Wednesday, September 16, 2026
Home » Blog » बालोद में बड़ा हादसा! 30 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 17 लोग घायल, अन्य की हालत गंभीर…

बालोद में बड़ा हादसा! 30 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 17 लोग घायल, अन्य की हालत गंभीर…

by CG Prime News
0 comments

बालोद . जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी से लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 4 लोगों की हालत नाजुक है। बता दें कि पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के गंगोलीडीही गांव के पास हुआ। शनिवार को लोग कांकेर जिले के नेट गांव से मर्रामखेड़ा शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान लौटने के समय गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कुल 17 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

17 लोग घायल

30 लोगों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अपनी गाड़ियों से घायलों को डौंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।


ओवरलोड और तेज रफ्तार हादसे की वजह

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को डौंडी अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और ओवरलोडिंग माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

You may also like