Police #IllegalBusiness #PanMasalaFactory #HindiNews #YouTubeNews #TodayNews #Breaking #ExclusiveNews #News #CG #DurgNews #RaidOperation #CrimeAlert #FoodSafetyDepartment #Viral
दुर्ग बना गुटखा माफियाओं का गढ़? 3500 KG गुटखा बरामद, फैक्ट्री सील | Durg News |
दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में दुर्ग पुलिस की सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान लॉज से कई लोग मिले और जांच के बाद पीटा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग ₹20 हजार नकद, 4 मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य सामग्री जब्त की। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
इस वीडियो में जानिए पुलिस की पूरी कार्रवाई, क्या-क्या हुआ बरामद, किन धाराओं में मामला दर्ज हुआ और अब जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है।
नोट: इस वीडियो में दी गई जानकारी पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति और उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है। जांच पूरी होने तक सभी आरोप केवल पुलिस के अनुसार हैं।


#Durg #DurgPolice #IndiraMarket #JalaramLodge #PoliceRaid #CrimeNews #Chhattisgarh #CGNews #BreakingNews #CityKotwali #ACC #Raid #LatestNews #HindiNews #CGPrimeNews #PoliceAction #Investigation #CrimeUpdate #DurgNews #ChhattisgarhNews
दुर्ग में लॉज पर पुलिस एक्शन | इंदिरा मार्केट में छापा, 3 आरोपी गिरफ्तार | बड़ी कार्रवाई का पूरा सच|
छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी अपनी युवा टीम के साथ सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का अनूठा वातावरण देखने को मिला। जय श्रीराम के जयकारों और सुंदरकांड के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस वीडियो में देखें सुंदरकांड आयोजन की खास झलकियां, मंत्री ओपी चौधरी की सहभागिता और कार्यक्रम का पूरा माहौल। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और चैनल को Subscribe करना न भूलें।

#OPChaudhary #Chhattisgarh #Sundarkand #JaiShriRam #RamBhakt #HanumanJi #Bhakti #YouthTeam #CGNews #CGPrimeNews #Spiritual #ReligiousEvent #Sanatan #Ramayan #Bajrangbali #Raigarh #ChhattisgarhNews #LatestNews #HindiNews #Devotional #India #Culture #Faith #Trending #Viral #NewsUpdate #Bhajan #SundarkandPath #ShriRam #Youth
मंत्री ओपी चौधरी ने युवा टीम के साथ किया सुंदरकांड | जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा माहौल| CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख को सामाजिक सेवा के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली

    July 2, 2026
  • भिलाई: वाट्सअप पर लिंक भेजकर लाखों की ठगी, दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

    July 1, 2026
  • दुर्ग में स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा गुस्सा: जनदर्शन में मीटर तोड़कर किया प्रदर्शन

    July 1, 2026
  • नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र, नहीं चाहिए जमीन

    July 1, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के घर रेड, मिला मंदिर का रामराज्य कोष लिखा संदूक

    July 1, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट