CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • देश
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • देश
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Sunday, February 15, 2026
Breaking
दुर्ग में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, 13 दिनों में 2952 वाहन...
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हादसा, पुलिस की तत्परता से घायल युवक...
पिता की कार में घूमकर बेच रहे थे नशीला सिरप-कैप्सूल, 2...
खड़ी ट्रक में लगी आग, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से बड़ा...
Bhilai: संभाग स्तरीय रोजगार मेले में पहुंचे शिक्षा मंत्री, पहले दिन...
सूने मकान में 85 हजार के जेवर की चोरी, डेढ़ महीने...
CGMSC के SDO की कार में मिली संदिग्ध लाश, राहगीरों ने...
जेल से छूटते ही प्रेमी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमिका को मार...
ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, छुट्टी पर घर जा रहे...
भारतीय सेना ने भर्ती का जारी किया नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • देश
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस द्वारा घायल युवक का रेस्क्यू
कोर्टक्राइमछत्तीसगढ़न्यूजफीचरभिलाईलेटेस्ट

दुर्ग में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, 13 दिनों में 2952 वाहन चालकों पर कार्रवाई

by cgprimenews.com February 14, 2026
written by cgprimenews.com

दुर्ग/भिलाई। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग जिले में यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है। यह विशेष अभियान 1 फरवरी से जिले के पांच प्रमुख चौक-चौराहों पर संचालित किया जा रहा है, जहां नियमों के उल्लंघन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। (Strict enforcement of traffic rules in Durg, action taken against 2952 drivers in 13 days)

यह भी पढ़ेः दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हादसा, पुलिस की तत्परता से घायल युवक की जान बची

13 दिनों में 2952 चालानी कार्रवाई

यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान के तहत हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग न करना, ट्रिपल सवारी, तेज गति, गलत दिशा में वाहन संचालन, नो-पार्किंग सहित विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। विगत 13 दिनों में कुल 2952 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत चालान जारी किए गए। इनमें से 1613 वाहन चालक बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए, जिन पर ई-चालान की कार्रवाई की गई।

समय पर चालान भुगतान नहीं तो नोटिस और न्यायालयीन कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में चालान राशि का भुगतान नहीं करने पर संबंधित वाहन चालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने की स्थिति में प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई

14 फरवरी को एक जनशिकायत के आधार पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट वाहन को रोका गया। जांच में वाहन क्रमांक CG 07 CY 4558 पर अवैध साइलेंसर पाया गया। चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 182(ए) के तहत 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया और साइलेंसर जप्त किया गया।

February 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस द्वारा घायल युवक का रेस्क्यू
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरलेटेस्ट

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हादसा, पुलिस की तत्परता से घायल युवक की जान बची

by cgprimenews.com February 14, 2026
written by cgprimenews.com

दुर्ग। रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन डायल 112 की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई से समय रहते उसकी जान बचा ली गई। इस मानवीय पहल की आम नागरिकों और रेलवे परिसर में मौजूद यात्रियों द्वारा सराहना की जा रही है। (Accident at Durg railway station, prompt action by police saved the life of the injured youth)

यह भी पढ़ेः खड़ी ट्रक में लगी आग, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

दोपहर  2.29 बजे मिली सूचना, तुरंत हरकत में आई टीम

मोहन नगर टीआई केशव कोसले ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को दोपहर 14:29 बजे डायल 112 को इवेंट क्रमांक 246781 के तहत सूचना प्राप्त हुई कि दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है और उसके पैर में घुटने के नीचे गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही ऑन ड्यूटी आरक्षक रमेश प्रसाद जायसवाल एवं चालक लकेश्वर मोहन नगर चीता-01 वाहन से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

जीआरपी के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू

मौके पर पहुंचकर डायल 112 टीम ने जीआरपी पुलिस के सहयोग से घायल युवक को सुरक्षित संरक्षण में लिया। प्राथमिक स्थिति को देखते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और घायल को जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया।

बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से घायल को रायपुर भेजा गया, साथ ही एक अटेंडर की भी व्यवस्था की गई।

परिजनों को दी गई तत्काल सूचना

घायल युवक की पहचान भूषण यादव (उम्र लगभग 28 वर्ष), निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में नागपुर क्षेत्र में कार्यरत है। युवक के मोबाइल से परिजनों से संपर्क कर उन्हें तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन बिहार से रवाना हो चुके हैं।
डायल 112 टीम की इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई ने एक बार फिर आपात सेवाओं की अहमियत को साबित किया है।

February 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
पुलिस द्वारा नशीले सिरप और कैप्सूल के साथ जब्त की गई कार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

पिता की कार में घूमकर बेच रहे थे नशीला सिरप-कैप्सूल, 2 आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com February 14, 2026
written by cgprimenews.com

दुर्ग। जिले में सूखा नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। खुर्सीपार थाना पुलिस ने नशीले सिरप और कैप्सूल की अवैध बिक्री करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने पिता की कार का इस्तेमाल कर शहर में घूम-घूमकर नशीली दवाओं की बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने मौके से कार सहित दोनों को पकड़ा और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। (Two accused arrested for selling narcotic syrups and capsules while travelling in their father’s car)

मुखबिर की सूचना पर दबिश

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि 14 फरवरी को खुर्सीपार पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण और अपराध पतासाजी में लगी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पं. दीनदयाल मिनी स्टेडियम के शौचालय के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीले सिरप और कैप्सूल बेच रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में आरोपियों की पहचान भिलाई-3 गांधी नगर निवासी इफ्तेखार खान (39 वर्ष) और सेक्टर-2 निवासी मोहम्मद अब्बास रजा (30 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों ने स्वीकार किया कि वे एक युवक से नशीली दवाएं खरीदते थे और फिर अपने पिता की कार में रखकर शहर में घूम-घूमकर बिक्री करते थे।

जब्ती और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 प्लास्टिक शीशी नशीले सिरप, 13 स्ट्रिप नशीले कैप्सूल, बिक्री से प्राप्त 9,500 रुपये नकद, चारपहिया वाहन (CG07 CH 9614) और दो मोबाइल फोन जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ धारा 21(सी), 22 और 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एक साल में 93 हजार से अधिक नशीली गोलियां जब्त

डीआईजी विजय अग्रवाल के निर्देश पर दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। 1 जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच जिले में 93,220 नग नशीली टैबलेट जब्त की जा चुकी हैं। इसके बावजूद सप्लायरों पर प्रभावी अंकुश लगाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। वर्तमान मामले में भी आरोपियों को सप्लाई करने वाले व्यक्ति की तलाश पुलिस कर रही है।

February 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
नेशनल हाइवे पर खड़ी ट्रक में लगी आग को फायर एक्सटिंगुइशर से बुझाती ट्रैफिक पुलिस
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

खड़ी ट्रक में लगी आग, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

by cgprimenews.com February 14, 2026
written by cgprimenews.com

नेशनल हाइवे पर सतर्कता से बची अनहोनी

भिलाई. नेशनल हाइवे-53 के किनारे खड़ी एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय ट्रक से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत पुलिस (Police) को सूचना दी। भिलाई-तीन थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंगुइशर की मदद से आग पर काबू पा लिया। पुलिस की सूझबूझ से न सिर्फ बड़ा हादसा टल गया, बल्कि यातायात व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होने दी गई।

यह भी पढ़ेः दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत, 5 लोग घायल

कैसे लगी आग, क्या रही स्थिति

भिलाई तीन थाना टीआई अंबर सिंह भरद्वाज ने बताया कि ट्रक नेशनल हाइवे-53 के किनारे खड़ी थी। अचानक ट्रक के इंजन या केबिन हिस्से से धुआं निकलने लगा, जो देखते ही देखते आग में तब्दील हो गया। चालक की सतर्कता और पुलिस को समय पर दी गई सूचना से हालात काबू में रहे।

ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। तब तक ट्रक में आग फैल चुकी थी। पुलिसकर्मियों ने ट्रक में मौजूद फायर एक्सटिंगुइशर को बाहर निकाला और बिना देर किए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही मिनटों में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। आग बुझने के तुरंत बाद पुलिस ने सड़क को सुरक्षित किया और ट्रैफिक को नियंत्रित ढंग से चालू कराया। पुलिस की तत्परता के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं बनी और यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।

February 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़जॉबदुर्गफीचरलेटेस्टशिक्षा

Bhilai: संभाग स्तरीय रोजगार मेले में पहुंचे शिक्षा मंत्री, पहले दिन 3000 युवाओं का रजिस्ट्रेशन

by Dakshi Sahu Rao February 14, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Division level employment fair held in Bhilai भिलाई में वृहद स्तर पर दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन शनिवार को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग तथा संजय रूंगटा गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। मेला संस्थान के आर-2, कोहका भिलाई परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें 3000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। युवाओं को रोजगार मेले के माध्यम से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर प्रदान किया गया।

25 कंपनी पहुंची मेले में

मेले में 25 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए और विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ की। बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का प्रयास किया। यह पहल क्षेत्र में रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

cg prime news

Bhilai: संभाग स्तरीय रोजगार मेले में पहुंचे शिक्षा मंत्री, पहले दिन 3000 युवाओं का रजिस्ट्रेशन

निजी क्षेत्र में भी रोजगार की अपार संभावनाएं

रोजगार मेले को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दो दिवसीय इस आयोजन से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। यह आयोजन युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

बड़ा अवसर

इस अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि यह पूरे संभाग के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। पढ़ाई पूरी कर चुके और अध्ययनरत छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि दो दिनों में हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। कलेक्टर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासकीय सेवा में आने से पूर्व उन्होंने निजी क्षेत्र में कार्य किया है। पहला रोजगार मिलने की खुशी विशेष होती है। प्रत्येक नौकरी नया अनुभव देती है, जो भविष्य में आगे बढऩे का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम धु्रव, रोजगार अधिकारी राजकुमार कुर्रे सहित बड़ी संख्या में युवा और निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां उपस्थित थे।

February 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

सूने मकान में 85 हजार के जेवर की चोरी, डेढ़ महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao February 14, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले प्रेमनगर के घर में चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का 85 हजार का सामान जब्त किया गया है।

मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा था चोर

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि डेढ़ महीने पहले सीमा वासनिक, निवासी कैम्प-1 प्रेमनगर ने थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसने बताया कि 20.12.2025 को उनका परिवार गांव गया हुआ था। मकान में ताला बंद था। पड़ोसी द्वारा सूचना दी गई कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर पहुंचने पर सोने-चांदी के जेवर और कैश 15 हजार रुपये अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था।

संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा

रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 435/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर इंदिरा गांधी कॉलेज के पास संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी जे. पवन उर्फ बू्रसली उम्र 20 वर्ष को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जब्त सामग्री

1 जोड़ी चांदी की पायल
2 जोड़ी चांदी का बच्चों का करधन
2 सोने के मंगलसूत्र का लॉकेट

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना वैशाली नगर की टीम एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी वैशाली नगर के नेतृत्व में उनि, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक गण द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

February 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरफीचरलेटेस्ट

CGMSC के SDO की कार में मिली संदिग्ध लाश, राहगीरों ने बुलाई पुलिस

by Dakshi Sahu Rao February 14, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@जगदलपुर. Suspicious dead body found in the car of SDO of CGMSC in jagdalpur जगदलपुर में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) के एसडीओ (SDO) की कार में संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार मृत एसडीओ शोभाराम देवहारी (43) बालोद जिले के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से ये जगदलपुर के कुशवाहा भवन माडिय़ा चौक के पास रह रहे थे।

कार में मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 14 फरवरी की सुबह अपने घर से करीब डेढ़ से दो किमी दूर इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के नजदीक कार में इनकी लाश मिली है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी पुलिस को सूचना

शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर इलाके के लोग निकले थे। जिनकी नजर कार पर पड़ी। अंदर ड्राइविंग सीट पर शोभाराम देवहारी बेसुध पड़े थे। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी फौरन बोधघाट पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद किसी तरह कार का लॉक खोलकर शव को बाहर निकाला गया।

शराब की बोलत और चखना भी मिला

पुलिस की शुरुआती जांच में कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर से शराब की बोतल और चखना भी मिला है। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्होंने 13 फरवरी की रात कार में बैठकर शराब भी पी थी। हालांकि, शरीर में किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। हार्ट अटैक से इनकी मौत हुई है या फिर मौत का कारण कुछ और है फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है।

February 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबालोदलेटेस्ट

जेल से छूटते ही प्रेमी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमिका को मार डाल, खुद भी लगा ली फांसी

by Dakshi Sahu Rao February 14, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बालोद. Anganwadi worker murdered by lover in Balod जेल से जमानत पर छूटने के बाद एक विचाराधीन कैदी ने अपनी ही प्रेमिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू से मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी आंगनबाड़ी केंद्र में फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनसुार दोनों पिछले 15 साल से प्रेम संबंध में थे।

शादी का झांसा देकर रेप का लगाया था आरोप

पुलिस ने बताया कि मृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम उगेश्वरी देवांगन (54) है। आरोपी का नाम लखन देवांगन (57) है। दोनों ग्राम फरदफोड़ के रहने वाले थे। उगेश्वरी ने लखन पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद लखन ने हत्या की प्लानिंग की और गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा और चाकू से उगेश्वरी के सिर, गले, सीने, चेहरे पर तोबड़तोड़ वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लखन ने पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली।

cg prime news

जेल से छूटते ही प्रेमी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमिका को मार डाल, खुद भी लगा ली फांसी

बच्चों को बाहर भेजा

वारदात के दिन 13 फरवरी को करीब 1 बजे आरोपी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। जहां उगेश्वरी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ थी। इस दौरान 3 बच्चे अंदर खाना खा रहे थे। वहीं बाकी बच्चे बाहर खेल रहे थे। आरोपी लखन ने सहायिका से बच्चों को बाहर ले जाने कहा। वारदात के वक्त आंगनबाड़ी के बच्चे और सहायिका बाहर ही मौजूद थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर रही जांच

देवरी थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 13 जनवरी को पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

February 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, छुट्टी पर घर जा रहे 3 CRPF जवान सहित 4 लोगों की मौत

by Dakshi Sahu Rao February 14, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@धमतरी. Three CRPF jawans killed in Dhamtari road accident छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में तीन CRPF जवानों सहित चार लोगों की मौत हो गई। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कोबरा 201 बटालियन में तैनात तीनों जवान होली की छुट्टी लेकर बस्तर से निकले थे। इसी बीच मंगलवार को धमतरी बाइपास में उनकी तेज कार, सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी। जिससे कार में सवार तीनों सीआरएफ जवान और कार चला रहे ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

cg prime news

ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, छुट्टी पर घर जा रहे 3 CRPF जवान सहित 4 लोगों की मौत

कोबरा 201 बटालियन में तैनात थे जवान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर में तैनात जवान छुट्टी पर घर लौट रहे थे। 14 फरवरी की सुबह सभी रायपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, तभी धमतरी बायपास में उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में 3 जवान और 1 ड्राइवर की मौत हो गई। एक अन्य जवान घायल हुआ है। चारों जवान कोबरा बटालियन 201 बस्तर में तैनात थे। वे झारखंड, यूपी राजस्थान के रहने वाले थे।

इन जवानों की हुई मौत

1. मुकेश कुमार हेड कंस्टेबल, रांची झारखण्ड
2. उमेन्द्र सिंह स्ढ्ढ, झुनझुनू राजस्थान
3. राजकुमार गौड़, कांस्टेबल, बलिया उत्तरप्रदेश
4. हिरा लाल नागर, ड्राइवर, रीवा मध्यप्रदेश।

कार की उड़ गई छत

मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि जिस कार में जवान सवार थे उसकी छत उड़ गई। चारों एयरबैग खुल गए। मौके पर ही 2 जवानों ने दम तोड़ दिया। जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन, कटर और सब्बल की मदद से शव और घायलों को बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां ड्राइवर और एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि घायल अभिमान राय की हालत देखते हुए उसे प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।

February 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़जॉबफीचररायपुरलेटेस्ट

भारतीय सेना ने भर्ती का जारी किया नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन

by Dakshi Sahu Rao February 13, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Indian Army has issued recruitment notification 2026 भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका। भारतीय सेना ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने जानकारी दी है की अधिसूचना भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक खुली रहगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

आवदेन अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकिपर, ट्रैडमैन दसवीं पास, ट्रैडमैन आठवी पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी किया गया है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 जून से 10 जून तक होने की संभावना है।

यहां करें संपर्क

उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

February 13, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में नाबालिग से गैंगरेप, फरार BN पांडेय और संजय पंडित ने किया सरेंडर

by Dakshi Sahu Rao February 13, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. minor gil gang rape case in durg  दुर्ग में नाबालिग लड़की से पीडब्ल्यूडी विभाग (PWD Department) में नौकरी लगाने के नाम पर सात साल तक सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी संजय पंडित और बीएन पांडेय ने शुक्रवार को दुर्ग कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों आरोपी केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे। दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कस्टडी में दुष्कर्म के आरोपी

घटना के बाद से फरार थे आरोपी

खाता फ्रिज किया तब जाकर किया सरेंडर

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरार आरोपी संजय पंडित का रेलवे में ठेका था। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग में भी ठेका लेकर काम करता था। नाबालिग ने जब सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई तब से वह फरार था। लगातार तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं मिला तो उसका बैंक अकाउंट फ्रीज किया गया। तब जाकर आरोपी संजय पंडित ने दुर्ग कोर्ट में सरेंडर किया।

पुणे में छिपा था बीएन पांडेय

गैंगरेप का एक और फरार आरोपी बीएन पांडेय पुणे में अपने भतीजे के घर छिपा था। जब दुर्ग पुलिस ने पुणे में रेड कार्रवाई की तो वह गोंदिया भाग निकला। जिसके बाद शुक्रवार को उसने भी दुर्ग कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सभी आरोपियों ने पीडि़ता के साथ पहले नौकरी लगाने के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म किया। नौकरी लगने के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक अनाचार किया।

सरकारी रेस्ट और सर्किट हाउस में किया पीडि़ता का शोषण

आरोपियों ने पिछले सात सालों से कभी उसे बिलासपुर के सर्किट हाउस में हवस का शिकार बनाया तो कभी पाटन सर्किट हाउस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कभी होटल तो कभी लॉज यहां तक कि पीडि़ता के घर पर भी उसके साथ सामूहिक अनाचार किया। पीडि़ता ने जब शिकायत की तो सभी आरोपी फरार हो गए थे।

इन आरोपियों ने दिया गैंग रेप को अंजाम

1. गोविंद ठाकुर, पीडब्ल्यूडी का रिटायर्ड कर्मचारी
2. राजू कश्यप, पीडब्ल्यूडी विभाग में टाइम कीपर
3. बीएन पांडेय, बड़े राजनेता का पूर्व पीए
4. संजय पंडित, ठेकेदार
5. अनिल चौधरी, कारोबारी
6. विजय अग्रवाल

February 13, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरफीचरलेटेस्ट

सरकारी मक्का प्लांट में ग्रामीणों ने किया हमला, लाठी-डंडे, गुलेल से तोडफ़ोड़, फोर्स को हटना पड़ा पीछे

by Dakshi Sahu Rao February 13, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोंडागांव. Villagers attacked the government maize plant in Kondagaon  कोंडागांव जिले में सरकारी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों और किसानों ने गुरुवार रात को धावा बोल दिया। कोकोड़ी गांव स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्लांट पर लगभग 700 से 800 ग्रामीणों ने एक साथ हमला कर दिया। ग्रामीण लाठी-डंडे और पत्थर लेकर ऑफिस में घुसे और परिसर में जमकर तोडफ़ोड़ की।

ग्रामीणों ने आज भी किया हमला

ग्रामीणों के मुताबिक प्लांट से निकलने वाला वेस्ट खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलें खराब हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं लेने पर लोगों का गुस्सा भड़का है। कांकेर से भी अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है। प्लांट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में अभी स्थिति तनावपूर्ण है। ग्रामीण अब दूर से फोर्स पर गुलेल से हमला कर रहे हैं।

cg prime news

सरकारी मक्का प्लांट में ग्रामीणों ने किया हमला, लाठी-डंडे, गुलेल से तोडफ़ोड़, फोर्स को हटना पड़ा पीछे

10 से 20 लाख रुपए का तक नुकसान का अनुमान

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने मक्का प्लांट के ऑफिस और परिसर में जमकर तोडफ़ोड़ की है। कैंपस में खड़ी कार, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है। इस हमले में 10 से 20 लाख रुपए तक के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है। गुरुवार रात हमले के बाद आज सुबह ग्रामीणों ने फिर प्लांट में घुसने की कोशिश की तो उन्हें खदेड़ा गया है।

रातभर प्लांट को घेरकर रखा

रातभर गांव के लोगों ने प्लांट को चारों ओर से घेर रखा था। ग्रामीणों ने बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस दौरान एक वाहन चालक को अपनी जान बचाने के लिए रातभर जंगल में छिपकर रहना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ समय के लिए पुलिस बल को भी पीछे हटना पड़ा।

जांच शुरू शांति बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रदूषण से जुड़े आरोपों की भी जांच की जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल, कोकोड़ी गांव में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

February 13, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLkVxMGVGTWJsUzZr भिलाई के कैलाश नगर में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट को लेकर भारी विरोध देखने को मिला।
स्थानीय लोगों ने नालंदा स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन किया और प्लांट का विरोध करते हुए जनहित में इसे रोकने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे स्वास्थ्य, दुर्गंध और बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ेगा, वहीं प्रशासन कहता है कि नियमों के तहत जांच जारी है।
देखें पूरा अपडेट, लाइव प्रत्यक्षदर्शी वीडियो और जनता का पक्ष।
👇 कमेंट में अपनी राय बताएं — क्या यह प्लांट सही स्थान पर होना चाहिए?

#भिलाई #कैलाशनगर #बायोगैसप्लांट #ProtestInIndia #BiogasPlant #LocalProtest
#SchoolSafety #HealthRisk #PublicProtest #Environment #जनआंदोलन #धरना
#नालंदा #SchoolProtest #CitizenVoice #CommunityNews #ChhattisgarhNews
#DurgDistrict #CitizenProtest #PublicSafety #TrendingNews #IndiaNews
#BiogasPlantProtest #SaveChildrenHealth #LocalUpdate #IndiaProtests
#EnvironmentProtection #PeopleSpeak #BreakingNews #CurrentAffairs #NewsUpdate
#ViralVideo #YouTubeNews #SocialIssue #PublicAwareness #TrendingTopics
#MustWatch #VoiceOfPeople #NewsReport #BhilaiUpdate #chhattisgarhnews 

Bhilai news,bhilainews biogas protest,Kailash Nagar protest,biogas plant news,biogas plant protest India,biogas near school,health risk protest,durg district news,chhattisgarh protest,nalanda school protest,kailash nagar update,biogas controversy,local protest video,public protest bhilai,social issue news 2026,biogas plant opposition,news current affairs bhilai,India trending news,environment protest India,public safety story,school safety protest
भिलाई के कैलाश नगर में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट को लेकर भारी विरोध देखने को मिला।
स्थानीय लोगों ने नालंदा स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन किया और प्लांट का विरोध करते हुए जनहित में इसे रोकने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे स्वास्थ्य, दुर्गंध और बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ेगा, वहीं प्रशासन कहता है कि नियमों के तहत जांच जारी है।
देखें पूरा अपडेट, लाइव प्रत्यक्षदर्शी वीडियो और जनता का पक्ष।
👇 कमेंट में अपनी राय बताएं — क्या यह प्लांट सही स्थान पर होना चाहिए?

#भिलाई #कैलाशनगर #बायोगैसप्लांट #ProtestInIndia #BiogasPlant #LocalProtest
#SchoolSafety #HealthRisk #PublicProtest #Environment #जनआंदोलन #धरना
#नालंदा #SchoolProtest #CitizenVoice #CommunityNews #ChhattisgarhNews
#DurgDistrict #CitizenProtest #PublicSafety #TrendingNews #IndiaNews
#BiogasPlantProtest #SaveChildrenHealth #LocalUpdate #IndiaProtests
#EnvironmentProtection #PeopleSpeak #BreakingNews #CurrentAffairs #NewsUpdate
#ViralVideo #YouTubeNews #SocialIssue #PublicAwareness #TrendingTopics
#MustWatch #VoiceOfPeople #NewsReport #BhilaiUpdate #chhattisgarhnews 

Bhilai news,bhilainews biogas protest,Kailash Nagar protest,biogas plant news,biogas plant protest India,biogas near school,health risk protest,durg district news,chhattisgarh protest,nalanda school protest,kailash nagar update,biogas controversy,local protest video,public protest bhilai,social issue news 2026,biogas plant opposition,news current affairs bhilai,India trending news,environment protest India,public safety story,school safety protest
कैलाश नगर में बायोगैस प्लांट के खिलाफ क्यों हो रहा PROTEST? | Bhilai News | CG News|
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की अहम बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गजेन्द्र यादव और विधायक ललित चंद्राकर की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान जिलेवार विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री का अनूठे अंदाज़ में स्वागत किया गया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। ग्रामीण विकास और OBC वर्ग के उत्थान को लेकर सरकार की गंभीरता इस बैठक में साफ दिखाई दी।

#VishnuDevSai #CGCM #ChhattisgarhNews #CGPolitics #RuralDevelopment
#OBCDevelopment #CGGovernment #ShortsNews #CGViral #breakingnews 

Vishnudev Sai, CM Vishnudev Sai, Chhattisgarh CM, CG News, Chhattisgarh News, CG Breaking News, CG Government, Chhattisgarh Government, Vishnudev Sai Meeting, Development Meeting CG, Rural Development CG, OBC Development CG, CG Rural News, CG Politics, CG Today New
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अनूठा स्वागत | विकास की बड़ी बैठक | CG News
भिलाई नगर निगम की आर्थिक हालत पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
निगम की बदहाली के खिलाफ पार्षद ने अनोखा और चौंकाने वाला विरोध किया — भीख मांगकर।
क्या यही है विकास का नया मॉडल?
पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।

📍 स्थान: भिलाई, छत्तीसगढ़
👍 Like | 💬 Comment | 🔔 Subscribe

#Bhilai #BhilaiNagarNigam #MunicipalCorporation #ChhattisgarhNews #CGNews #BhilaiNews #Parshad #IndianPolitics #LocalNews #UrbanCrisis #MunicipalCrisis #PoliticalProtest #ViralShorts #NewsShorts #YouTubeShorts #TrendingNews #BreakingNews #HindiNews #DesiNews #PoliticsShorts #GroundReality #PublicIssues #DevelopmentModel #TaxPayersMoney #BudgetCrisis #CivicIssues #IndiaNews #NewsUpdate #ViralVideo #ShortsFeed #ReelsIndia #NewsReels #BhilaiUpdates #CGPrimeNews #Chhattisgarh #PoliticalDrama #RealIssues #SystemFailure #ViralIndia #NewsViral #SocialIssues #GovernmentNews #PublicVoice #CitizenProtest #HindiShorts #DailyNews #LatestNews #factbased 

Bhilai Nagar Nigam, Bhilai News, Chhattisgarh News, CG News, Bhilai Municipal Corporation, Nagar Nigam Bhilai, Parshad Bhilai, Bhilai Protest, Bhilai Viral Video, Indian Local News, Hindi News Shorts, Political Protest India, Municipal Crisis India, Bhilai Budget Crisis, Civic Issues India, Viral Shorts News, Breaking News Bhilai, CG Prime News, India Politics Shorts, Urban Development Issues, Nagar Nigam News
भिलाई नगर निगम की हालत इतनी खराब | पार्षद ने मांगी भीख | CG News | Bhilai. News |
कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई और वे 379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए! कार्यकर्ताओं का बड़ा स्वागत और भारी толाबंदी. सुना क्या कोर्ट ने क्या शर्त रखी? जानें पूरा अपडेट! 🇮🇳👇

🔔 Subscribe for छोटा–बड़ा Breaking News
👍 Like & Share if आपको अपडेट पसंद आया

#कवासीलखमा #KawasiLakhma #छत्तीसगढ़ #ChhattisgarhNews #LiquorScam #शराबघोटाला #CGNews #CGPrimeNews #BailNews #SupremeCourt #SCBail #JailRelease #BreakingNews #VideoShorts #Shorts #PoliticsNews #Congress #ED #EOW #CourtUpdate #SupremeCourtBail #379Days #ReleaseUpdate #LatestNews #TrendingNews #PoliticalNews #Raipur #RaipurCentralJail #KontaMLA #PoliticalDrama #ViralShorts #TodayNews #Update #HindiShorts #NewsShorts #JudicialBail #SupremeCourtIndia #LegalNews #FactCheck


कवासी लखमा, Kawasi Lakhma Bail, छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, Chhattisgarh liquor scam, CG liquor scam, Supreme Court bail, रायपुर सेंट्रल जेल, 379 दिन बाद रिहाई, CG News, Breaking News, Political Update, Congress MLA, ED arrest, EOW investigation, कोर्ट की शर्तें, Bail conditions, Release news, लोकसभा, Political drama, Trending news, Viral shorts, India news, रायपुर न्यूज
कवासी लखमा आज जेल से बाहर | बांदी 379 दिन बाद रिहाई | #Shorts| CG News|
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैया गांव में 1 फरवरी 2026 की रात हिंसा कैसे भड़क गई — पूरी स्थिति, पुलिस पर पथराव, घरों में आग, गिरफ्तारियां और अफवाहों का असर।
वीडियो में हम दिखाएंगे —
🔥 भीड़ कैसे बढ़ी?
🚨 पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प क्यों हुई?
📵 सोशल मीडिया ने क्या भूमिका निभाई?
📍 नवीनतम अपडेट: गिरफ्तारियां और सुरक्षा बल की तैनाती।

⚠️ कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल पुष्टि-शुदा जानकारी देखें।

#छत्तीसगढ़ #गरियाबंद #दुतकैया #ViolenceInIndia #VillageClash #PoliceClash #BreakingNews #Hindutva #SocialMediaRumors #TempleDispute #Arson
#PoliceAction #StonePelting #LocalNewsIndia #CGNews #LatestUpdate #IndiaNewsToday #ViralVideo #ExclusiveReport #दिनभरकीखबर #भारत #TensionInVillage #LawAndOrder #Rajim #ChhattisgarhNews  #NoToHate
#MobViolence #Emergency #PoliceVSProtesters #FireInVillage #UpdateLive #PeaceAppeal #SecurityUpdate #WhyViolence #Investigation #YouTubeNews #CaughtOnCamera #CCTVFootage #TrendingNow #RealStory #ReportToday #NewsCoverage #StaySafeIndia #StopRumors #FalseNewsCheck 
 
छत्तीसगढ़ हिंसा, गरियाबंद दुतकैया, village violence India, police stone pelting, arson in village, temple dispute violence, social media rumor warning, police clash news, Rajim police update, arrested villagers, exclusive chhattisgarh report, breaking news India, local news violence, police vs mob, village fire footage, CCTV violence India, trending news 2026, Indian village clash video, सच खबर छत्तीसगढ़, भारत हिंसा खबर
छत्तीसगढ़ हिंसा: दुतकैया गांव में आग, पत्थरबाज़ी और पुलिस से झड़प | Exclusive Report | CG News |
भिलाई में यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। आदर्श चौराहों पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने और मोबाइल पर बात करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है, जो पूरे साल चलेगा। ट्रैफिक एएसपी ऋचा मिश्रा के निर्देशन में राजेन्द्र प्रसाद चौक, गुरुद्वारा तिराहा, नेहरू नगर सहित कई स्थानों पर सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य चालान से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है। नियम पालन करें, सुरक्षित रहें।

#BhilaiTraffic #TrafficPolice #TrafficRules #HelmetMandatory #SeatBeltMandatory #TrafficChecking #BhilaiNews #CGNews #ChhattisgarhNews #TrafficAction #RoadSafety #TrafficAwareness #PoliceAction #IndianTraffic #TrafficChallan #SafeDriving #DrinkAndDrive #NoHelmetNoRide #TrafficCampaign #RoadAccident #PublicSafety #BreakingNews #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate #CityNews #TrafficAlert #TrafficRulesIndia #BhilaiCity #CGBreaking #TrafficStrict #LawAndOrder #PoliceNews #AwarenessCampaign #TrafficDrive #RoadRules #HelmetSafety #SeatBeltSafety #TrafficEnforcement #BhilaiPolice #DailyNews #NewsToday #ViralNews #LatestNews #IndiaNews #HindiSamachar #newsvideo 

bhilai traffic news, bhilai traffic police, traffic rules bhilai, traffic checking bhilai, bhilai news today, cg traffic news, chhattisgarh traffic police, helmet checking bhilai, seat belt checking, traffic challan news, road safety india, traffic awareness video, bhilai breaking news, cg breaking news, hindi news traffic, traffic police action, traffic campaign india, bhilai city news, local news bhilai, indian traffic rules, traffic rules hindi, police checking video, traffic news today, bhilai police news
भिलाई में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती | आदर्श चौराहों पर सालभर चलेगा अभियान | CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 2

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 3

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 4

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • 9

    दुर्ग कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी चाकू-तलवार सहित गिरफ्तार

    October 29, 2025
  • 10

    Big News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, 10 की मौत की आशंका, मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन

    November 4, 2025

Follow Us

Recent Posts

  • दुर्ग में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, 13 दिनों में 2952 वाहन चालकों पर कार्रवाई

    February 14, 2026
  • दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हादसा, पुलिस की तत्परता से घायल युवक की जान बची

    February 14, 2026
  • पिता की कार में घूमकर बेच रहे थे नशीला सिरप-कैप्सूल, 2 आरोपी गिरफ्तार

    February 14, 2026
  • खड़ी ट्रक में लगी आग, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

    February 14, 2026
  • Bhilai: संभाग स्तरीय रोजगार मेले में पहुंचे शिक्षा मंत्री, पहले दिन 3000 युवाओं का रजिस्ट्रेशन

    February 14, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट