Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » धर्मापुर स्कूल में रक्षा टीम का जागरूकता कार्यक्रम

धर्मापुर स्कूल में रक्षा टीम का जागरूकता कार्यक्रम

कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को सुरक्षित व्यवहार और सही निर्णय लेने के लिए किया गया जागरूक

by cgprimenews.com
0 comments
धर्मापुर शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों को गुड टच–बैड टच की जानकारी देती रक्षा टीम

राजनांदगांव। शासकीय प्राथमिक शाला, ग्राम धर्मापुर, जिला राजनांदगांव में बच्चों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर रक्षा टीम द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गुड टच–बैड टच, डिजिटल सुरक्षा और असहज परिस्थितियों में सही कदम उठाने के विषय में जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजन

यह जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 30 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पहली से आठवीं तक अध्ययनरत छात्र–छात्राओं ने भाग लिया। उद्देश्य बच्चों को आत्मविश्वास देना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना रहा।

सरल भाषा में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षक रीनू मेश्राम, कौशिल्या साहू, आरक्षक अमित जाटवर एवं वाहन चालक आरक्षक शेषनारायण सिंहा ने बच्चों को बेहद सरल और सहज भाषा में गुड टच एवं बैड टच की अवधारणा समझाई। बच्चों को बताया गया कि किसी भी असहज स्थिति में घबराने के बजाय सही निर्णय लेना जरूरी है।

पॉक्सो बॉक्स और भरोसेमंद व्यक्ति की भूमिका

रक्षा टीम द्वारा बच्चों को स्कूल परिसर में लगे पॉक्सो बॉक्स के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही यह समझाया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में शिक्षक, अभिभावक या अन्य भरोसेमंद व्यक्ति को तुरंत जानकारी देना कितना आवश्यक है।

डिजिटल सुरक्षा पर भी जोर

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और ऑनलाइन सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

शिक्षकों को अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग और महत्व के बारे में जानकारी दी गई, जिससे वे आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।

79 से अधिक विद्यार्थी रहे उपस्थित

इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक स्टाफ सहित 79 से अधिक छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और विद्यालय में सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।

विद्यालय परिवार ने की सराहना

रक्षा टीम के इस सराहनीय प्रयास की विद्यालय परिवार द्वारा प्रशंसा की गई और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

You may also like