Thursday, April 23, 2026
Home » Blog » तमिलनाडु के बाद केरल के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 लोगों की मौत

तमिलनाडु के बाद केरल के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 लोगों की मौत

19 अप्रैल को तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुआ था ब्लास्ट

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली. Blast at Firecracker Factory in Kerala 13 Dead केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई मजदूरों के झुलसने की सूचना है। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। जरूरत पडऩे पर बाहर से विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाने को कहा गया है।

40 लोग मौजूद थे शेड में

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, मौके से 5 शव मिले, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से बरामद हुए। हादसे के समय शेड में करीब 40 लोगों के मौजूद होने की आशंका है। धमाका दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन रुक-रुक कर विस्फोट होने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

19 अप्रैल को तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुआ था ब्लास्ट

तमिलनाडु में रविवार को बड़ा हादसा हो गया था। यहां के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हुआ। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के मुताबिक 6 लोगों को गंभीर घायल होने के कारण अस्पताल ले जाया गया। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई थी।

CM ने जताया दु:ख

मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में 30 लोग काम कर रहे थे। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (Tamil Nadu CM M.K. Stalin) ने एक्स (x) पर लिखा- इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दु:खद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

6 दिन पहले भी धमाका, दो मजदूरों की मौत

इससे पहले 13 अप्रैल को विरुधुनगर सत्तूर के पास सथिरापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मजदूर की मौत हो गई थी। पांडी नाम के मजदूर की मौके पर झुलसने से मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान करुप्पासामी (33) की मौत हो गई।

You may also like