Tuesday, February 10, 2026
Home » Blog » Bhilai: बेरोजगारी से तंग आकर 3 युवकों ने बनाया गैंग, चुराया 4 बाइक

Bhilai: बेरोजगारी से तंग आकर 3 युवकों ने बनाया गैंग, चुराया 4 बाइक

रोपी बाइक के पार्ट्स अलग-अलग ग्राहकों को बेचने की तैयारी कर रहे थे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. Bike theft gang arrested in Bhilai दुर्ग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर रेकी करके बाइक चुराने वाले गिरोह का सुपेला थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के वाहनों का पार्ट्स निकालकर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक बेरोजगारी से तंग आकर बाइक चुराने लगे थे।

पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा

सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति सुपेला चौक के पास बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बेरोजगारी के कारण सूने स्थानों पर वाहनों की रेकी कर लॉक तोड़कर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी बाइक के पार्ट्स अलग-अलग ग्राहकों को बेचने की तैयारी कर रहे थे।

यहां से चुराया बाइक

आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए बजाज पल्सर 150, क्रमांक CG-07-LZ-3570 का उपयोग करते थे। जिसे घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ा किया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने इन बाइक को चोरी करना स्वीकार किया—

1. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस CG-07-AB-0301, सेक्टर-09 हनुमान मंदिर पार्किंग

2. मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG-08-FH-4814, जेल तिराहा पद्मनाभपुर

3. मोटरसाइकिल CD डीलक्स CG-07-AD-2703, चंद्र-मौर्या पार्किंग, सुपेला

4. मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG-07-BT-4322, आकाशगंगा हिमालय कॉम्प्लेक्स, सुपेला

आरोपियों को भेजा जेल

चोरी के चार प्रकरणों में थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 201/2026 एवं 206/2026, धारा 303(2), 112(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. अब्दुल वाजिद अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी संग्राम चौक, थाना छावनी
2. मोहम्मद मुबारक, उम्र 22 वर्ष, निवासी अर्जुन नगर कैंप-01, थाना छावनी
3. अमित प्रजापति, उम्र 35 वर्ष, निवासी रावण भांठा, सुपेला

इन्होंने की कार्रवाई

इस कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल खुरसे, आरक्षक अमरदास गंगेले की सराहनीय भूमिका रही। वहीं दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

You may also like