Friday, July 31, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, इस तारीख कर सकते हैं आवेदन

दुर्ग जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, इस तारीख कर सकते हैं आवेदन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-1, जिला-दुर्ग में आंगनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पद पर भर्ती किया जाना है। इसके अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्र. 22, आंगनबाड़ी केन्द्र कुरूद-1 में सहायिका हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है।

बंद लिफाफे में देना है आवेदन

आवेदन संबंधित ग्राम/वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि में दिनांक 25 जून 2025 तक आवेदिका द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग भिलाई) में कार्यालयीन समय 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा जमा किये जाएंगे। सीधे कार्यालय में जमा करने की दशा में आवेदन बंद लिफाफे में देना है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

अनुभवियों को दिया जाएगा आयु में छूट

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 के परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। कार्यकर्ता/सहायिका के पद हेतु आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होना चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।


उसी वार्ड का निवासी कर सकते हैं आवेदन

सेवा की अधिकतम आयु 65 वर्ष होगी। आवेदिका उसी ग्राम की स्थानीय निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए। सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति के साथ आवेदन पत्र संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में निर्धारित अंतिम तिथि तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है।

You may also like