CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Thursday, July 2, 2026
Breaking
भिलाई: वाट्सअप पर लिंक भेजकर लाखों की ठगी, दो आरोपी गुजरात...
नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र,...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के घर रेड, मिला मंदिर का...
Breaking: BSP में लोहा चोरी करते युवक गिरफ्तार, स्कूटी में मिला...
बालोद में पहली पत्नी ने काटा सौतन का गला, 6 महीने...
भिलाई की बसाहट बचाने MLA देवेंद्र यादव ने शुरू किया जनसंपर्क...
बिस्तर में सो रहे पिता और 4 साल की बेटी को...
खुर्सीपार में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को...
सरगुजा में आम बीनने गए मासूमों पर गिरी बिजली, दो बच्चों...
Durg: म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 23...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
PM Modi Seychelles Visit: प्रवासी भारतीयों से मिले, 19 समझौतों के साथ लौटे PM भारत
अन्य

PM Modi Seychelles Visit: प्रवासी भारतीयों से मिले, 19 समझौतों के साथ लौटे PM भारत

by Dakshi Sahu Rao June 29, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. PM modi seychelles visit 2026 19 agreements indian community प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के अंतिम दिन सोमवार को राजधानी विक्टोरिया में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से संवाद किया, उनका हालचाल जाना और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। यात्रा के समापन से पहले प्रधानमंत्री ने अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

भारत-सेशेल्स के बीच 19 महत्वपूर्ण समझौते

दौरे के दौरान भारत और सेशेल्स ने कुल 19 महत्वपूर्ण समझौतों और विकास परियोजनाओं की घोषणा की। दोनों देशों ने UPI आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली शुरू करने, 1,250 करोड़ रुपये की लाइन ऑफ क्रेडिट, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष सहयोग और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने पर सहमति जताई।

PM Modi Seychelles Visit: प्रवासी भारतीयों से मिले, 19 समझौतों के साथ लौटे PM भारत

PM Modi Seychelles Visit: प्रवासी भारतीयों से मिले, 19 समझौतों के साथ लौटे PM भारत

भारत ने सहयोग के तहत सेशेल्स को एक फास्ट पेट्रोल वेसल, 10 यूटिलिटी वाहन, 5 नौकाएं, 6 एम्बुलेंस, 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट भी उपलब्ध कराया। ये पहल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर की गई।

राष्ट्रीय दिवस समारोह में बने मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। वह सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। समारोह के दौरान आयोजित सैन्य परेड में असम राइफल्स, भारतीय नौसेना और नौसेना के मार्चिंग बैंड ने हिस्सा लिया। भारतीय सैन्य दल के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी खड़े होकर उनका अभिवादन करते नजर आए। इस अवसर पर भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षाक भी पोर्ट विक्टोरिया पहुंचे।

ऐतिहासिक महत्व रखता है यह दौरा

सेशेल्स की यात्रा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1976 और 1981 में सेशेल्स का दौरा किया था। उनकी यात्रा के बाद कई दशकों तक किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला आधिकारिक दौरा रहा, जिसे भारत-सेशेल्स संबंधों में नई ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

June 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
धमतरी में मछली कारोबारी की हत्या, मजदूरी विवाद में 40 से अधिक बार चाकू मारा
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

धमतरी में मछली कारोबारी की हत्या, मजदूरी विवाद में 40 से अधिक बार चाकू मारा

by Dakshi Sahu Rao June 29, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@धमतरी. Fish trader murdered in Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक मछली कारोबारी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कारोबारी की हत्या उसके ही फिश फार्म में काम करने वाले मजदूरों ने मजदूरी विवाद और आपसी रंजिश के चलते की। मामले में दो नाबालिगों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक कर्मचारी को भी सह-आरोपी बनाया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। यह मामला नगरी थाना क्षेत्र के गोरेगांव का है।

सुनसान रास्ते में घेरकर किया हमला

पुलिस के अनुसार, गरियाबंद जिले के बोइरगांव दर्रीपारा निवासी 55 वर्षीय विप्लव मंडल धमतरी में मछली का कारोबार करते थे। 27 जून की रात वह अपने कर्मचारी चुम्मन यादव के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। नगरी थाना क्षेत्र के गोरेगांव-भैंसमुड़ा मार्ग पर पहले से घात लगाए आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने पहले कारोबारी के सिर पर हमला किया और कर्मचारी चुम्मन यादव की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद कर्मचारी वहां से भाग निकला। आरोपियों ने कारोबारी पर चाकुओं से लगातार 40 से अधिक वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में खुली हत्या की साजिश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश पहले ही रची जा चुकी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 25 जून को भी हत्या का प्रयास करने की योजना बनाई थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद 27 जून को कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुनसान इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया।

मजदूरी विवाद और कथित दुर्व्यवहार बना वजह

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी कारोबारी के निजी फिश फार्म में मजदूरी करते थे। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने मजदूरी बढ़ाने की मांग की थी, जिसे स्वीकार नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने कारोबारी पर दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया। इसी नाराजगी ने हत्या की साजिश का रूप ले लिया।

लूट की रकम भी बांटी

हत्या के बाद आरोपी कारोबारी के पास मौजूद करीब 37 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। बाद में उन्होंने रकम आपस में बांट ली। पुलिस ने जांच के दौरान टंकेश्वर नेताम उर्फ मयंक नेताम (19), सुरेंद्र यादव (26) और जगदीश विश्वकर्मा (50) को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं कर्मचारी चुम्मन यादव को भी मामले में सह-आरोपी बनाया गया है।

June 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने समाज को दिया 1 करोड़ दान
Lifestyleछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने समाज को दिया 1 करोड़ दान

by Dakshi Sahu Rao June 29, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ के सामाजिक क्षेत्र में एक प्रेरणादायी पहल सामने आई है। समाजसेवी एवं बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी तोषपाल उपाध्याय (कपसदा) ने छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दान देकर नई मिसाल कायम की है। इस योगदान को समाज के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग बताया जा रहा है।

विप्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया दान

रायपुर स्थित विप्र भवन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान तोषपाल उपाध्याय ने 1 करोड़ रुपये का चेक विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी को सौंपा। कार्यक्रम में पूर्व न्यायाधीश टी.पी. शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस एस.के. तिवारी, अनुराग पांडेय, अरुण शर्मा, सुरेंद्र शुक्ला, नटराज शर्मा, कुसुम शर्मा, संजय दीवान सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन और सदस्य उपस्थित रहे।

समाज के प्रति आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर तोषपाल उपाध्याय ने कहा कि उन्हें जीवनभर समाज से स्नेह, सम्मान और सहयोग मिलता रहा है। उसी अपनत्व और विश्वास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से उन्होंने यह राशि समाज को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति में योगदान देना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

दान को बताया प्रेरणादायी पहल

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच तोषपाल उपाध्याय का स्वागत और सम्मान किया। छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान है। उनके अनुसार यह सहयोग केवल आर्थिक योगदान नहीं, बल्कि समाज सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।

शिक्षा और समाजहित के कार्यों में होगा उपयोग

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामाजिक विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में किया जाएगा। उनका मानना है कि यह दान आने वाली पीढ़ियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देगा और सामाजिक सहयोग की नई परंपरा स्थापित करेगा।

 

June 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
फर्जी भूमि पट्टा बनाकर हाउसिंग लोन लेने की कोशिश नाकाम, दुर्ग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

फर्जी भूमि पट्टा बनाकर हाउसिंग लोन लेने की कोशिश, दुर्ग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 29, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Fake land lease paper case in durg  दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में फर्जी भूमि पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र के आधार पर आवास ऋण प्राप्त करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने ग्राम पंचायत के नाम से नकली दस्तावेज तैयार कर एक निजी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से होम लोन लेने का प्रयास किया था, लेकिन दस्तावेजों की जांच के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर ऋण आवेदन निरस्त कर दिया गया।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा की सरपंच ने थाना रानीतराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव के निवासी धनेश्वर कुमार निर्मलकर ने लगभग 1800 वर्गफुट भूमि का फर्जी पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, न्यू दीपक नगर, दुर्ग में आवास ऋण के लिए आवेदन किया है।

पंचायत रिकॉर्ड में नहीं मिला दस्तावेज

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पंचायत अभिलेखों का परीक्षण किया और संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच में स्पष्ट हुआ कि जिस भूमि पट्टा प्रमाण पत्र के आधार पर ऋण आवेदन किया गया था, वह ग्राम पंचायत द्वारा कभी जारी ही नहीं किया गया था। दस्तावेज पर लगी मुहर और प्रमाणन भी असली नहीं पाए गए। इसके बाद पुलिस ने वित्तीय संस्था से आरोपी द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां प्राप्त कर जांच को आगे बढ़ाया।

आंतरिक जांच में ही पकड़ में आई धोखाधड़ी

आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने अपने आंतरिक सत्यापन के दौरान दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां पाई थीं। इसी वजह से आरोपी का आवास ऋण आवेदन स्वीकृत नहीं किया गया और उसे निरस्त कर दिया गया। पुलिस जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, दस्तावेज जब्त

पुलिस ने आरोपी धनेश्वर कुमार निर्मलकर (40 वर्ष), निवासी ग्राम तेलीगुंडरा, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान फर्जी भूमि पट्टा, फर्जी पंचायत प्रमाण पत्र और ऋण आवेदन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए।

June 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
विधायकों का आशियाना बनाने 80 गरीबों का घर तोड़ा, नकटी गांव में चला बुलडोजर
छत्तीसगढ़प्रशासनफीचररायपुरलेटेस्ट

विधायकों का आशियाना बनाने 80 गरीबों का घर तोड़ा, नकटी गांव में चला बुलडोजर

by Dakshi Sahu Rao June 29, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Bulldozer action in Chhattisgarh’s Nakti village. राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी परियोजना के लिए सोमवार सुबह प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान माना के नकटी गांव में लगभग 80 मकानों को हटाया गया, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के तहत बने 32 मकान भी शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई से पहले रविवार देर रात से ही पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सुबह जब प्रशासनिक टीम जेसीबी मशीनों के साथ पहुंची तो कई ग्रामीण अपने घरों को बचाने के लिए मशीनों के सामने खड़े हो गए। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई।

विधायकों का आशियाना बनाने 80 गरीबों का घर तोड़ा, नकटी गांव में चला बुलडोजर

विधायकों का आशियाना बनाने 80 गरीबों का घर तोड़ा, नकटी गांव में चला बुलडोजर

भावुक कर देने वाली तस्वीरें आईं सामने

कार्रवाई के दौरान कई मार्मिक दृश्य भी देखने को मिले। एक छोटी बच्ची रोते हुए बताती नजर आई कि सुबह से उसने कुछ नहीं खाया, क्योंकि परिवार कार्रवाई की आशंका के चलते खाना तक नहीं बना पाया था। वहीं कई परिवार अपने घरेलू सामान के साथ खुले आसमान के नीचे बैठे दिखाई दिए। टूटे हुए मकानों के मलबे के पास बैठे बुजुर्ग और गोद में मासूम बच्चों को संभालते परिजन लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहे। कार्रवाई के दौरान जेसीबी के सामने अड़े ग्रामीणों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ दिया।

विधायकों का आशियाना बनाने 80 गरीबों का घर तोड़ा, नकटी गांव में चला बुलडोजर

विधायकों का आशियाना बनाने 80 गरीबों का घर तोड़ा, नकटी गांव में चला बुलडोजर

सांसद के आश्वासन के बाद भी टूटा भरोसा

ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि बारिश के मौसम में किसी भी परिवार का मकान नहीं तोड़ा जाएगा। इसी भरोसे के कारण लोगों को तत्काल कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी। लेकिन सोमवार सुबह बुलडोजर चलने से ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ गया। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए धरना भी दिया।

प्रशासन का उद्देश्य

प्रशासन का कहना है कि प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए भूमि को खाली कराया जा रहा है। हालांकि प्रभावित परिवार पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

गांव में लोगों की एंट्री बैन, 2 दिन चलेगी कार्रवाई

गांव में लोगों की एंट्री बैन कर दी गई है। किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। लोगों के सामानों को मवेशी ले जाने वाले वाहनों में ठूंसकर बाहर लाया जा रहा है।

प्रभावितों को नया रायपुर में मिलेंगे मकान

नकटी गांव में चल रही बेदखली की कार्रवाई के बीच जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि कुल 75 प्रभावित परिवारों को नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) आवासों में अस्थायी और स्थायी रूप से बसाने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए मकान आवंटन की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।

June 29, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में पुलिस की छापेमारी के दौरान जांच करती पुलिस टीम।
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरभिलाईलेटेस्ट

दुर्ग में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार, हिरासत में 3 महिलाएं 3 पुरुष

by Dakshi Sahu Rao June 28, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

दुर्ग: आइसक्रीम पार्लर की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों का खुलासा

दुर्ग। Prostitution racket operating under the guise of an ice cream parlour in Durg; 3 women and 3 men taken into custody. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा मार्केट के जलाराम लॉज में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ऐसे ठिकाने का खुलासा किया है, जहां कथित तौर पर आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान तीन महिलाएं और तीन पुरुष को हिरासत में लिया गया, जबकि मौके से आपत्तिजनक सामग्री और ग्राहकों का विवरण दर्ज एक रजिस्टर भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े। दुर्ग: 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगा सिरसा गेट अंडर ब्रिज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक काफी समय से इस स्थान पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सामने का हिस्सा सामान्य आइसक्रीम पार्लर की तरह संचालित होता मिला, लेकिन पीछे पूरा कोठा संचालित था। जहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थी। आरोपी लॉज संचालक विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया।

तीन महिलाओं को लिया गया हिरासत में

छापेमारी के दौरान पुलिस को तीन अलग-अलग कमरों में दो युवतियां और एक महिला मिलीं। सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर कार्टून में बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की। अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। चार मोबाइल और 20 हजार रुपए नकद जब्त कर पीटा एक्ट की धारा 3,4,5,7 में कार्रवाई की।

ग्राहकों का रजिस्टर बना जांच का अहम आधार

कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ एक रजिस्टर भी लगा है, जिसमें कथित रूप से आने वाले ग्राहकों और महिलाओं से संबंधित विवरण दर्ज पाए गए हैं। पुलिस अब इस रजिस्टर के आधार पर यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा यह गतिविधि कब से संचालित की जा रही थी।

आगे भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर का कहना है कि मामले में पूछताछ जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

June 28, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्टस्वास्थ्य

दुर्ग में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, पहले ही दिन 81% बच्चों को पिलाई गई दवा 

by Dakshi Sahu Rao June 28, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.durg pulse polio campaign 2026 first day 81 percent children vaccinated राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन दुर्ग जिले में स्वास्थ्य विभाग को उत्साहजनक सफलता मिली। जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के निर्धारित बच्चों में से लगभग 81 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोटियाकला में जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

जिलेभर में बूथों पर चला विशेष अभियान

पल्स पोलियो अभियान के तहत दुर्ग, भिलाई, पाटन, धमधा और निकुम सहित जिले के सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी बूथों पर पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाई और अभिभावकों को पोलियो से बचाव के प्रति जागरूक किया। जिला प्रशासन के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पूरे जिले में अभियान की लगातार निगरानी की।

नवजात शिशुओं को भी जन्म के साथ दी गई खुराक

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन अभिभावकों की भागीदारी उत्साहजनक रही। जिला अस्पताल दुर्ग में जन्मे 9 नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद पोलियो की खुराक दी गई। इसके अलावा सेक्टर-9 बीएसपी अस्पताल और विभिन्न निजी नर्सिंग होम में जन्मे नवजातों को भी पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बस्तियों तक पहुंचीं टीमें

स्वास्थ्य विभाग की ट्रांजिट और मोबाइल टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टेम्पो स्टैंड, झुग्गी-बस्तियों, ईंट भट्ठों, फैक्ट्री क्षेत्रों तथा नदी किनारे बसे इलाकों में पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। विभिन्न विकासखंडों में स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभियान की निगरानी करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

29 और 30 जून को चलेगा घर-घर अभियान

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान के दूसरे और तीसरे दिन 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके। विभाग का लक्ष्य जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाकर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना है।

June 28, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचररेलवेलेटेस्ट

दुर्ग: 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगा सिरसा गेट अंडर ब्रिज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग

by Dakshi Sahu Rao June 28, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. durg sirsa gate underbridge closed july अगस्त 2026 diversion route दुर्ग जिले में आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे विभाग द्वारा सिरसा गेट अंडर ब्रिज में मरम्मत एवं सुधार कार्य कराए जाने के कारण 1 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक यह मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित कर दिए हैं। संबंधित मार्गों का निरीक्षण भी किया है।

यातायात पुलिस ने किया निरीक्षण

रविवार को यातायात पुलिस की टीम ने सिरसा गेट अंडर ब्रिज और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने अंडर ब्रिज के दोनों ओर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक स्टॉपर और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण अवधि में किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की स्थिति न बने।

छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिल, कार और अन्य हल्के वाहनों के लिए तीन वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। इनमें चरोदा एच केबिन से जी केबिन अंडर ब्रिज होते हुए सिरसा कला ग्राम, रॉयल खालसा तिराहा–देवभोग–उरला अंडर ब्रिज–देवबलौदा मार्ग तथा कुम्हारी बीएमसी मील से ग्राम कुगदा अंडर ब्रिज मार्ग शामिल हैं।

भारी वाहनों के लिए अलग रूट

ट्रक, बस और अन्य भारी वाहनों के लिए कुम्हारी–कांजी हाउस–मोतीपुर–आवरी ग्राम होते हुए सिरसा कला मार्ग निर्धारित किया गया है। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के चालकों से इसी मार्ग का उपयोग करने की अपील की है, ताकि शहर के अन्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम रहे।

वाहन चालकों से सहयोग की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि 1 जुलाई से 31 अगस्त तक सिरसा गेट अंडर ब्रिज बंद रहने की अवधि में केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही यातायात संकेतकों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें, जिससे सभी के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

:-छोटे वाहन (मोटरसाइकिल, कार एवं हल्के वाहन) हेतु वैकल्पिक मार्ग

चरोदा H केबिन होते हुए G केबिन अंडर ब्रिज मार्ग से सिरसा कला ग्राम।

रॉयल खालसा तिराहा – देवभोग – उरला अंडर ब्रिज – देवबलौदा मार्ग।

कुम्हारी BMC मील से – ग्राम कुगदा अंडर ब्रिज मा

र्ग।

भारी वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग

कुम्हारी – कांजी हाउस – मोतीपुर – आवरी ग्राम होते हुए सिरसा कला मार्ग

June 28, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्टशिक्षा

CG IT Fellowship 2026: मुख्यमंत्री IT फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम बढ़ी

by Dakshi Sahu Rao June 28, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर.CG IT Fellowship 2026 छत्तीसगढ़ शासन ने तकनीकी शिक्षा और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी है। पहले यह अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित की गई थी।

IIIT-नवा रायपुर में होगा एम.टेक. कार्यक्रम

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का यह विशेष कार्यक्रम आईआईआईटी-नया रायपुर (IIIT-NR) में संचालित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है।

हर महीने 50,000 की फेलोशिप और पूरी ट्यूशन फीस सरकार देगी

इस कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 50,000 की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पाठ्यक्रम की पूरी ट्यूशन फीस का भुगतान छत्तीसगढ़ सरकार करेगी। इससे आर्थिक रूप से योग्य लेकिन संसाधनों की कमी वाले प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मिलेगा अवसर

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि विद्यार्थियों को केवल कक्षा आधारित शिक्षा ही नहीं, बल्कि राज्य शासन के विभिन्न विभागों की वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर भी मिलेगा। इससे छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डाटा साइंस के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही वे सरकार की डिजिटल सेवाओं, ई-गवर्नेंस और नवाचार आधारित परियोजनाओं में भी अपनी भागीदारी निभा सकेंगे।

7 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ के पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य आवश्यक जानकारी IIIT-NR की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-2474048 और 0771-2474182 पर संपर्क किया जा सकता है।

June 28, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाफीचरलेटेस्ट

मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की मौत

by Dakshi Sahu Rao June 28, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@जांजगीर-चांपा. Big Road accident in Janjgir champa छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से होकर गुजरने वाली भारतमाला रोड पर हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

तीनों मृतक गांव के निवासी

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी दिलहरण दास वैष्णव (62 वर्ष), केदार बरेट (52 वर्ष) और संतु यादव (70 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों रोज की तरह सुबह करीब 5 से 6 बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि भारतमाला रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए सड़क पर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाना चाहिए।

जानिए पुलिस ने क्या कहा

पुलिस का कहना है कि फरार वाहन चालक की पहचान के लिए तकनीकी और अन्य साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

June 28, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में पुलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 28, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.Illegal ganja smuggling in durg दुर्ग जिले की पुलगांव पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी और अवैध बिक्री में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 2.992 किलोग्राम गांजा, बिक्री से प्राप्त नकदी और अन्य सामग्री सहित कुल 1.50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 27 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुलगांव के पोटिया रोड स्थित यूटोपिया के सामने एक युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओमकार यादव (21 वर्ष) निवासी कुन्दरापारा, पोटियाकला बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद किया गया।

साथी की निशानदेही पर दूसरी गिरफ्तारी

पूछताछ के दौरान ओमकार यादव ने अपने साथी मोहन कुम्भार (24 वर्ष) के साथ मिलकर गांजा लाकर बेचने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि दोनों बोरसी स्थित अटल आवास के पास खड़ी एक खराब कार में गांजा की पुड़िया तैयार कर बिक्री करते थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोहन कुम्भार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से भी गांजा बरामद हुआ।

डेढ़ लाख रुपये से अधिक की जब्ती

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2.992 किलोग्राम गांजा, 700 रुपये नकद और अन्य सामग्री जब्त की है। जब्त किए गए सामान का कुल मूल्य लगभग 1,50,200 रुपये आंका गया है।

नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी

पुलगांव थाना में अपराध क्रमांक 602/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का उद्देश्य अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री कर आर्थिक लाभ कमाना था।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन या अवैध बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

June 28, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

रायपुर में DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने का झांसा देकर नकदी लेकर फरार हुए आरोपी

by Dakshi Sahu Rao June 27, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP) से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक वकील सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

दो साल की पहचान का उठाया फायदा

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता पुनदास अंचल वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी पहचान पिछले करीब दो वर्षों से नरेश दामोहे से थी। नरेश स्वयं को वकील होने के साथ-साथ फाइनेंस का कारोबार करने वाला बताता था। इसी भरोसे का लाभ उठाकर उसने रुपये दोगुना करने का प्रस्ताव दिया। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने 25 जून को फोन कर कमल विहार स्थित एक अस्पताल के पास बुलाया और कहा कि 5 लाख रुपये निवेश करने पर वह रकम दोगुनी कर बैंक खाते में जमा करा देगा। बाद में उसने अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर मुलाकात का समय बदलता रहा।

कार में रखे सूटकेस से गायब हुए 5 लाख रुपये

रात में आरोपी ने डीएसपी को नेताजी चौक, कटोरा तालाब बुलाया। वहां से सभी लोग इलेवन ग्राउंड पहुंचे। इसी दौरान आरोपी के बुलाने पर कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और आपस में विवाद करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने कार में बैठे लोगों को बताया था कि सूटकेस में 5 लाख रुपये रखे हैं और वे बाहर जाकर विवाद देख रहे हैं। कुछ देर बाद जब वे लौटे तो कार सुरक्षित खड़ी थी और मोबाइल सहित अन्य सामान भी मौजूद था, लेकिन सूटकेस में रखी नकदी गायब थी। आरोप है कि मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।

एफआईआर दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

June 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLmgweGp2d2xMN0xF छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
दुर्ग शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में दुर्ग पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने लॉज के अलग-अलग कमरों की जांच की। कार्रवाई के दौरान दो पुरुष, तीन महिलाएं और लॉज संचालक मौके पर मिले।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान लगभग 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नीचे रेस्टोरेंट और आइसक्रीम पार्लर संचालित था, जबकि ऊपर के हिस्से में कथित तौर पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
इस मामले में पुलिस ने पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। तीन महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस जब्त मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
वीडियो को पूरा देखें, अपनी राय कमेंट में जरूर दें और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।


#Durg #DurgPolice #IndiraMarket #JalaramLodge #PoliceRaid #PITAAct #CrimeNews #BreakingNews #Chhattisgarh #Bhilai #CGNews #LatestNews #CrimeUpdate #PoliceAction #HindiNews #Exclusive #Raid #DurgCity #CGPrime #ViralNews #LawAndOrder #IndiaNews
दुर्ग के इंदिरा मार्केट में बड़ा खुलासा! जलाराम लॉज पर पुलिस का छापा | 3 गिरफ्तार | PITA Act Action|
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत कचाँदूर गांव में पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1600 किलो तैयार गुटखा, 1600 से 1700 किलो कच्ची सुपारी, लाइम पाउडर, कत्था, केमिकल और कई मिक्सिंग मशीनें जब्त की गईं। कुल मिलाकर 3500 किलो से अधिक सामग्री बरामद हुई।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री लगभग 4 हजार वर्गफुट के हॉल में संचालित हो रही थी, जिसे बाहर से कबाड़ गोदाम का रूप दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने परिसर को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। जमीन मालिक ने गोदाम किराए पर देने की जानकारी दी है, जबकि पुलिस और फूड विभाग अवैध कारोबार के असली मास्टरमाइंड की तलाश में जुटे हैं।
इस वीडियो में देखें कार्रवाई की EXCLUSIVE तस्वीरें, जब्त गुटखा, मशीनें, पुलिस और फूड सेफ्टी अधिकारियों के बयान तथा पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट।
वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और CG Prime News को Subscribe करना न भूलें।


#Durg #GutkhaFactory #GutkhaRaid #GutkhaMafia #Chhattisgarh #BreakingNews #DurgPolice #FoodSafety #Gutkha #IllegalFactory #Raid #CrimeNews #CGNews #CGPrimeNews #PanMasala #FoodDepartment #PoliceAction #LatestNews #IndiaNews #Exclusive #Kachandur #JevraSirsa #ViralNews #Crime #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #FactoryRaid #GutkhaBusiness #UPConnection #BNS #RawMaterial #MixingMachine #FoodSafetyRaid #Investigation #Seized #Police #IllegalBusiness #PanMasalaFactory #HindiNews #YouTubeNews #TodayNews #Breaking #ExclusiveNews #News #CG #DurgNews #RaidOperation #CrimeAlert #FoodSafetyDepartment #Viral
दुर्ग बना गुटखा माफियाओं का गढ़? 3500 KG गुटखा बरामद, फैक्ट्री सील | Durg News |
दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में दुर्ग पुलिस की सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान लॉज से कई लोग मिले और जांच के बाद पीटा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग ₹20 हजार नकद, 4 मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य सामग्री जब्त की। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
इस वीडियो में जानिए पुलिस की पूरी कार्रवाई, क्या-क्या हुआ बरामद, किन धाराओं में मामला दर्ज हुआ और अब जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है।
नोट: इस वीडियो में दी गई जानकारी पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति और उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है। जांच पूरी होने तक सभी आरोप केवल पुलिस के अनुसार हैं।


#Durg #DurgPolice #IndiraMarket #JalaramLodge #PoliceRaid #CrimeNews #Chhattisgarh #CGNews #BreakingNews #CityKotwali #ACC #Raid #LatestNews #HindiNews #CGPrimeNews #PoliceAction #Investigation #CrimeUpdate #DurgNews #ChhattisgarhNews
दुर्ग में लॉज पर पुलिस एक्शन | इंदिरा मार्केट में छापा, 3 आरोपी गिरफ्तार | बड़ी कार्रवाई का पूरा सच|
छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी अपनी युवा टीम के साथ सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का अनूठा वातावरण देखने को मिला। जय श्रीराम के जयकारों और सुंदरकांड के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस वीडियो में देखें सुंदरकांड आयोजन की खास झलकियां, मंत्री ओपी चौधरी की सहभागिता और कार्यक्रम का पूरा माहौल। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और चैनल को Subscribe करना न भूलें।

#OPChaudhary #Chhattisgarh #Sundarkand #JaiShriRam #RamBhakt #HanumanJi #Bhakti #YouthTeam #CGNews #CGPrimeNews #Spiritual #ReligiousEvent #Sanatan #Ramayan #Bajrangbali #Raigarh #ChhattisgarhNews #LatestNews #HindiNews #Devotional #India #Culture #Faith #Trending #Viral #NewsUpdate #Bhajan #SundarkandPath #ShriRam #Youth
मंत्री ओपी चौधरी ने युवा टीम के साथ किया सुंदरकांड | जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा माहौल| CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • भिलाई: वाट्सअप पर लिंक भेजकर लाखों की ठगी, दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

    July 1, 2026
  • दुर्ग में स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा गुस्सा: जनदर्शन में मीटर तोड़कर किया प्रदर्शन

    July 1, 2026
  • नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र, नहीं चाहिए जमीन

    July 1, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के घर रेड, मिला मंदिर का रामराज्य कोष लिखा संदूक

    July 1, 2026
  • Breaking: BSP में लोहा चोरी करते युवक गिरफ्तार, स्कूटी में मिला 220 किलो स्क्रैप

    July 1, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट