CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Thursday, July 2, 2026
Breaking
भिलाई: वाट्सअप पर लिंक भेजकर लाखों की ठगी, दो आरोपी गुजरात...
नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र,...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के घर रेड, मिला मंदिर का...
Breaking: BSP में लोहा चोरी करते युवक गिरफ्तार, स्कूटी में मिला...
बालोद में पहली पत्नी ने काटा सौतन का गला, 6 महीने...
भिलाई की बसाहट बचाने MLA देवेंद्र यादव ने शुरू किया जनसंपर्क...
बिस्तर में सो रहे पिता और 4 साल की बेटी को...
खुर्सीपार में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को...
सरगुजा में आम बीनने गए मासूमों पर गिरी बिजली, दो बच्चों...
Durg: म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 23...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
अमेरिका ने ईरान पर एक घंटे तक किए हवाई हमले, मिसाइल-ड्रोन ठिकाने बने निशाना
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरलेटेस्टवॉशिंगटन

अमेरिका ने ईरान पर एक घंटे तक किए हवाई हमले, मिसाइल-ड्रोन ठिकाने बने निशाना

by Dakshi Sahu Rao June 27, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@वॉशिंगटन/तेहरान.US carried out airstrikes on Iran मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर करीब एक घंटे तक हवाई हमले किए। अमेरिकी सेना ने मिसाइल और ड्रोन लॉन्चिंग साइट्स के साथ तटीय रडार ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, 25 जून को होर्मुज स्ट्रेट में सिंगापुर के कार्गो जहाज एमवी एवर लवली पर ईरानी ड्रोन हमला हुआ था। इसी घटना को अमेरिकी जवाबी कार्रवाई का प्रमुख कारण बताया गया है।

ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई का किया दावा

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि, इस कार्रवाई से हुए नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। ईरानी संसद सदस्य इब्राहिम अजीजी ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका ने बातचीत के दौरान हमला कर युद्धविराम की भावना का उल्लंघन किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्रवाई के परिणाम अमेरिका को भविष्य में भुगतने पड़ सकते हैं।

पिछले 24 घंटे की प्रमुख घटनाएं

ईरान ने अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई का समर्थन करने वाले NATO देशों को भी जिम्मेदार ठहराया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन देशों को अपने रुख पर जवाब देना होगा। होर्मुज स्ट्रेट में एक अन्य मालवाहक जहाज पर भी हमला हुआ, जिससे जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बढ़ते खतरे के कारण समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता फिर गहरा गई है। दक्षिणी लेबनान में भी तनाव बढ़ गया है। इजराइली सेना ने कुछ इलाकों के लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी, जबकि हिजबुल्लाह नेतृत्व ने इजराइल के खिलाफ अपना रुख दोहराया।

परमाणु समझौते और तेल बाजार पर असर

इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता पूरी होने की जानकारी भी सामने आई है। दोनों देशों ने चार संयुक्त समितियां बनाने और 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते का रोडमैप तैयार करने पर सहमति जताई है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने भी जल्द ईरान के परमाणु ठिकानों का निरीक्षण करने की बात कही है। होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक कच्चे तेल के बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, जबकि कई देशों ने ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

June 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, 24 कैरेट सोना 1.40 लाख रुपए हुआ
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचररायपुरलेटेस्टव्यापार

सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, 24 कैरेट सोना 1.40 लाख रुपए हुआ

by Dakshi Sahu Rao June 27, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Gold and silver prices continue to fall; 24-carat gold stands at 1.40 lakh पीएम मोदी के एक साल तक सोन न खरीदने की अपील के बाद से लगातार सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ((IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 5,097 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 20 जून को 1.45 लाख रुपए पर था।

चांदी की कीमत में गिरावट जारी

वहीं, चांदी 2.32 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 15,432 रुपए कम हुई। शादियों के सीजन में सोने-चांदी के दाम में गिरावट से परिवारों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं सराफा बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे ही सही पर लौटने लगी है।

भावों में अस्थिरता से ग्राहक संशय में

इधर दुर्ग, रायपुर सराफा मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि जब तक सोने-चांदी के दाम में स्थिरता नहीं आएगी तब सराफा बाजार गुलजार नहीं होगा। लोगों में संशय की स्थिति बन जाती है। आज दाम कुछ है और कल दाम कभी गिर जाता है तो कभी अचानक हजारों रुपए बढ़ जाता है। भावों में अस्थिरता के कारण भी लोग सोने-चांदी की खरीदी नहीं कर रहे हैं।

1.69 लाख रुपए गिरा चांदी का इस साल भाव

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 36 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 149 दिन में चांदी 1.69 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

June 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से 24 घंटे पहले 4.28 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा स्थगित
छत्तीसगढ़फीचरमुंबईराष्ट्रीयलेटेस्टशिक्षा

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से 24 घंटे पहले 4.28 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा स्थगित

by Dakshi Sahu Rao June 27, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@मुंबई.Maharashtra TET Paper Leak महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित होने से लगभग 24 घंटे पहले प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार और परीक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। रविवार को होने वाली परीक्षा को महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।

भिवंडी में छापेमारी के दौरान मिला पेपर

पुलिस के अनुसार पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बरामद दस्तावेजों का मिलान परीक्षा परिषद के अधिकारियों से कराया गया, जिसमें प्रश्नपत्र की पुष्टि होने के बाद परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए लोगों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है।

4.28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों पर असर

इस परीक्षा में राज्यभर से 4.28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना थी। महाराष्ट्र में सरकारी शिक्षक बनने के लिए टीईटी (TET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसके अलावा सेवा में कार्यरत शिक्षकों के लिए भी निर्धारित नियमों के तहत टीईटी की पात्रता आवश्यक मानी जाती है। परीक्षा स्थगित होने से हजारों अभ्यर्थियों की तैयारी और यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

पिछले वर्षों में बढ़े पेपर लीक के मामले

देश में पिछले कुछ वर्षों के दौरान विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। राजस्थान REET, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और हाल के वर्षों में आयोजित NEET-UG जैसी परीक्षाओं में भी प्रश्नपत्र लीक के आरोप लगे थे। इन घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने TET को बताया अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट ने 2 सितंबर 2025 को दिए अपने आदेश में कहा था कि शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा। अदालत ने टीईटी पास करने की अंतिम समय सीमा 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी थी। आदेश के अनुसार निर्धारित समय सीमा तक परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों को नियमों के अनुरूप सेवा छोड़नी पड़ सकती है या अनिवार्य सेवानिवृत्ति का सामना करना पड़ सकता है।

जांच जारी, नई तारीख का इंतजार

फिलहाल पुलिस पेपर लीक के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं लाखों अभ्यर्थी अब नई परीक्षा तिथि की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

June 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग SSP ने 8 TI और दो SI का किया ट्रांसफर, इन थानों में दी जिम्मेदारी
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग SSP ने 8 TI और दो SI का किया ट्रांसफर, इन थानों की दी जिम्मेदारी

by Dakshi Sahu Rao June 27, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई.Durg SSP transfers 8 TI and two SI  दुर्ग जिले में एसएसपी विजय अग्रवाल ने शनिवार को आठ निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों को तबादला कर दिया। दुर्ग SSP ने 8 TI और दो SI का किया ट्रांसफर, इन थानों में दी जिम्मेदारी इसी तरह एसआई रामनारायण धु्रव को धमधा थाना से छावनी थाना का प्रभारी बनाया गया है।

इनका किया तबादला

निरीक्षक प्रशांत मिश्रा- वैशाली नगर थाना प्रभारी से प्रभारी एसीसीयू दुर्ग निरीक्षक प्रमोद रूसिया-प्रभारी एसीसीयू दुर्ग से थाना प्रभारी पद्मनाभपुर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक महेश धु्रव- कंट्रोल रूम भिलाई से थाना प्रभारी धमधा बनाया गया है। निरीक्षक अनिल पटेल- थाना प्रभारी उतई से थाना नंदिनी ट्रांसफर किया गया है। निरीक्षक राजकुमार लहरे-थाना प्रभारी पद्मनाभपुर से थाना प्रभारी वैशालीनगर बनाया गया है। निरीक्षक विजय यादव- थाना प्रभारी सुपेला से थाना प्रभारी पुरानी भिलाई की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक राजेश साहू-चौकी प्रभारी स्मृति नगर से थाना प्रभारी उतई बनाया गया है।

June 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में अंधे कत्ल का 6 घंटे में खुलासा: शराब पार्टी के विवाद में युवक की हत्या

by Dakshi Sahu Rao June 26, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नंदिनी नगर पुलिस ने अज्ञात युवक की हत्या की गुत्थी महज छह घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद 18 वर्षीय युवक की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल और घटना के समय पहने गए कपड़े भी तालाब से बरामद किए गए हैं।

पानी टंकी के पास मिला था युवक का शव

पुलिस के अनुसार ग्राम डूमर के कोटवार ने सूचना दी कि गांव की पानी टंकी के पास सिंटेक्स रखने वाले चबूतरे पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही नंदिनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभ में मृतक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन शरीर पर बने गोदना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान 18 वर्षीय चेतन ठाकुर, निवासी ग्राम पथरिया के रूप में हुई।

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद बना हत्या की वजह

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर तेजी से कार्रवाई की। जांच में पता चला कि घटना वाली रात चेतन ठाकुर, सोमनाथ उर्फ लालू यादव और राहुल कुर्रे एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देर रात करीब एक बजे मुख्य आरोपी सोमनाथ उर्फ लालू यादव ने सब्बल से चेतन के सिर पर लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी।

तालाब से बरामद हुआ हत्या का हथियार

हत्या के बाद आरोपी ने सब्बल और अपने खून लगे कपड़ों को पास के तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें घटना स्वीकार करने के बाद मुख्य आरोपी की निशानदेही पर तालाब से सब्बल और कपड़े बरामद कर जब्त किए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

June 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

सक्ति में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग

by Dakshi Sahu Rao June 26, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@सक्ति.Young woman shot dead in Sakti; three rounds fired outside the house.छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक जोगरा गांव स्थित उसके घर पहुंचे और परिवार से युवती के बारे में पूछताछ की। जैसे ही युवती पूर्णिमा चौहान घर से बाहर निकली, आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। घटना के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना सक्ति थाना क्षेत्र की है।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर पहुंचे तो पूर्णिमा खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

संदिग्धों की तलाश में नाकेबंदी, CCTV फुटेज की जांच

सक्ति पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध लोगों की जानकारी मिली है। आरोपियों की तलाश के लिए संभावित मार्गों पर नाकेबंदी की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

चेहरा ढककर पहुंचे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल से मृतका के घर पहुंचे थे। दोनों ने सफेद कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था। एक युवक घर के भीतर जाकर पूर्णिमा के बारे में पूछने लगा। जैसे ही वह बाहर आई, उस पर लगातार तीन गोलियां चला दी गईं और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

निजी कंपनी में करती थी नौकरी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूर्णिमा चौहान पिछले चार वर्षों से एक निजी कंपनी में सेल्स विभाग में कार्यरत थी। उसकी शादी रायगढ़ जिले में हुई थी, लेकिन वैवाहिक संबंध टूटने के बाद वह पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस मृतका के व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

June 26, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरभिलाईलेटेस्ट

BSP में लोहा चोरी के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CISF DIG का दिल्ली ट्रांसफर 

by Dakshi Sahu Rao June 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Bhilai Steel plant iron stolen case भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में सामने आए करोड़ों रुपये के कथित स्क्रैप चोरी प्रकरण के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सीआईएसएफ भिलाई के DIG आईपीएस नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का तबादला दिल्ली मुख्यालय कर दिया गया है। इस आदेश के बाद सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक स्तर पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

2009 बैच के IPS अधिकारी हैं नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी वर्ष 2009 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। वे प्रतिनियुक्ति पर CISF में डीआईजी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए दिल्ली मुख्यालय भेजा गया है।

चंदन कुमार झा को मिल सकती है भिलाई यूनिट की कमान

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी एवं बोकारो के पूर्व पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा की भिलाई सीआईएसएफ में डीआईजी पद पर पदस्थापना हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, वे जल्द ही भिलाई यूनिट का कार्यभार संभाल सकते हैं। माना जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

अन्य अधिकारियों के भी हुए तबादले

प्रशासनिक फेरबदल के तहत भिलाई स्टील प्लांट में पदस्थ उप कमांडेंट निधि सिंह का तबादला केओपीए, कोलकाता इकाई में किया गया है। वहीं, सेल के इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र में तैनात डीआईजी एल.के. हाकिप को कोलकाता एयरपोर्ट स्थानांतरित किया गया है।

उनकी जगह नागपुर एयरपोर्ट में सीनियर कमांडेंट के रूप में कार्यरत दिलीप कुमार को पदोन्नति देकर डीआईजी बनाया गया है। अब वे इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

स्क्रैप चोरी मामले के बाद बढ़ी सुरक्षा पर नजर

भिलाई स्टील प्लांट में हाल ही में सामने आए करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी प्रकरण के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में किए गए इन प्रशासनिक बदलावों को सुरक्षा तंत्र को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों के तबादले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय या सीआईएसएफ की ओर से विस्तृत आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

June 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
रूंगटा यूनिवर्सिटी के फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चक दे इंडिया की कोमल चौटाला
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरमनोरंजनलेटेस्ट

रूंगटा यूनिवर्सिटी के फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चक दे इंडिया की कोमल चौटाला

by Dakshi Sahu Rao June 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई.Rungta University film festival 2026  फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला के दमदार किरदार के लिए मशहूर अभिनेत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी चितराशी रावत ने गुरुवार को रूंगटा यूनिवर्सिटी के फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। चितराशी ने रियल लाइफ से जुड़ा किस्सा बताया। कहा कि, चक दे इंडिया में शाहरूख खान जब सभी खिलाडिय़ों को रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले जाते हैं, तब लडक़ों से भिडऩे वाला दृश्य केवल अभिनय नहीं था, बल्कि वास्तविक जीवन में भी उन्होंने ऐसे हालात का सामना किया है। चितराशी ने फिल्म के चर्चित मैकडॉनल्ड्स सीन का जिक्र करते हुए कहा कि उस दृश्य का मकसद लडक़ों की पिटाई दिखाना नहीं था, बल्कि लड़कियों के भीतर के गुस्से को सामने लाना था। उन्होंने कहा कि वास्तविक जीवन में ऐसे मौके कम ही आते हैं, लेकिन उनके साथ एक ऐसी घटना जरूर हुई थी।

मुझे पीछे से चिकोटी काटी

देहरादून में स्कूल से लौटते समय हम भीड़भाड़ वाले बाजार से गुजर रहे थे। अचानक मुझे महसूस हुआ कि किसी ने मुझे पीछे से चिकोटी काटी। उस समय हमारे हाथ में हॉकी स्टिक थी। मैंने जोर से चिल्लाकर कहा, हिम्मत कैसे हुई? चितराशी के अनुसार, उस वक्त वे अपनी चार अन्य सहेलियों के साथ थीं। घटना से गुस्साई लड़कियों ने तुरंत उस व्यक्ति का विरोध किया और उसे सबक सिखाया। अभिनेत्री ने कहा कि उनके भीतर हमेशा से अन्याय के खिलाफ आक्रोश रहा है। यही वजह थी कि जब उन्हें चक दे इंडिया का वह सीन शूट करना था, तो उनकी वास्तविक भावनाएं और अनुभव पर्दे पर स्वाभाविक रूप से उभरकर सामने आ गए। चितराशी का मानना है कि महिलाओं को अक्सर आसान निशाना समझ लिया जाता है, लेकिन जब वे अपने अधिकारों के लिए खड़ी होती हैं, तो गलत करने वालों को करारा जवाब मिल सकता है।

रूंगटा यूनिवर्सिटी, फिल्म फेस्टिवल

रूंगटा यूनिवर्सिटी, फिल्म फेस्टिवल

लाइफ में हमेशा बिंदास रहें

चितराशी ने बताया कि, जब वह रूंगटा यूनिवर्सिटी आ रही थीं, तब उन्होंने लाइफ का बढिय़ा मोमेंट देखा। उन्होंने बताया कि सुपेला चौक पर ट्रैफिक सिगनल के सामने एक व्यक्ति को जूस पीते हुए देखा, जो चिलचिलाती हुई गर्मी में अपनी मस्ती में डूबा हुआ उस जूस का आनंद ले रहा था। संभव है, उसकी लाइफ में भी बहुत परेशानियां होंगी लेकिन वह उस पल को मजे से जी रहा था। चितराशी ने कहा कि उनकी नोटिस स्किल जबरदस्त हैं, वह हमेशा छोटी-छोटी चीजों पर नजर रखती हैं।

चितराशी ने फिल्म फेस्टिवल में शामिल सैकड़ों युवाओं को यह किस्सा सुनाते हुए लाइफ में हमेशा खुश रहने की सीख दी। कहा कि, उतार-चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा रहेंगे, लेकिन उससे घबराने के बजाए उसका सामने करना होगा। चितराशी ने कहा कि, उनका छत्तीसगढ़ से अहम रिश्ता हैं। वह बिलासपुर की बहू है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्मों की भी तारीफ की। कहा कि, अब छॉलीवुड जबरदस्त फिल्में बना रहा है। प्रदेश के युवा अब फिल्मों में अपना कॅरियर बनाने आगे आ रहे हैं।

युवाओं की मुंबई में ट्रेनिंग होगी

फिल्म भूतनाथ के डायरेक्टर विवेक शर्मा और वेब सीरीज मिर्जापुर के डायरेक्ट अपूर्व धर बडग़ैयां ने फिल्म फेस्टिवल के मंच सेे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की। दोनों ने कहा कि, रूंगटा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फिल्म एंड मीडिया से पढ़ाई करने वाले छात्र उनके साथ काम कर सकेंगे। विवेक शर्मा ने बताया कि उनका खुद का प्रोडक्शन हाऊस है, जिसमें छत्तीसगढ़ के युवा असिस्टेंट डायरेक्टर सरीखी स्ट्रीम में जुड़ेंगे। इसी तरह अपूर्व नए युवाओं को फिल्मों के लिए कहानियां लिखने का सही तरीका समझाएंगे। इस औपचारिक घोषणा के बाद रूंगटा यूनिवर्सिटी इन दोनों के साथ MOU करेगा। इसका फायदा फिल्म एंड मीडिया के छात्रों को मिलेगा।

मुंंबई में बनी छॉलीवुड कम्युनिटी

कार्यक्रम के दूसरे मुख्य वक्ता फिल्म अभिनेता धु्रव आदित्य भागवनानी थे, उन्होंने बताया कि, मायानगरी मुंबई में अब छत्तीसगढ़ के बहुत से कलाकार पैर जमा चुके हैं। इसको लेकर मुंबई में छत्तीसगढ़ के कलाकारों की विशेष कम्युनिटी बनाई गई है। यह सभी एक साथ मिलकर एक-दूसरे की मदद करते हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता कियान वसोडिया भी शामिल हुए। उन्होंने फेस्टिवल में दिखाई छत्तीसगढ़ की फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि, अब छॉलीवुड भी एक्टिंग, डायरेक्शन और एडिटिंग में जबरदस्त काम कर रहा है। फेस्टिवल में पहुंचे विधायक और अभिनेता अनुज शर्मा ने कहा कि, पहले लोग फिल्मों में काम करने को प्रोफेशन नहीं मानते थे, लेकिन आज वह चैलेंज नहीं है। अब फिल्मों के काम करना आसान हो गया है। नए क्रिएटर्स सामने आ रहे हैं। इस दौरान फिल्म डायरेक्टर सतीश जैन, मनोज वर्मा, मनीष मानिकपुरी, डॉ. कीर्ति सिसोदिया, एसएसआईपीएमटी के डायरेक्टर निशांत त्रिपाठी, सुमित अग्रवाल, रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति संतोष रूंगटा, कुलपति डॉ. जवाहर सूरीशेट्टी, सीईओ सोनल रूंगटा और सोमिन लहरी शामिल रहे।

June 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ में छुट्टी पर आए CRPF जवान ने किया सुसाइड, जम्मू कश्मीर में थी पोस्टिंग
अन्य

छत्तीसगढ़ में छुट्टी पर आए CRPF जवान ने किया सुसाइड, जम्मू कश्मीर में थी पोस्टिंग

by Dakshi Sahu Rao June 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बलरामपुर. CRPF jawan on leave commits suicide in Chhattisgarh. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला की है। परिजनों के अनुसार जवान छुट्टी पर अपने घर आया था और घरेलू विवाद के बाद उसने आम के पेड़ में फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जम्मू-कश्मीर में थी पोस्टिंग, छुट्टी पर आया था घर

जानकारी के अनुसार ग्राम कुंदीकला निवासी 35 वर्षीय राजाराम प्रजापति वर्ष 2021 में CRPF में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। कुछ दिन पहले वह अवकाश लेकर अपने गांव पहुंचे थे। परिवार के मुताबिक घर आने के बाद उनका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद यह दुखद घटना सामने आई।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मृतक के भाई शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राजाराम को तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पहले भी लगाए थे प्रताडऩा के आरोप

परिजनों का कहना है कि दिसंबर 2025 में भी राजाराम ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर आर्थिक दबाव और मानसिक प्रताडऩा के आरोप लगाए थे। उस समय उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी परेशानी साझा की थी। परिवार का दावा है कि मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उस घटना के बाद उनका लंबे समय तक इलाज चला और स्वस्थ होने पर वे दोबारा ड्यूटी पर लौट गए थे।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

June 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
रायगढ़ में विंडो AC का कंप्रेसर फटने से दर्दनाक हादसा, दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायगढ़लेटेस्ट

रायगढ़ में विंडो AC का कंप्रेसर फटने से दर्दनाक हादसा, दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर

by Dakshi Sahu Rao June 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायगढ़. Accident in Raigarh: Window AC compressor explodes छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विंडो एयर कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर फटने से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर आवास ITI कॉलोनी में बुधवार देर रात हुए इस हादसे में घर के भीतर धुआं भर जाने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आग की चपेट में आने से घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं।

जन्मदिन की रात हादसा

जानकारी के अनुसार, पुरषोत्तम पटेल अपने 19 वर्षीय बेटे आर्यन पटेल के साथ घर में रहते थे। बुधवार को आर्यन का जन्मदिन था। रात में दोनों भोजन करने के बाद सो गए। तड़के करीब तीन बजे कमरे में लगे विंडो एसी का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया।

धुएं ने रोक दिया बाहर निकलने का रास्ता

धमाके के बाद आग की चिंगारियां घर के बाहर खड़ी दो बाइकों तक पहुंच गईं, जिससे उनमें आग लग गई। मुख्य दरवाजे के पास आग और घना धुआं फैलने से पिता-पुत्र घर से बाहर नहीं निकल सके। कमरे का आकार छोटा होने के कारण धुआं तेजी से पूरे कमरे में भर गया और दोनों अंदर ही फंस गए।

स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर निकाला

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बाहर बाइक में आग लगी देखकर तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घर का दरवाजा तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुरषोत्तम पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं आर्यन पटेल का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है।

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधर नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि, शुरुआती जांच में विंडो एसी के कंप्रेसर ब्लास्ट होने की बात सामने आई है। कमरे का आकार छोटा होने के कारण धुआं तेजी से भर गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

June 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग में नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, नेवई पुलिस ने 52 हजार रुपये की अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ युवक को किया गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

भिलाई में 52 हजार की नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस रेड में पकड़ाया

by Dakshi Sahu Rao June 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Youth arrested in Bhilai with narcotic tablets worth 52,000 दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अल्प्राजोलम (Alprazolam 0.5 mg) की 13 पत्तियां बरामद हुई हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 52 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS act) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की रेड

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को सूचना मिली थी कि स्टेशन मरौदा स्थित शिवपारा शीतला तालाब के पास एक युवक अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस ने गवाहों और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और विधिवत रेड कार्रवाई की।

13 पत्तियां नशीली टेबलेट बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सुजल सिंह (22 वर्ष), निवासी स्टेशन मरौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग के कब्जे से ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां बरामद कीं। बरामद टेबलेट का कुल वजन 16.12 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 52 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने पूरी सामग्री को जब्त कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

नेवई पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 415/2026 के तहत धारा 22(b) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

June 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग: सोसायटी के चावल का अवैध परिवहन, वाहन समेत आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग: सोसायटी के चावल का अवैध परिवहन, वाहन समेत आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 25, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.  PDS rice illegal transport accused arrested in durg दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के चावल के अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मालवाहक वाहन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से 14 कट्टा सोसायटी का चावल बरामद किया है। मामले में खाद्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 24 जून को सूचना मिली थी कि सोसायटी का चावल एक नीले रंग के मालवाहक वाहन से अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस ने राजीव नगर ईमामबाड़ा के पास घेराबंदी कर बजाज मैक्सीमा मालवाहक वाहन (CG 07 CV 2329) को रोककर जांच की।

वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर जब्ती

वाहन की तलाशी के दौरान उसमें प्लास्टिक की बोरियों में भरा 14 कट्टा सोसायटी का चावल मिला। चालक से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन और चावल को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

खाद्य विभाग के साथ जांच जारी

पुलिस ने बताया कि बरामद चावल के स्रोत, उसके परिवहन और संभावित अवैध कारोबार की जांच खाद्य विभाग के साथ मिलकर की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

आरोपी की पहचान

पुलिस ने आरोपी की पहचान सन्नी साव (28 वर्ष), निवासी पांच रास्ता, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में की है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं PDS या सोसायटी के चावल के अवैध भंडारण, परिवहन या बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा खाद्य विभाग को दें। शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

June 25, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLmgweGp2d2xMN0xF छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
दुर्ग शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में दुर्ग पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने लॉज के अलग-अलग कमरों की जांच की। कार्रवाई के दौरान दो पुरुष, तीन महिलाएं और लॉज संचालक मौके पर मिले।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान लगभग 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नीचे रेस्टोरेंट और आइसक्रीम पार्लर संचालित था, जबकि ऊपर के हिस्से में कथित तौर पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
इस मामले में पुलिस ने पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। तीन महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस जब्त मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
वीडियो को पूरा देखें, अपनी राय कमेंट में जरूर दें और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।


#Durg #DurgPolice #IndiraMarket #JalaramLodge #PoliceRaid #PITAAct #CrimeNews #BreakingNews #Chhattisgarh #Bhilai #CGNews #LatestNews #CrimeUpdate #PoliceAction #HindiNews #Exclusive #Raid #DurgCity #CGPrime #ViralNews #LawAndOrder #IndiaNews
दुर्ग के इंदिरा मार्केट में बड़ा खुलासा! जलाराम लॉज पर पुलिस का छापा | 3 गिरफ्तार | PITA Act Action|
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत कचाँदूर गांव में पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1600 किलो तैयार गुटखा, 1600 से 1700 किलो कच्ची सुपारी, लाइम पाउडर, कत्था, केमिकल और कई मिक्सिंग मशीनें जब्त की गईं। कुल मिलाकर 3500 किलो से अधिक सामग्री बरामद हुई।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री लगभग 4 हजार वर्गफुट के हॉल में संचालित हो रही थी, जिसे बाहर से कबाड़ गोदाम का रूप दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने परिसर को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। जमीन मालिक ने गोदाम किराए पर देने की जानकारी दी है, जबकि पुलिस और फूड विभाग अवैध कारोबार के असली मास्टरमाइंड की तलाश में जुटे हैं।
इस वीडियो में देखें कार्रवाई की EXCLUSIVE तस्वीरें, जब्त गुटखा, मशीनें, पुलिस और फूड सेफ्टी अधिकारियों के बयान तथा पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट।
वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और CG Prime News को Subscribe करना न भूलें।


#Durg #GutkhaFactory #GutkhaRaid #GutkhaMafia #Chhattisgarh #BreakingNews #DurgPolice #FoodSafety #Gutkha #IllegalFactory #Raid #CrimeNews #CGNews #CGPrimeNews #PanMasala #FoodDepartment #PoliceAction #LatestNews #IndiaNews #Exclusive #Kachandur #JevraSirsa #ViralNews #Crime #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #FactoryRaid #GutkhaBusiness #UPConnection #BNS #RawMaterial #MixingMachine #FoodSafetyRaid #Investigation #Seized #Police #IllegalBusiness #PanMasalaFactory #HindiNews #YouTubeNews #TodayNews #Breaking #ExclusiveNews #News #CG #DurgNews #RaidOperation #CrimeAlert #FoodSafetyDepartment #Viral
दुर्ग बना गुटखा माफियाओं का गढ़? 3500 KG गुटखा बरामद, फैक्ट्री सील | Durg News |
दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में दुर्ग पुलिस की सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान लॉज से कई लोग मिले और जांच के बाद पीटा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग ₹20 हजार नकद, 4 मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य सामग्री जब्त की। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
इस वीडियो में जानिए पुलिस की पूरी कार्रवाई, क्या-क्या हुआ बरामद, किन धाराओं में मामला दर्ज हुआ और अब जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है।
नोट: इस वीडियो में दी गई जानकारी पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति और उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है। जांच पूरी होने तक सभी आरोप केवल पुलिस के अनुसार हैं।


#Durg #DurgPolice #IndiraMarket #JalaramLodge #PoliceRaid #CrimeNews #Chhattisgarh #CGNews #BreakingNews #CityKotwali #ACC #Raid #LatestNews #HindiNews #CGPrimeNews #PoliceAction #Investigation #CrimeUpdate #DurgNews #ChhattisgarhNews
दुर्ग में लॉज पर पुलिस एक्शन | इंदिरा मार्केट में छापा, 3 आरोपी गिरफ्तार | बड़ी कार्रवाई का पूरा सच|
छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी अपनी युवा टीम के साथ सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का अनूठा वातावरण देखने को मिला। जय श्रीराम के जयकारों और सुंदरकांड के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस वीडियो में देखें सुंदरकांड आयोजन की खास झलकियां, मंत्री ओपी चौधरी की सहभागिता और कार्यक्रम का पूरा माहौल। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और चैनल को Subscribe करना न भूलें।

#OPChaudhary #Chhattisgarh #Sundarkand #JaiShriRam #RamBhakt #HanumanJi #Bhakti #YouthTeam #CGNews #CGPrimeNews #Spiritual #ReligiousEvent #Sanatan #Ramayan #Bajrangbali #Raigarh #ChhattisgarhNews #LatestNews #HindiNews #Devotional #India #Culture #Faith #Trending #Viral #NewsUpdate #Bhajan #SundarkandPath #ShriRam #Youth
मंत्री ओपी चौधरी ने युवा टीम के साथ किया सुंदरकांड | जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा माहौल| CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • भिलाई: वाट्सअप पर लिंक भेजकर लाखों की ठगी, दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

    July 1, 2026
  • दुर्ग में स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा गुस्सा: जनदर्शन में मीटर तोड़कर किया प्रदर्शन

    July 1, 2026
  • नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र, नहीं चाहिए जमीन

    July 1, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के घर रेड, मिला मंदिर का रामराज्य कोष लिखा संदूक

    July 1, 2026
  • Breaking: BSP में लोहा चोरी करते युवक गिरफ्तार, स्कूटी में मिला 220 किलो स्क्रैप

    July 1, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट