Home » Blog » जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भिड़े BJP और कांग्रेस विधायक, हाथापाई पर उतरे MLA

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भिड़े BJP और कांग्रेस विधायक, हाथापाई पर उतरे MLA

राहुल गांधी को पप्पू कहने पर बढ़ा विवाद

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दिल्ली. Jammu and Kashmir Legislative Assembly Session 2026 जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया। सदन में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। इसका भी वीडियो सामने आया। हालांकि, ये विवाद भाजपा नेताओं के राहुल गांधी पर कमेंट को लेकर था। कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

राहुल गांधी को पप्पू कहने पर बढ़ा विवाद

जवाब में भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा राहुल गांधी पप्पू हैं। इसके बाद दोनों नेताओं में हाथापाई होने लगी। वहीं, ईरान युद्द पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा- ईरान पर यह युद्ध थोपा गया। मानवता की हत्या हुई है।

cg prime news

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भिड़े BJP और कांग्रेस विधायक, हथापाई पर उतरे MLA

खामनेई का लहराया पोस्टर

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर भी विधानसभा में प्रदर्शन हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता खामेनेई की तस्वीर लेकर सदन के अंदर पहुंचे और समर्थन में नारेबाजी की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओ ने खामेनेई के पोस्टर भी लहराए।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक बोले-हम ईरान के साथ

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने कहा, हम ईरान के साथ खड़े हैं। हमारी पार्टी और जम्मू-कश्मीर की सरकार उनके साथ खड़ी है। जैसे सीएम उमर अब्दुल्ला ने पिछली बार सिविल सोसाइटी में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की थी। वैसे ही, आज हम सब यहां खड़े हैं।

हम समझते हैं कि जिस तरह से खामेनेई को मारा गया, किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का कोई हक नहीं है। मुझे लगता है कि देश की टॉप लीडरशिप को इसकी निंदा करनी चाहिए। हम ईरान के लोगों का सपोर्ट कर रहे हैं।

You may also like