Home » Blog » दिवंगत आरक्षक के परिवार को 1 करोड़ की सहायता

दिवंगत आरक्षक के परिवार को 1 करोड़ की सहायता

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में हुई थी मौत, पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिली आर्थिक मदद

by cgprimenews.com
0 comments
सूरजपुर में दिवंगत आरक्षक के परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपते अधिकारी

सूरजपुर.  दिवंगत आरक्षक मसत राम पैंकरा के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। Prashant Kumar Thakur और State Bank of India के रिजनल मैनेजर Avinash Panigrahi ने आरक्षक के गृहग्राम चकेरी (शर्मा) पहुंचकर उनकी पत्नी कुसुम सिंह को चेक सौंपा।

ड्यूटी पर जाते समय हुआ था हादसा

आरक्षक मसत राम पैंकरा सूरजपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे और डीआईजी/एसएसपी के गनमैन के रूप में तैनात थे। 17 सितंबर 2025 को ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में उनका आकस्मिक निधन हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया था।

पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सुरक्षा

पुलिस सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान या आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने 13 मार्च 2026 को बैंक अधिकारियों के साथ दिवंगत आरक्षक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

बेटे को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

दिवंगत आरक्षक के बड़े पुत्र गणेश प्रसाद को पुलिस विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति के तहत आरक्षक पद पर नियुक्त किया गया है। परिजनों ने सहायता राशि मिलने पर छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस विभाग और बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बैंक के डिप्टी मैनेजर प्रेमशंकर सिंह और आरक्षक के पिता बीर सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

You may also like